जालंधर: हंसराज महिला महाविद्यालय में मल्टीमीडिया क्लब, हिस्ट्री एसोसिएशन तथा एडल्ट एजुकेशन सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में छात्राओं के लिए शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया। भ्रमण के अंतर्गत छात्राओं को विरासत-ए-खालसा के साथ-साथ नैना देवी मंदिर और आनंदपुर साहिब के दर्शन करवाए गए, जिससे उन्हें क्षेत्र के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत की व्यापक जानकारी प्राप्त हुई।
विरासत-ए-खालसा इस यात्रा का मुख्य आकर्षण रहा, जहां छात्राओं ने आधुनिक मल्टीमीडिया तकनीकों, इंटरएक्टिव डिस्प्ले और आकर्षक प्रस्तुतीकरण के माध्यम से पंजाब के समृद्ध इतिहास और सांस्कृतिक धरोहर को करीब से जाना। प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने इस पहल की सराहना करते हुए आयोजन समिति को बधाई दी।
