This budget is an important step towards the roadmap for strengthening the country economy
जालंधर: केंद्रीय आम बजट के लाइव प्रसारण को देखने और सुनने के लिए आज भाजपा द्वारा स्थानीय होटल में प्रबंध किया गया था। इस दौरान भारी संख्या में लोगो ंने बजट की घोषणाएं सुनीं और देखीं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने श्री गुरु रविदास के पावन अवसर पर लोगों को हार्दिकबधाई दी। उन्होंने कहा कि बजट में गरीब वर्ग, महिलाओं और किसानों को राहत दी गई। 2047 में विकसित भारत का सपना भारत ने देखा है, वही इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने को लेकर 10 लाख युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। भाजपा भारत को वैश्विक बायोफार्मा हब बनाने की दिशा में काम कर रही है। इसके लिए अगले 10 वर्षों में 10,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस योजना के तहतदवाओं के रिसर्च और मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा।
नई तकनीक और आधुनिक सुविधाएं विकसित होंगी। देश में तीन समर्पित केमिकल पार्क स्थापित किए जाएंगे। इससे न सिर्फ दवाएं सस्ती होंगी, बल्कि भारत की फार्मा इंडस्ट्री भी मजबूत होगी। इस दौरान बच्चों के पढऩे के लिए हॉस्टल बनाए जा रहे हैं। जाखड़ ने कहा कि केंद्र सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है और जिन आर्थिक सुधारों की शुरुआत पहले की गई थी, उन्हें मजबूती से आगे बढ़ाया जा रहा है। सुनील जाखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए जो रोडमैप तय किया गया है, यह बजट उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विशेष रूप से आदमपुर सिविल एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास महाराज के नाम पर रखने की घोषणा को ऐतिहासिक बताया।
