By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab VikasPunjab VikasPunjab Vikas
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Reading: फर्जी स्कूल के खिलाफ मान सरकार का एक्शन, ये बोले हरजोत बैंस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Punjab VikasPunjab Vikas
Search
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Follow US
Punjab Vikas > Latest > Punjab > फर्जी स्कूल के खिलाफ मान सरकार का एक्शन, ये बोले हरजोत बैंस

फर्जी स्कूल के खिलाफ मान सरकार का एक्शन, ये बोले हरजोत बैंस

Vikas Sharma
Last updated: February 17, 2026 4:14 am
Vikas Sharma
Published: February 17, 2026
Share
फर्जी स्कूल के खिलाफ मान सरकार का एक्शन, ये बोले हरजोत बैंस
SHARE

चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने लुधियाना के एक फर्जी स्कूल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है, क्योंकि इस स्कूल में प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए सुविधाओं की कमी के बावजूद 12वीं की परीक्षाओं के लिए छात्रों का पंजीकरण किया गया था। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सोमवार को बताया कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पी.एस.ई.बी.) द्वारा दसमेश पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, महिदूदां, लुधियाना के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गयी है, जिसमें मान्यता वापस लेना और फर्जी दस्तावेज जमा करने के लिए आपराधिक शिकायत दर्ज करना शामिल है। उन्होंने बताया कि पी.एस.ई.बी. ने स्कूल द्वारा रजिस्टर किये गये सभी 27 छात्रों के रोल नंबर भी रद्द कर दिये हैं। बैंस ने बताया कि जांच के दौरान इस स्कूल का कोई अस्तित्व सामने नहीं आया, इसकी इमारत किराये पर दी गयी थी और कोई कक्षा नहीं चल रही थी। बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए रजिस्टर्ड 27 छात्रों के रोल नंबर भी मौजूद नहीं थे, जिसके कारण पी.एस.ई.बी. ने उनके रोल नंबर रद्द कर दिए। उन्होंने बताया कि चार अन्य स्कूल जांच के अंतर्गत हैं क्योंकि पंजाब सरकार शिक्षा की गुणवत्ता से समझौता करने वाली और परीक्षा में गड़बड़ियां करने वाली संस्थाओं पर शिकंजा कसने के लिए प्रतिबद्ध है।

बैंस ने कहा, “ मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार मानक शिक्षा सुनिश्चित करने और छात्रों के भविष्य की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। हम ‘गोस्ट स्कूल’ चलाने वाली और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली संस्थाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे और कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।” शिक्षा मंत्री ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि उनको अन्य स्कूल आवंटित करके और मार्गदर्शन देकर योग्य छात्रों के हितों की रक्षा की जाएगी और फर्जी संस्थाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जांच टीमों को अन्य संदिग्ध स्कूलों की जांच में तेजी लाने और जल्द से जल्द रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिये गये हैं।

राजपुरा की अनाज मंडी में लगे गेहूं के अंबार
राघव चड्ढा संसद में पंजाब का एक भी ज़रूरी मुद्दा उठाने में नाकाम रहे : हरपाल सिंह चीमा
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा बठिंडा के एडवांस्ड कैंसर इंस्टीट्यूट का अचानक दौरा
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में विकास कार्य जारी; मोगा में बहु-करोड़ी प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन
दूसरों को बाहरी कहने से पहले सुनील जाखड़ बताएं कि मोगा में रैली करने आए आपके नेता कोटकपूरा से आए थे? : बलतेज पन्नू
TAGGED:Mann government action against fake schools
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- जय श्री कृष्णा राधे राधे -
Ad image
Recently news
एचएमवी में डिजिटल अरेस्ट विषय पर पावरप्वाइंट प्रस्तुति प्रतियोगिता का आयोजन

एचएमवी में डिजिटल अरेस्ट विषय पर पावरप्वाइंट प्रस्तुति प्रतियोगिता का आयोजन

Vikas Sharma
Vikas Sharma
March 10, 2026
महिलाओं को 1000 रुपये देने के फैसले से नाराज़ होकर विपक्ष बजट पर चर्चा से भागा : भगवंत सिंह मान
फाइनल मैच में अर्शदीप को क्यों आया था गुस्सा, मैदान पर कर दी ये हरकत
सावधान, आज रात से पंजाब के माैसम में ये होगा बदलाव
श्री गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र के लिए पंजाब सरकार ने 10.50 एकड़ भूमि का कब्जा लिया: हरपाल सिंह चीमा

About US

Punjab Vikas brings the latest Punjab news headlines about Punjab crime Punjab politics and Live Updates on Punjab from PunjabVikas.com
Quick Link
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Top Categories
  • Home
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Latest
© Punjab Vikas. All Rights Reserved. Website Developed by iTree Network Solutions.
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?