जालंधर: आलोक क्लीनिक, बस्ती बावा खेल की ओर से लगाए मैडीकल कैंप में 150 मरीजों का चैकअप किया गया। यह जानकारी डॉक्टर सुनील कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि कैंप में मुख्यातिथि के रूप में अरूण संदल पहुंचे। इस कैंप में डॉक्टर सुनील कुमार, डॉक्टर सन्नी भगत, डॉक्टर मनिंदर सिंह, डॉक्टर राहुल बिश्नोई, डॉक्टर ए.के. गुप्ता, फिजियो सुनील कुमार ने मरीजों का चैकअप किया।
राजेश कुमार और जसविंदर सिंह ने कैंप में विशेष सहयोग दिया। इसके अलावा मरीजों का बी.पी. चैक और शुगर चैक भी फ्री में किया गया और 5 दिन की दवाइयां मुफ्त दी गईं। मुख्यातिथि अरूण संदल को प्रबंधकों की ओर से सम्मानित किया गया।
