मुंबई (ब्यूरो)- IPL league … सोमवार को आईपीएल 2025 के एक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने केकेआर को 8 विकेट से हरा दिया। मुंबई से अपना डेब्यू मैच खेल रहे अश्विनी कुमार ने 24 रन देकर केकेआर के 4 विकेट हासिल किए। दीपक चाहर और ट्रेंट बोल्ट ने भी कमाल गेंदबाजी कर कोलकाता को सिर्फ 16.2 ओवर में 116 रनों पर ढेर किया।
IPL league … इसके बाद छोटे से लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 12.5 ओवर में मुंबई ने मैदान मार लिया। रिकल्टन ने 41 गेंदों में नाबाद 62 रन बनाए. सूर्यकुमार यादव ने 9 गेंदों में नाबाद 27 रन बनाए। MI से डेब्यू मैच खेल रहे अश्विनी कुमार पंजाब के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। उनमें नई गेंद से स्विंग कराने की क्षमता है।
IPL league … अश्विनी अपने पेस वैरिएशन के लिए जाने जाते हैं। वे वाइड यॉर्कर भी डालते हैं। अश्विनी ने पिछले साल शेर-ए-पंजाब टी-20 ट्रॉफी में अपनी प्रभावी डेथ बॉलिंग से कई मैच टीम को जिताए। अश्विनी ने पंजाब के लिए 4 टी-20, 4 लिस्ट-ए और 2 फर्स्ट क्लास मैच खेले। उन्होंने अपने करियर में पहली बार पारी में 4 विकेट लिए।