By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab VikasPunjab VikasPunjab Vikas
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Reading: दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ने मनाई महाशिवरात्रि
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Punjab VikasPunjab Vikas
Search
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Follow US
Punjab Vikas > Latest > Spiritual > दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ने मनाई महाशिवरात्रि

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ने मनाई महाशिवरात्रि

Punjab Vikas
Last updated: February 17, 2026 4:33 am
Punjab Vikas Published February 17, 2026
Share
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ने मनाई महाशिवरात्रि
SHARE

जालंधरः दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की जालन्धर शाखा बिधिपुर आश्रम में महाशिवरात्रि का पावन महापर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। जिससे वातावरण पूर्णतः शिवमय हो उठा। इस अवसर पर दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के संचालक गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी मेधावी भारती जी ने अपने प्रेरणादायी एवं ओजस्वी प्रवचनों से उपस्थित संगत को आध्यात्मिक ज्ञान से अनुप्राणित किया। उन्होंने कहा कि शिवरात्रि केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्म-जागृति का दिव्य पर्व है। भगवान शिव का स्वरूप हमें सादगी, समत्व, करुणा, तपस्या और त्याग का संदेश देता है। शिव जटाओं में गंगा धारण करते हैं, कंठ में विष को स्थान देते हैं और मस्तक पर चंद्र धारण कर संतुलन का प्रतीक प्रस्तुत करते हैं—यह सब मानव जीवन के लिए गहन शिक्षाएँ हैं।

साध्वी जी ने समझाया कि सच्ची शिव-भक्ति बाहरी आडंबरों से नहीं, बल्कि अंतर्मन की पवित्रता और ध्यान की साधना से संभव है। जब मनुष्य अपने भीतर व्याप्त काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार जैसे विकारों का त्याग करता है, तभी वह शिवत्व के समीप पहुँचता है। उन्होंने बताया कि शिवरात्रि की रात्रि आत्मचिंतन, आत्मनिरीक्षण और आत्मपरिवर्तन का स्वर्णिम अवसर है। इस पावन रात्रि में यदि साधक सच्चे मार्गदर्शन में ध्यान साधना करे, तो वह अपने भीतर स्थित दिव्य प्रकाश का अनुभव कर सकता है।

प्रवचन के दौरान साध्वी जी ने युवाओं को विशेष रूप से संबोधित करते हुए नशामुक्त, चरित्रवान और नैतिक जीवन जीने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में समाज को आध्यात्मिक जागृति और नैतिक मूल्यों की अत्यंत आवश्यकता है। शिव का आदर्श जीवन हमें यह सिखाता है कि विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य, संयम और सकारात्मकता बनाए रखनी चाहिए।

कार्यक्रम में भजन-कीर्तन की मधुर प्रस्तुति ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। “बम बम भोले” और शिव स्तुति के जयघोष से पूरा आश्रम परिसर गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालु भाव-विभोर होकर प्रभु शिव की आराधना में लीन हो गए। आरती और सामूहिक प्रार्थना की गई। जिसमें समाज की सुख-समृद्धि, शांति और सद्भावना के लिए मंगलकामना की गई।

You Might Also Like

समाज को जोड़ता और प्रेम बढ़ाता है महाशिवरात्रि का पर्वः मोहिंदर भगत

महाशिवरात्रि पर अजब संयोग, ये हैं पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

December Amavasya Date 2024: साल 2024 की आखिरी अमावस्या, जानें स्नान-दान का समय और महत्व

TAGGED:Divya Jyoti Jagrati Sansthan celebrated Mahashivratri
Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- जय श्री कृष्णा राधे राधे -
Ad image
Recently news
Canadian Prime Minister Justin Trudeau resigns… भारत से पंगा लेना पड़ा भारी, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का इस्तीफा

Canadian Prime Minister Justin Trudeau resigns… भारत से पंगा लेना पड़ा भारी, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का इस्तीफा

Vikas Sharma Vikas Sharma January 6, 2025
जालंधर में कांग्रेस को झटका, भोगपुर नगर पंचायत के 8 कांग्रेसी सदस्य ‘आप’ में शामिल
भगवान श्री लक्ष्मी नारायण धाम की सराहनीय पहल, मेडिकल कैंप में 160 महिला मरीजों की फ्री जांच
भाजपा के खिलाफ AAP का हल्ला बोल, पीएम मोदी का फूंका पुतला
जालंधर में महिला नशा तस्कर के मकान पर चला बुलडोजर

About US

Punjab Vikas brings the latest Punjab news headlines about Punjab crime Punjab politics and Live Updates on Punjab from PunjabVikas.com
Quick Link
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Top Categories
  • Home
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Latest
© Punjab Vikas. All Rights Reserved. Website Developed by iTree Network Solutions.
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?