By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab VikasPunjab VikasPunjab Vikas
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Reading: एस.आई.आर. की प्री-रिवीजन गतिविधि में बढ़िया कारगुजारी दिखाने वाली 27 महिला बी.एल.ओ. सम्मानित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Punjab VikasPunjab Vikas
Search
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Follow US
Punjab Vikas > Latest > Jalandhar > एस.आई.आर. की प्री-रिवीजन गतिविधि में बढ़िया कारगुजारी दिखाने वाली 27 महिला बी.एल.ओ. सम्मानित

एस.आई.आर. की प्री-रिवीजन गतिविधि में बढ़िया कारगुजारी दिखाने वाली 27 महिला बी.एल.ओ. सम्मानित

Vikas Sharma
Last updated: March 10, 2026 5:21 pm
Vikas Sharma
Published: March 10, 2026
Share
एस.आई.आर. की प्री-रिवीजन गतिविधि में बढ़िया कारगुजारी दिखाने वाली 27 महिला बी.एल.ओ. सम्मानित
SHARE

जालंधरः मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब के निर्देशों के अनुसार जिला प्रशासन द्वारा आज स्पैशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) की प्री-रिवीजन गतिविधि में बढ़िया कारगुजारी दिखाने वाली 27 महिला बी.एल.ओ. को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस संबंधी करवाए गए जिला स्तरीय महिला दिवस समारोह के दौरान सम्मानित किया गया।

इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर-कम-अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी दिव्या पी ने जिला जलंधर में पड़ने वाले 9 विधानसभा चुनाव क्षेत्रों में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) की प्री-रिवीजन गतिविधि के तहत मौजूदा वोटर सूची की 2003 की वोटर सूची के साथ मैपिंग में बढ़िया कारगुजारी दिखाने वाली महिला बी.एल.ओ. को प्रशंसा पत्र सौंपे गए।

इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया की मजबूती के लिए त्रुटिरहित वोटर सूचियां तैयार करने में बी.एल.ओ. की बड़ी अहम भूमिका है। उन्होंने बी.एल.ओ. को भविष्य में भी इसी तनदेही और लगन से काम करने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर जिन बी.एल.ओ. को सम्मानित किया गया, उनमें विधानसभा क्षेत्र फिल्लौर के बूथ नंबर 71 से किरणजीत कौर, बूथ नंबर 77 से किरण गिल तथा बूथ नंबर 85 से भजन कौर, विधानसभा क्षेत्र नकोदर के बूथ नंबर 40 से बी.एल.ओ. जमीला, बूथ नंबर 191 से हरप्रीत कौर, बूथ नंबर 234 से पलविंदर कौर, विधानसभा क्षेत्र शाहकोट के बूथ नंबर 24 से परमजीत कौर, बूथ नंबर 36 से जसविंदर कौर तथा बूथ नंबर 231 से हरजीत कौर, विधानसभा क्षेत्र करतारपुर के बूथ नंबर 14 से बलविंदर कौर, बूथ नंबर 5 से करमजीत कौर तथा बूथ नंबर 165 से पलविंदर कौर शामिल हैं।

इसी तरह विधानसभा क्षेत्र जालंधर पश्चिमी के बूथ नंबर 116 से महिला बी.एल.ओ. मीनू, बूथ नंबर 19 से मीनू डोगरा तथा बूथ नंबर 156 से सविता रानी, विधानसभा क्षेत्र जलंधर केंद्रीय के बूथ नंबर 7 से सोनिका अरोड़ा, बूथ नंबर 100 से परमजीत कौर तथा बूथ नंबर 65 से बीनू धीर, विधानसभा क्षेत्र जलंधर उत्तरी के बूथ नंबर 80 से अनुराधा, बूथ नंबर 193 से रजनी बाला तथा बूथ नंबर 82 से मोनिका, विधानसभा क्षेत्र जलंधर छावनी के बूथ नंबर 182 से मंजू बाला, बूथ नंबर 191 से सुनीता रानी तथा बूथ नंबर 193 से बबली और विधानसभा क्षेत्र आदमपुर के बूथ नंबर 63 से नीलम कुमारी, बूथ नंबर 125 से प्रीति तथा बूथ नंबर 92 से सुनीता को भी प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर अन्य लोगों के अलावा चुनाव तहसीलदार सुखदेव सिंह, चुनाव कानूनगो मंदीप कौर के अलावा जिला चुनाव दफ्तर से पूजा चावला, विशाल, प्रिया मौंगा, शमशेर सिंह और अवतार चंद भी मौजूद थे।

रुस्तम-ए-हिन्द पहलवान प्रीतपाल फगवाड़ा ‘आप’ में शामिल
पंजाब के किसानों के लिए बड़ी राहत, भगवंत मान सरकार ने पहली बार 1 मई से धान की बुआई के लिए नहरी पानी की सप्लाई सुनिश्चित की
DC के निर्देशों पर एस.डी.एम. ने सिविल अस्पताल का अचानक किया निरीक्षण , स्वास्थ्य सेवाओं और बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा की
जालंधर में अब तक 4,23,871 मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद
बरिंदर कुमार गोयल ने गिद्दड़पिंडी और मंडाला छन्ना में सतलुज दरिया के किनारों पर चल रहे बाढ़ सुरक्षा कार्यों का लिया जायज़ा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- जय श्री कृष्णा राधे राधे -
Ad image
Recently news
पी.ए.पी. प्रशिक्षण केंद्र में बैच नंबर 185 की हुई शानदार पासिंग आउट परेड

पी.ए.पी. प्रशिक्षण केंद्र में बैच नंबर 185 की हुई शानदार पासिंग आउट परेड

Vikas Sharma
Vikas Sharma
March 17, 2026
मान सरकार द्वारा मोहाली में अत्याधुनिक बहु-उद्देशीय प्रदर्शनी एवं कन्वेंशन सेंटर किया जाएगा विकसित: संजीव अरोड़ा
Jalandhar administration cancels licenses of 50  immigration firms… जालंधर प्रशासन ने इमीग्रेशन फर्मों पर चलाया चाबुक, 50 के लाइसेंस कैंसिल
इस खिलाड़ी ने पलटी मैच की बाजी, आखिरी ओवर में बनाए इतने रन
हाईकोर्ट जाने वाले ध्यान दें, अब जरूरी है ये दस्तावेज…वरना नहीं मिलेगी एंट्री

About US

Punjab Vikas brings the latest Punjab news headlines about Punjab crime Punjab politics and Live Updates on Punjab from PunjabVikas.com
Quick Link
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Top Categories
  • Home
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Latest
© Punjab Vikas. All Rights Reserved. Website Developed by iTree Network Solutions.
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?