By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab VikasPunjab VikasPunjab Vikas
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Reading: एच.एम.वी. मेें रंगों के साथ पर्यावरण जागरूकता का संगम : ‘ईको-रंग उत्सव’
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Punjab VikasPunjab Vikas
Search
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Follow US
Punjab Vikas > Latest > Jalandhar > एच.एम.वी. मेें रंगों के साथ पर्यावरण जागरूकता का संगम : ‘ईको-रंग उत्सव’

एच.एम.वी. मेें रंगों के साथ पर्यावरण जागरूकता का संगम : ‘ईको-रंग उत्सव’

Punjab Vikas
Last updated: March 3, 2026 5:56 pm
Punjab Vikas Published March 3, 2026
Share
एच.एम.वी. मेें रंगों के साथ पर्यावरण जागरूकता का संगम : ‘ईको-रंग उत्सव’
SHARE



जालंधर- हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर में प्राचार्या डॉ. एकता खोसला के दिशा-निर्देशन में एनवायरनमेंट क्लब द्वारा फैशनिस्टा क्लब के सहयोग से कॉलेज परिसर में ईको-रंग उत्सव का भव्यात्मक एवम रंगात्मक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा होली जैसे पारंपरिक त्योहार को प्राकृतिक और पर्यावरण अनुकूल तरीके से मनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें कार्ड मेकिंग और रंगोली मेकिंग प्रतियोगिताएँ प्रमुख रहीं। छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक रंगों के महत्व तथा भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक अपने रचनात्मक कार्यों के माध्यम से प्रस्तुत की। प्रतिभागियों की सृजनात्मकता और उत्साह ने पूरे परिसर को उत्सवमय बना दिया।

इस अवसर पर कई आकर्षक गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं, जिनमें कलर रेवोल्यूशन, ऑर्गेनिक कलर स्टॉल, वाइब्रेंट वाइब्स : टाई एंड डाई गारमेंट्स, होलिहाट : होम डेकोर, होली पकवान कॉर्नर, सेल्फी कॉर्नर, सजावट कॉर्नर तथा टैटू और फेस पेंटिंग कॉर्नर विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। इन गतिविधियों ने छात्राओं को न केवल मनोरंजन का अवसर दिया, बल्कि पर्यावरण के अनुकूल उत्पादों के उपयोग के प्रति भी प्रेरित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन फैशनिस्टा क्लब की इंचार्ज श्रीमती नवनीता तथा एनवायरनमेंट क्लब की इंचार्ज डॉ. साक्षी वर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने छात्राओं के उत्साह और रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच को विकसित करते हैं। प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने ईको-रंग उत्सव के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सांस्कृतिक मूल्यों और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता को विकसित करते हैं।

उन्होंने कहा कि होली जैसे पारंपरिक त्योहार को प्राकृतिक और पर्यावरण-अनुकूल तरीके से मनाने का संदेश समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने एनवायरनमेंट क्लब और फैशनिस्टा क्लब के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्राओं को जागरूक, जिम्मेदार और सृजनशील नागरिक बनने के लिए प्रेरित करती हैं। प्राचार्या ने सभी प्रतिभागियों और आयोजकों को बधाई दी तथा भविष्य में भी ऐसे नवाचारी कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया और पूरे उत्साह के साथ ईको-फ्रेंडली होली का संदेश समाज तक पहुँचाने का संकल्प लिया। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए ज्ञान, रचनात्मकता और आनंद का सुंदर संगम सिद्ध हुआ।

 

 

You Might Also Like

दीपक बाली ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के साथ मनाई होली

युद्ध नशे विरुद्ध’ और ‘गैंगस्टरा ते वार’ अभियान तहत जालंधर देहाती पुलिस द्वारा विशेष नाकाबंदी

स्पैशल डीजीपी गुरप्रीत कौर दयो पहुंचीं जालंधर, पुलिस लाइन में अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक

डी.ए.वी. कॉलेज, जालंधर चेंज मेकर अवॉर्ड 2026 से सम्मानित

इनोसेंट हार्ट्स में फूलों और प्राकृतिक रंगों से महकी आनंदमयी होली

TAGGED:HMV combines colours with environmental awareness
Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- जय श्री कृष्णा राधे राधे -
Ad image
Recently news
Canadian Prime Minister Justin Trudeau resigns… भारत से पंगा लेना पड़ा भारी, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का इस्तीफा

Canadian Prime Minister Justin Trudeau resigns… भारत से पंगा लेना पड़ा भारी, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का इस्तीफा

Vikas Sharma Vikas Sharma January 6, 2025
स्पैशल डीजीपी गुरप्रीत कौर दयो पहुंचीं जालंधर, पुलिस लाइन में अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक
डिप्टी कमिश्नर ने विशेष ज़रूरत वाले बच्चों के साथ होली मनाई, बोले- होली आपसी प्यार, एकता और मेलजोल का त्योहार
अगर हम देश को बदलना चाहते हैं, तो हमें युवाओं की आवाज सुननी होगी: मनीष सिसोदिया
नशे के साैदागरों पर हर रोज मान सरकार का वार

About US

Punjab Vikas brings the latest Punjab news headlines about Punjab crime Punjab politics and Live Updates on Punjab from PunjabVikas.com
Quick Link
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Top Categories
  • Home
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Latest
© Punjab Vikas. All Rights Reserved. Website Developed by iTree Network Solutions.
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?