जालंधर: 345 Patients Examined at Medical Check-up Camp Held in Village Chakrala… इंडियन रैड क्रॉस सोसाइटी पंजाब स्टेट ब्रांच चंडीगढ़ और स्वास्थ्य विभाग जालंधर ने गुरुद्वारा छेवीं पातशाही गांव चकराला में फ्री मैडीकल चैक-अप कैंप लगाया, जिसमें अलग-अलग बीमारियों के करीब 345 मरीज़ों का OPD में इलाज किया गया।
इसके अलावा, 87 मरीज़ों के एक्स-रे, 92 मरीज़ों के शुगर टेस्ट किए गए और सभी मरीज़ों को फ्री दवाइयां दी गई। कैंप के दौरान टी.बी. की बीमारी से बचाव, लक्षण और इलाज के बारे में जानकारी दी गई।
कैंप को सफल बनाने के लिए जिला परिषद सदस्य सुरिंदर सिंह काहलों, सरपंच मनप्रीत कौर, ग्राम पंचायत और गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी गांव चकराला ने पूरा सहयोग दिया।
इस अवसर पर डा.सुरजीत लाल सचिव जिला रैडक्रॉस सोसायटी, डा. परमजीत सिंह जिला टी.बी. अधिकारी सिविल अस्पताल जालंधर, डा. योगेश सचदेवा, डा. सतवंतर कौर, पलविंदर कौर, अश्वनी कुमार, राज्य टीबी कोऑर्डिनेटर राविया, नेक राम, शीनू, सुनील कुमार, सुरेखा शर्मा, आकाशदीप सिंह और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
