By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab VikasPunjab VikasPunjab Vikas
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Reading: भाजपा ने वादा के बाद भी नर्मदा का पानी हर खेत तक नहीं पहुंचाया जबकि हमने पंजाब में 78 फीसद खेतों तक नहरी पानी पहुंचा दिया: भगवंत सिंह मान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Punjab VikasPunjab Vikas
Search
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Follow US
Punjab Vikas > Latest > Politics > भाजपा ने वादा के बाद भी नर्मदा का पानी हर खेत तक नहीं पहुंचाया जबकि हमने पंजाब में 78 फीसद खेतों तक नहरी पानी पहुंचा दिया: भगवंत सिंह मान

भाजपा ने वादा के बाद भी नर्मदा का पानी हर खेत तक नहीं पहुंचाया जबकि हमने पंजाब में 78 फीसद खेतों तक नहरी पानी पहुंचा दिया: भगवंत सिंह मान

Vikas Sharma
Last updated: March 26, 2026 6:03 pm
Vikas Sharma
Published: March 26, 2026
Share
भाजपा ने वादा के बाद भी नर्मदा का पानी हर खेत तक नहीं पहुंचाया जबकि हमने पंजाब में 78 फीसद खेतों तक नहरी पानी पहुंचा दिया: भगवंत सिंह मान
SHARE

नई दिल्ली/गुजरात: Bhagwant Singh Mann In Gujrat …गुजरात दौरे पर आए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पुलिस कस्टडी से गायब ड्रग्स को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि गुजरात पुलिस की कस्टडी से लगभग 2,300 किलो से ज्यादा ड्रग्स चूहे खा गए, ये लोग किसे बेवकूफ बना रहे हैं? लगभग 35 फीसद जब्त किए हुए ड्रग्स पुलिस की रखवाली से ही गायब हो गए। इस गायब हुई ड्रग्स से कितने तस्करों को सप्लाई हुई? सच तो यह है कि भाजपा के संरक्षण में गुजरात के हर कोने में ड्रग्स फैल रही है और जिंदगियां बर्बाद हो रही हैं। साथ ही, अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान के साथ जाम नगर में ‘विजय विश्वास सभा’ को संबोधित करके भी भाजपा और कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि 30 साल से भाजपा गुजरात को लूट रही है।ं लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी जनता के साथ मिलकर गुजरात को भाजपा से मुक्ति दिला कर रहेगी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 30 साल से भाजपा गुजरात को लूट रहा है। इन्होंने स्कूल, अस्पताल बर्बाद कर दिए, सड़कें और पुल बनाते हैं, दो दिन में टूट जाती है। गुजरात में इतना भ्रष्टाचार है। किसी भी विभाग में बिना पैसे का काम नहीं होता है। सौराष्ट्र भगवान सोमनाथ की पवित्र धरती है। यहां द्वारकाधीश का मंदिर है। यहां देश भर से लोग आशीर्वाद लेने आते हैं। मैं भी भगवान से प्रार्थना करता हूं कि इस बार गुजरात को भाजपा से मुक्ति दिला दो। भाजपा ने गुजरात को बर्बाद कर दिया है। कांग्रेस और भाजपा मिली हुई हैं और दोनों मिलकर लूट रही हैं। दोनों के ही संयुक्त धंधे हैं। दोनों मिलकर ठेके लेते हैं। सारे सरकारी ठेके इनके नेताओं को मिलते हैं। कांग्रेस चाहती ही नहीं है कि गुजरात से भाजपा सत्ता से जाए। क्योंकि इनकी सेटिंग हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 30 साल पहले गुजरात देश का नंबर वन राज्य था। गुजरात संपन्न था और लोग सुखी थे। गुजरात के लोगों के पास सबकुछ था। लेकिन 30 साल में भाजपा ने गुजरात को बर्बाद कर दिया। आज सारे राज्यों में सबसे नीचले पायदान पर गुजरात आता है। भाजपा केवल अमीरों की पार्टी है। हर साल अरबों-खरबों का बजट कहां जाता है? सारा पैसा अमीरों पर लुटा देते हैं। मैं किसी को गाली नहीं देता। गाली देने से किसी का घर नहीं चलेगा, न तो बच्चे पलेंगे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2022 से पहले पंजाब का भी बुरा हाल था। पंजाब में भी कांग्रेस और भाजपा-अकाली दल था। दोनों पांच-पांच साल सरकार में रहकर लूटते थे और जनता दुखी थी। 2022 में दोनों पार्टियों को जनता ने खदेड़ दिया और 117 में से 92 सीटें आम आदमी पार्टी को देकर नई सरकार बनाई। हमने इन चार सालों में पंजाब में जो काम कर दिए हैं, अगर गुजरात में हमें मौका मिलेगा, तो वो सारे काम करेंगे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में किसानों की सरकार है। आज पंजाब का किसान खुश और समृद्ध है, क्योंकि पंजाब का मुख्यमंत्री किसान का बेटा है। 2022 से पहले आधी रात के बाद सिंचाई के लिए बिजली आती थी और रात-रात भर किसान जागता था। लेकिन अब भगवंत मान सरकार दिन में 8 घंटे किसानों को बिजली देती है। गुजरात में किसानों की फसल का दाम तीन-तीन महीने तक नहीं मिलता है। लेकिन पंजाब में शाम तक किसानों के खाते में पैसे आ जाता है। गुजरात में भाजपा को हटाना पड़ेगा और आम आदमी पार्टी को लाना पड़ेगा तभी ऐसा होगा। पंजाब में किसानों की खेती की बिजली मुफ्त है। लेकिन गुजरात में किसानों को मुफ्त बिजली नहीं मिलती है। पहले पंजाब के 21 फीसद किसानों को सिंचाई का पानी मिलता था और आज 78 फीसद किसानों को मिलता है। सौराष्ट्र में पानी की बहुत समस्या है, आम आदमी पार्टी की सरकार ही इसे दूर कर सकती है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में सरकारी अस्पतालों का बुरा हाल है। लोगों को सही इलाज नहीं मिलता है। वहीं, पंजाब में हमारी सरकार ने सभी परिवारों का 10-10 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा करा दिया है। अब गरीब से गरीब आदमी भी बड़े से बड़े अस्पतालों में अपना इलाज करा सकता है। पूरी दुनिया में पहली बार ऐसी योजना पंजाब में आई है। जब से यह योजना लागू की है, कांग्रेस और भाजपा वाले हमें गालियां दे रहे हैं। ये कह रहे हैं कि स्कीम की क्या जरूरत है, गरीबों के लिए सरकारी अस्पताल बहुत हैं। मुख्यमंत्री, मंत्री, एमपी, एमएलए का जब इलाज फ्री होता है तो किसानों, मजदूरों और व्यापारियों का इलाज भी फ्री होना चाहिए। पहले किसानों का इलाज फ्री होना चाहिए, फिर मुख्यमंत्री और मंत्रियों का इलाज फ्री होना चाहिए। पंजाब में जिन अस्पतालों में मुख्यमंत्री और मंत्रियों का इलाज होता है, अब उन अस्पतालों में किसानों और मजदूरों का भी इलाज होगा।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूरे पंजाब में घरेलु बिजली फ्री है और सबका जीरो बिल आता है। वहीं, गुजरात में पूरे देश में सबसे महंगी बिजली है। छोटे से मकान का भी हजारों रुपए का बिल आता है। बिजली फ्री होने पर भी कांग्रेस और भाजपा वाले हमें खूब गालियां दिए। जब मुख्यमंत्री, मंत्री, एमपी, एमएलए की बिजली मुफ्त है तो आम जनता की भी बिजली मुफ्त होनी चाहिए। पंजाब में अब हर महिला को एक हजार रुपए प्रतिमाह आया करेगा। इसका भी भाजपा और कांग्रेस वाले विरोध कर रहे हैं और कह रहे हैं कि महिलाएं बिगड़ जाएंगी। गुजरात में भी महिलाओं को एक हजार रुपए महीना मिल सकता है, लेकिन इसके लिए भाजपा को भगाकर आम आदमी पार्टी को लाना पड़ेगा।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा 30 साल से लूट रही है, लेकिन हर बार हम जाकर कमल का बटन दबा देते हैं। क्योंकि अभी तक गुजरात के लोगों के पास कोई विकल्प नहीं था, लेकिन अब आम आदमी पार्टी विकल्प है। इस बार जिला परिषद और ब्लॉक समिति, नगर पालिका के चुनाव में सबको झाड़ू चलानी है। गुजरात की जनता नगर पालिका और महा नगर पालिका में आम आदमी पार्टी को मौका दे। ब्लॉक पंचायत में बहुत भ्रष्टाचार है। आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो सबसे पहले भ्रष्टाचार खत्म करेंगे और सारा पैसा जनता पर खर्च किया जाएगा।

इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पिछले 30 से गुजरात में भाजपा की सरकार चल रही है। जनता ने कांग्रेस के नेतृत्व में बदलने की कोशिश की, लेकिन ये भी भाजपा वालों के साथ मिल गए। अब दोनों मिलकर गुजरात को लूट रहे हैं। नर्मदा नदी का पानी हर खेत में पहुंचाने का वादा किया गया था, लेकिन नहीं पहुंचा। गुजरात की तरह पंजाब भी खेती वाला राज्य है। चार साल पहले पंजाब में 21 फीसद ही नदियों के पानी से खेतों की सिंचाई होती थी, लेकिन आज 78 फीसद खेतों की सिंचाई नहरी पानी से होती है। पंजाब का किसान फसल लेकर मंडी आता है और घर पहुंचने से पहले उनके खाते में पैसा पहुंच जाता है। लेकिन भाजपा सरकार गुजरात में किसानों को लूट रही है।

शानदार चार साल, भगवंत मान दे नाल: आप ने भगवंत मान सरकार की उपलब्धियों को पंजाब के हर घर तक पहुंचाया
शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को ‘भारत रत्न’ दिए जाने की मांग की थी, पर भाजपा सरकार ने नहीं मानी: भगवंत मान
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 300 किलोमीटर नई सड़कों का शिलान्यास किया
व्यापक औद्योगिक निवेश ने पंजाब की कानून-व्यवस्था और शासन में हुए सुधारों पर मुहर लगाई: भगवंत मान
मान सरकार ‘बेअदबी’ के मामलों पर कोई नरमी नहीं बरतेगी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- जय श्री कृष्णा राधे राधे -
Ad image
Recently news
YouTuber house attacked … यूट्यूबर के घर पर हमला; पंजाब पुलिस ने चंडीगढ़ हवाई अड्डे से 7वें आरोपी को किया गिरफ्तार

YouTuber house attacked … यूट्यूबर के घर पर हमला; पंजाब पुलिस ने चंडीगढ़ हवाई अड्डे से 7वें आरोपी को किया गिरफ्तार

Vikas Sharma
Vikas Sharma
March 30, 2025
मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब भाजपा नेताओं से पूछा: क्या आप पंजाब के हक की मांग करेंगे या चुप रहेंगे?
पंजाब ने खारिज की मोदी सरकार की ‘एग्रीकल्चर मार्केटिंग पॉलिसी’
Reason of Justin Trudeau resigned… इस वजह से जस्टिन ट्रूडो ने दिया इस्तीफा, अब काैन बनेगा प्रधानमंत्री
सिलेंडरों की कालाबाजारी करने वालों की खैर नहीं, गैस एजेंसियों की लगातार चेकिंग

About US

Punjab Vikas brings the latest Punjab news headlines about Punjab crime Punjab politics and Live Updates on Punjab from PunjabVikas.com
Quick Link
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Top Categories
  • Home
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Latest
© Punjab Vikas. All Rights Reserved. Website Developed by iTree Network Solutions.
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?