जालंधर (गौरव गोयल): नव युवक सभा एवं विश्वकर्मा वेलफेयर सोसाइटी की ओर से अध्यात्मिक सत्संग (राम कथा) 17 से 19 अप्रैल करवाई जा रही है। आयोजन का समय सुबह 6 से 9 और शाम 3 से 7 बजे होगा जिसमें भंडारा रोज शाम 5 से 7 बजे तक चलेगा। यह सत्संग पंजाबी बाग़ पठानकोट बाइपास, जालंधर में आयोजित होगा। यह पावन आयोजन श्रद्धालुओं के लिए भक्ति, ज्ञान और आत्मिक शांति का अद्भुत अवसर लेकर आएगा। इस तीन दिवसीय सत्संग में प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 9 बजे तक तथा शाम 3 बजे से 7 बजे तक राम कथा का दिव्य वर्णन किया जाएगा।
इसके साथ ही प्रतिदिन शाम 5 बजे से 7 बजे तक भंडारे का आयोजन भी रहेगा, जिसमें सभी श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पावन राम कथा का लाभ उठाएं और अपने जीवन को धन्य बनाएं।
