By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab VikasPunjab VikasPunjab Vikas
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Reading: मोदी सरकार डोनाल्ड ट्रंप के आगे झुकी, देश के हित अमेरिका के हाथों गिरवी रखे: कुलदीप धालीवाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Punjab VikasPunjab Vikas
Search
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Follow US
Punjab Vikas > Latest > Punjab > मोदी सरकार डोनाल्ड ट्रंप के आगे झुकी, देश के हित अमेरिका के हाथों गिरवी रखे: कुलदीप धालीवाल

मोदी सरकार डोनाल्ड ट्रंप के आगे झुकी, देश के हित अमेरिका के हाथों गिरवी रखे: कुलदीप धालीवाल

Vikas Sharma
Last updated: May 19, 2026 4:00 am
Vikas Sharma
Published: May 19, 2026
Share
मोदी सरकार डोनाल्ड ट्रंप के आगे झुकी, देश के हित अमेरिका के हाथों गिरवी रखे: कुलदीप धालीवाल
SHARE

मोदी सरकार की गलत नीतियों की वजह से रूस से सस्ता तेल आना बंद हुआ, अमेरिका से महंगा तेल खरीदना अब मजबूरी, जल्द ही फिर से बढ़ेंगे पेट्रोल-डीज़ल के दाम

धान की बुआई से पहले किसानों पर दोहरी मार की तैयारी, मोदी सरकार ने ट्रंप को माना भारत का सरपंच

केंद्र की भाजपा सरकार भारत और किसान विरोधी, देश को धकेल रही है आर्थिक गुलामी की ओर

चंडीगढ़/अमृतसर– आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप धालीवाल ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के हित पूरी तरह से अमेरिका के हाथों गिरवी रख दिए हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच हाल ही में हुई ट्रेड डील के तहत मोदी सरकार ने देश की पीठ में छुरा घोंपा है। इस डील की सबसे खतरनाक और मुख्य शर्त यह थी कि भारत रूस से सस्ता तेल खरीदना बंद कर देगा और इसकी जगह अमेरिका और उसके साथी देशों से महंगा तेल खरीदेगा।

उन्होंने कहा कि अमेरिका ने पहले भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए 30 दिन की मोहलत दी, फिर उसे घटाकर कभी 10 दिन तो कभी 8 दिन कर दिया और अब 16 मई से उसने रूस से तेल खरीदने को कम से कम करने के लिए भारत पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है।

विधायक धालीवाल ने कहा कि भारत जो अपनी कुल तेल ज़रूरत का 60 प्रतिशत अकेले रूस से बहुत सस्ते दामों पर खरीद रहा था, वह मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण आज सिर्फ़ 10 प्रतिशत रह गया है। बचा हुआ सारा तेल अब अमेरिका और उन देशों से खरीदा जा रहा है, जिनकी तरफ़ अमेरिका इशारा करता है। जहाँ रूस का तेल हमें पहले लगभग $100 प्रति बैरल पड़ता था, वहीं अमेरिकी देशों का तेल अब $110 प्रति बैरल से ज़्यादा का पड़ रहा है। मोदी सरकार ने डोनाल्ड ट्रंप को भारत का ‘सरपंच’ मान लिया है और वही सरपंच अब अमेरिका में बैठकर भारत के लिए दमनकारी नीतियां तय कर रहा है।

मुख्य प्रवक्ता ने देशवासियों, पंजाब के लोगों और किसानों को चेतावनी दी कि रूस से सस्ता तेल मिलना बंद होने से आने वाले दिनों में देश में पेट्रोल और डीज़ल के दाम बहुत ज़्यादा बढ़ने वाले हैं। मोदी सरकार की नीयत का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चार-पांच दिन पहले उन्होंने सीएनजी के रेट 2 रुपये बढ़ाए और फिर कल चुपचाप 1 रुपये और बढ़ा दिए। अब इस पिछले दरवाज़े से पेट्रोल और डीज़ल को महंगा करने की पूरी स्क्रिप्ट तैयार कर ली गई है।

धालीवाल ने आगे कहा कि 16 मई को रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका की तरफ़ से लगाई गई इस रोक का सीधा खामियाज़ा भारत के आम आदमी और किसानों को भुगतना पड़ेगा।

धालीवाल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार पूरी तरह से किसान विरोधी, पंजाब विरोधी और भारत विरोधी है। पंजाब में 1 जून से धान की बुआई शुरू होने वाली है, जिसके लिए किसानों को बड़े पैमाने पर डीज़ल की ज़रूरत होगी। लेकिन मुझे पूरा डर है कि 1 जून तक मोदी और उनके साथी अमेरिकी आकाओं के कहने पर कोई नया गुल ज़रूर खिलाएंगे और तेल की कीमतें आसमान पर पहुंचा देंगे।

उन्होंने कहा कि ट्रंप को भारत का ‘सरपंच’ बनाने का खामियाजा देश भुगत रहा है, जो हमारे गले में आर्थिक गुलामी का फंदा कसने का काम कर रहा है। आम आदमी पार्टी मोदी सरकार के इस देश विरोधी और किसान विरोधी फैसले का कड़ा विरोध करती है।

आपकी सेहत, हमारी ज़िम्मेदारी” के संकल्प के साथ डॉ. एम.डी. बौरी की पुण्यतिथि पर शुरू हुआ नि:शुल्क चिकित्सा सेवा शिविर
भाजपा में जाने से इन्कार करने पर संजीव अरोड़ा के बाद अब “आप” गोवा सह प्रभारी दीपक सिंगला गिरफ्तारः केजरीवाल
मोदी सरकार ने प्रतिबंधों और महंगाई के जरिए देश में अघोषित लॉकडाउन लागू किया: भगवंत मान
धार्मिक संस्थाओं के विकास के लिए पंजाब सरकार प्रतिबद्ध : मोहिंदर भगत
पी सी एम एस डी कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने 10+2 बोर्ड परीक्षाओं 2025–26 में शानदार प्रदर्शन किया
TAGGED:Modi government bows before Donald Trump
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- जय श्री कृष्णा राधे राधे -
Ad image
Recently news
चुनाव से पहले अपने राजनीतिक विरोधियों को डराने के लिए भाजपा ईडी की रेड, चुनिंदा लीक और मनगढ़ंत कहानियों का इस्तेमाल कर रही: अमन अरोड़ा

चुनाव से पहले अपने राजनीतिक विरोधियों को डराने के लिए भाजपा ईडी की रेड, चुनिंदा लीक और मनगढ़ंत कहानियों का इस्तेमाल कर रही: अमन अरोड़ा

Vikas Sharma
Vikas Sharma
May 9, 2026
पी सी एम एस डी कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने 10+2 बोर्ड परीक्षाओं 2025–26 में शानदार प्रदर्शन किया
सावधान, आज रात से पंजाब के माैसम में ये होगा बदलाव
AAP सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने अमित शाह के नाम पर आए कथित तौर पर संदिग्ध कॉल पर जताई चिंता
पंजाब सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : मोहिंदर भगत

About US

Punjab Vikas brings the latest Punjab news headlines about Punjab crime Punjab politics and Live Updates on Punjab from PunjabVikas.com
Quick Link
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Top Categories
  • Home
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Latest
© Punjab Vikas. All Rights Reserved. Website Developed by iTree Network Solutions.
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?