By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab VikasPunjab VikasPunjab Vikas
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Reading: AAP को बड़ा समर्थन, श्री हरगोबिंदपुर नगर परिषद के अध्यक्ष नवदीप सिंह पन्नू, कई पार्षद और पठानकोट के कांग्रेसी नेता हुए पार्टी में शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Punjab VikasPunjab Vikas
Search
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Follow US
Punjab Vikas > Latest > Punjab > AAP को बड़ा समर्थन, श्री हरगोबिंदपुर नगर परिषद के अध्यक्ष नवदीप सिंह पन्नू, कई पार्षद और पठानकोट के कांग्रेसी नेता हुए पार्टी में शामिल

AAP को बड़ा समर्थन, श्री हरगोबिंदपुर नगर परिषद के अध्यक्ष नवदीप सिंह पन्नू, कई पार्षद और पठानकोट के कांग्रेसी नेता हुए पार्टी में शामिल

Vikas Sharma
Last updated: June 22, 2026 5:37 pm
Vikas Sharma
Published: June 22, 2026
Share
AAP को बड़ा समर्थन, श्री हरगोबिंदपुर नगर परिषद के अध्यक्ष नवदीप सिंह पन्नू, कई पार्षद और पठानकोट के कांग्रेसी नेता हुए पार्टी में शामिल
SHARE

आप पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा और कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने नेताओं का पार्टी में किया स्वागत

चंडीगढ़- Major boost for AAP… आम आदमी पार्टी (आप) को सोमवार को श्री हरगोबिंदपुर साहिब और पठानकोट में उस समय बड़ा समर्थन मिला जब श्री हरगोबिंदपुर नगर परिषद के अध्यक्ष नवदीप सिंह पन्नू, कई मौजूदा नगर पार्षदों, पूर्व पार्षदों और पठानकोट के प्रमुख कांग्रेसी नेता ‘आप’ पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा और कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हो गए।

नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा जनहित की नीतियों और विकासोन्मुख शासन के कारण ‘आप’ चुने हुए प्रतिनिधियों और जमीनी स्तर के नेताओं को लगातार अपनी ओर आकर्षित कर रही है।

उन्होंने कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में कांग्रेस के मजबूत स्तंभ के रूप में सेवा निभाने वाले नेताओं ने अब पंजाब सरकार के कामों और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की दूरदर्शिता से प्रभावित होकर ‘आप’ में शामिल होने का फैसला किया है। अरोड़ा ने भरोसा जताया कि उनके शामिल होने से पार्टी जमीनी स्तर पर और मजबूत होगी तथा रंगीला और खुशहाल पंजाब बनाने के मिशन को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

श्री हरगोबिंदपुर से ‘आप’ में शामिल होने वालों में नगर परिषद के अध्यक्ष और वार्ड नंबर 2 की एमसी नवदीप सिंह पन्नू, वार्ड नंबर 1 की एमसी मनजीत कौर पन्नू, वार्ड नंबर 3 की एमसी बलविंदर कौर, वार्ड नंबर 5 की एमसी जीवन ज्योतिका, वार्ड नंबर 6 की एमसी जसविंदर कौर, वार्ड नंबर 8 के एमसी कुलवंत सिंह, वार्ड नंबर 10 की एमसी हरजिंदर कौर और वार्ड नंबर 11 की एमसी परमिंदर कौर शामिल हैं।

पूर्व नगर पार्षद गुरमुख सिंह, रतन सिंह, बोधराज, अनूप सिंह, मनजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह सैनी और पूर्व सरपंच सिकंदर सिंह भी पार्टी में शामिल हुए।

‘आप’ में शामिल होने वाले अन्य प्रमुख नेताओं में गुरदेव सिंह पन्नू, जशन चीमा, मनजिंदर सिंह, कमल पुरी, कौशल पुरी और काकू चंद शामिल हैं।

पठानकोट से पूर्व जिला परिषद सदस्य रोहित शर्मा, जो एनएसयूआई पठानकोट के जिला अध्यक्ष और पंजाब एनएसयूआई के महासचिव के रूप में भी सेवाएं निभा चुके हैं, दानिश महाजन, राकेश, परमजीत सिंह और परवेश समेत पार्टी में शामिल हुए।

इस मौके पर बोलते हुए कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने कहा कि पूरे पंजाब में ‘आप’ को मिल रहा बड़ा समर्थन भगवंत मान सरकार द्वारा दिए गए अच्छे शासन का नतीजा है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में ‘आप’ ने ईमानदार शासन और जनकल्याण पर ध्यान केंद्रित करके राजनीति में लंबे समय से चल रही खालीपन को भरा है।

कटारूचक्क ने कहा कि समाज के हर वर्ग के लोग, खासकर युवा और जमीनी स्तर के नेता ‘आप’ में शामिल हो रहे हैं क्योंकि वे पार्टी को लोगों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध मंच के रूप में देखते हैं। उन्होंने कहा कि नवदीप सिंह पन्नू और रोहित शर्मा जैसे नेताओं का लोगों से मजबूत संपर्क है और उनके अनुभव से पार्टी संगठन और मजबूत होगा।

पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए नवदीप सिंह पन्नू ने कहा कि वे और उनकी टीम भगवंत मान सरकार द्वारा लोगों की भलाई के लिए किए जा रहे कामों से प्रभावित होकर ‘आप’ में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि वे ऐसी टीम का हिस्सा बनना चाहते हैं जो पंजाब और यहां के लोगों के लिए सच्चे दिल से काम कर रही है।

पन्नू ने नेतृत्व को भरोसा दिलाया कि वे और उनके साथी पार्टी को मजबूत करने और अपने-अपने क्षेत्रों के लोगों की सेवा करने के लिए तनदेही से काम करेंगे।

‘मांवां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत 1 जुलाई से महिलाओं को मिलेंगी 3 किस्तें: बलतेज पन्नू
अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं के साथ होंगे शामिल
पंजाब कैबिनेट ने स्कूल फीस में मनमानी बढ़ोतरी पर लगाम लगाई, वार्षिक बढ़ोतरी की सीमा 5 प्रतिशत तय
करोड़ों माता-पिता के सपने शिक्षा से जुड़े हैं; सुधारों के माध्यम से विद्यार्थियों के लिए अवसर बढ़ने चाहिए: भगवंत मान
जत्थेदार साहिब अब सुखबीर बादल को तलब करें और उनसे पूछें कि वह वीडियो के बारे में दावे क्यों कर रहे थे: बलतेज पन्नू
TAGGED:Major boost for AAP
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- जय श्री कृष्णा राधे राधे -
Ad image
Recently news
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 300 किलोमीटर नई सड़कों का शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 300 किलोमीटर नई सड़कों का शिलान्यास किया

Vikas Sharma
Vikas Sharma
March 22, 2026
मुख्यमंत्री के प्रयासों को मिलने लगी सफलता, पंजाब सरकार वर्ल्ड हार्टी सेंटर इकोसिस्टम की तर्ज पर बागवानी अनुभव और प्रशिक्षण केंद्र करेगी स्थापित
शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का नाम हमेशा याद किया जाएगा : मोहिंदर भगत
कांग्रेस ने अपनी घटिया मानसिकता का किया प्रदर्शन, भाजपा और अकाली दल का असली चेहरा बेनकाब: हरपाल सिंह चीमा
आप नेताओं को झूठे आरोपों के तहत जेल भेजा गया, लेकिन अदालत ने सभी आरोप खारिज कर दिए: अरविंद केजरीवाल

About US

Punjab Vikas brings the latest Punjab news headlines about Punjab crime Punjab politics and Live Updates on Punjab from PunjabVikas.com
Quick Link
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Top Categories
  • Home
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Latest
© Punjab Vikas. All Rights Reserved. Website Developed by iTree Network Solutions.
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?