By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab VikasPunjab VikasPunjab Vikas
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Reading: अयोध्या पहुंचे केजरीवाल ने कहा, ‘‘चंपत राय क्या राज जानते हैं, जो पीएम भी मजबूर हैं’’
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Punjab VikasPunjab Vikas
Search
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Follow US
Punjab Vikas > Latest > Punjab > अयोध्या पहुंचे केजरीवाल ने कहा, ‘‘चंपत राय क्या राज जानते हैं, जो पीएम भी मजबूर हैं’’

अयोध्या पहुंचे केजरीवाल ने कहा, ‘‘चंपत राय क्या राज जानते हैं, जो पीएम भी मजबूर हैं’’

Vikas Sharma
Last updated: June 25, 2026 4:46 pm
Vikas Sharma
Published: June 25, 2026
Share
अयोध्या पहुंचे केजरीवाल ने कहा, ‘‘चंपत राय क्या राज जानते हैं, जो पीएम भी मजबूर हैं’’
SHARE

चंपत राय ने पीएम को हिसाब देने से मना कर दिया, इतनी हिम्मत कैसे हो गई?- केजरीवाल

राम मंदिर से अरबों रुपए का चढ़ावा चोरी हो गया, लेकिन अभी तक एफआईआर नहीं हुई- केजरीवाल

बिना एफआईआर एसआईटी की कोई पावर नहीं, ये सिर्फ बड़े लोगों को बचाने के लिए बनी है- केजरीवाल

एसआईटी छोटे-छोटे कर्मचारियों को पूछताछ कर करोड़ों हिन्दुओं की आंखों में धूल झोंक रही है- केजरीवाल

शुक्रवार को मैं भगवान श्रीराम का दर्शन करूंगा और हनुमानगढ़ी जाकर संतों से भी मिलूंगा- केजरीवाल

नई दिल्ली- Kejriwal reached Ayodhya… राम मंदिर का दर्शन करने गुरुवार को आयोध्या पहुंचे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अरबों रुपए के चढ़ावा चोरी मामले को लेकर प्रधानमंत्री की चुप्पी पर भी निशाना साधा। उन्होंने देशवासियों से कहा कि सोचिए, चंपत राय ने प्रधानमंत्री को हिसाब देने से मना कर दिया। चंपत राय की इतनी हिम्मत कैसे हो गई? चंपत राय ऐसे क्या राज जानते हैं कि प्रधानमंत्री भी उनके सामने मजबूर हैं? और दूसरी ओर एसआईटी छोटे-छोटे कर्मचारियों को बुला कर करोड़ों हिन्दुओं की आंखों में धूल झोंक रही है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को वह पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह के साथ भगवान श्रीराम का दर्शन करेंगे और हनुमानगढ़ी जाकर संतों से मुलाकात भी करेंगे।

मीडिया से बातचीत के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अयोध्या में श्री रामचंद्र जी के मंदिर से मीडिया और सोशल मीडिया में जिस तरह की खबरें आ रही हैं, उससे दिल बहुत आहत है। इन लोगों ने भगवान जी का चढ़ावा, उनकी माला और उनकी पादुका तक चोरी कर ली। लोगों ने बहुत भावना के साथ भगवान को जो हीरे-जवाहरात चढ़ाए थे, वे भी चोरी कर लिए। बताया जा रहा है कि लगभग 200 करोड़ रुपए का कैश और किसी श्रद्धालु द्वारा दी गई 200 किलो चांदी भी चोरी कर ली गई है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राम मंदिर से जिस तरह की खबरें आ रही हैं, उससे मेरा और मुझ जैसे करोड़ों लोगों का मन बहुत व्यथित है। इसीलिए मैं अभी अयोध्या के लिए निकल रहा हूं। मैं शुक्रवार को राम मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करूंगा। दर्शन करने के बाद हम हनुमानगढ़ी भी जाएंगे और वहां कुछ संतों से भी मुलाकात करेंगे।

एक सवाल के जवाब में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर किसी के 100 रुपए भी चोरी हो जाएं, तो थाने में उसकी एफआईआर दर्ज होती है। इस मामले में अरबों रुपए चोरी हो गए, कुछ पैसा रिकवर भी हो गया, लेकिन अभी तक एफआईआर तक दर्ज नहीं हुई। मैं तो कानून समझता हूं। मैंने कानून पढ़ा है। बिना एफआईआर के एसआईटी नहीं बन सकती। सीआरपीसी में लिखा है कि एफआईआर के बाद ही एसआईटी बनेगी।

अरविंद केजरीवाल ने एसआईटी पर सवाल उठाते पूछा कहा कि यह एसआईटी किस कानून की किस धारा के तहत बनी है? इसके पास जांच करने की कोई पावर ही नहीं है। यह एसआईटी लोगों की आंखों में केवल धोखा है। यह पूरे मामले में लीपापोती करने के लिए है। इसका काम केवल बड़े-बड़े लोगों को बचाना है। मीडिया में है कि एसआईटी छोटे-छोटे कर्मचारियों को बुलाकर जांच कर रही है, जबकि इतने महीनों और सालों से बड़े स्तर पर चल रही यह चोरी बड़े लोगों की शह के बिना तो नहीं हो सकती।

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि चंदे, हीरे-जवाहरात और भगवान की पादुका की चोरी कोई मामूली मामला नहीं है, यह एक बहुत संगीन मामला है जिससे करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है। इसमें बहुत बड़े-बड़े लोग शामिल हैं। इस एसआईटी का काम केवल मामले की लीपापोती करना है। इसमें केवल एक नहीं, बल्कि कई सारे मामले हैं, जिनके बारे में शुक्रवार को मैं विस्तार से बताऊंगा।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का वीडियो फर्जी था, पूरी साजिश का हुआ खुलासा
कादियां में अकाली दल को बड़ा झटका! हलका प्रभारी गुरइकबाल सिंह माहल ‘आप’ में हुए शामिल
AAP को बड़ा समर्थन, श्री हरगोबिंदपुर नगर परिषद के अध्यक्ष नवदीप सिंह पन्नू, कई पार्षद और पठानकोट के कांग्रेसी नेता हुए पार्टी में शामिल
‘मांवां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत 1 जुलाई से महिलाओं को मिलेंगी 3 किस्तें: बलतेज पन्नू
अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं के साथ होंगे शामिल
TAGGED:Kejriwal reached Ayodhya
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- जय श्री कृष्णा राधे राधे -
Ad image
Recently news
बाप तो बाप होता हैः धीरेंद्र शास्त्री, पाकिस्तान की शिकस्त पर कसा तंज

बाप तो बाप होता हैः धीरेंद्र शास्त्री, पाकिस्तान की शिकस्त पर कसा तंज

Vikas Sharma
Vikas Sharma
February 16, 2026
जालंधर में पहला ऑल इंडिया पुलिस कबड्डी क्लस्टर शुरू
एचएमवी की छात्रा पल्लवी ने हिमाचल प्रदेश ओपन स्टेट रेसलिंग टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक
राघव चड्ढा संसद में पंजाब का एक भी ज़रूरी मुद्दा उठाने में नाकाम रहे : हरपाल सिंह चीमा
श्री गुरु रविदास जी के 650 वर्षीय प्रकाश पर्व को समर्पित जिलेभर में लगाए जाएंगे 6.50 लाख पौधे

About US

Punjab Vikas brings the latest Punjab news headlines about Punjab crime Punjab politics and Live Updates on Punjab from PunjabVikas.com
Quick Link
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Top Categories
  • Home
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Latest
© Punjab Vikas. All Rights Reserved. Website Developed by iTree Network Solutions.
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?