By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab VikasPunjab VikasPunjab Vikas
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Reading: भाजपा के खिलाफ AAP का हल्ला बोल, पीएम मोदी का फूंका पुतला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Punjab VikasPunjab Vikas
Search
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Follow US
Punjab Vikas > Latest > Jalandhar > भाजपा के खिलाफ AAP का हल्ला बोल, पीएम मोदी का फूंका पुतला

भाजपा के खिलाफ AAP का हल्ला बोल, पीएम मोदी का फूंका पुतला

Vikas Sharma
Last updated: February 15, 2026 4:35 am
Vikas Sharma
Published: February 15, 2026
Share
भाजपा के खिलाफ AAP का हल्ला बोल, पीएम मोदी का फूंका पुतला
SHARE

चंडीगढ़: देश भगत यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आगमन को लेकर अमलोह से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरिंदर सिंह गैरी बड़िंग की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। ‘आप’ नेताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार और हरियाणा के मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।
इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक गैरी बड़िंग ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने खुद आने की बजाय हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को इस कार्यक्रम में भेजा।

उन्होंने राज्यपाल से सवाल किया कि क्या पंजाब के पास अपने मंत्रियों या नेताओं की कमी है? बड़िंग ने कहा कि गवर्नर साहब पंजाब के किसी भी मंत्री की ड्यूटी लगा सकते थे, लेकिन भाजपा के इशारे पर जानबूझकर हरियाणा के मुख्यमंत्री को पंजाब की संस्थाओं में भेजा जा रहा है ताकि पंजाब के मामलों में हरियाणा का दखल बढ़ाया जा सके। विधायक बड़िंग ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के विरोध को देखते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को अपना दौरा रद्द करके वापस लौटना पड़ा। उन्होंने चेतावनी दी कि पंजाब की पवित्र धरती और शैक्षणिक संस्थानों में भाजपा के ऐसे नेताओं को बिल्कुल भी घुसने नहीं दिया जाएगा जो हमेशा पंजाब के हितों के खिलाफ खड़े होते हैं।

इस दौरान बड़िंग ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर केंद्र सरकार पर भी हमला बोला और कहा कि यह समझौता पंजाब के किसानों और व्यापारियों को बर्बाद करने की एक और कोशिश है। इस समझौते में पंजाब की किसानी को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है। उन्होंने एलान किया कि भाजपा के किसी भी मंत्री या बाहरी राज्य के नेता के पंजाब में आने पर इसी तरह घेराव किया जाएगा।

भाजपा वेस्ट, कैंट, सेंट्रल विधानसभा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर करेगी आयोजित
AAP सरकार ने गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के लिए वाराणसी के लिए हर महीने तीर्थ यात्रा ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रखा
मान सरकार द्वारा मोहाली में अत्याधुनिक बहु-उद्देशीय प्रदर्शनी एवं कन्वेंशन सेंटर किया जाएगा विकसित: संजीव अरोड़ा
पंजाब सरकार हर धर्म का सम्मान करती है, 12 अप्रैल को पठानकोट में मनाया जाएगा हिंदू नव वर्ष महोत्सव
एचएमवी की बॉक्सर निवेदिता कार्की ने जीता स्वर्ण पदक और बेस्ट बॉक्सर अवार्ड
TAGGED:AAP attack against BJP
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- जय श्री कृष्णा राधे राधे -
Ad image
Recently news
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जुमलों की बजाय जवाब लेकर आएं पंजाब: अमन अरोड़ा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जुमलों की बजाय जवाब लेकर आएं पंजाब: अमन अरोड़ा

Vikas Sharma
Vikas Sharma
March 12, 2026
जालंधर में पहला ऑल इंडिया पुलिस कबड्डी क्लस्टर शुरू
Canadian Prime Minister Justin Trudeau resigns… भारत से पंगा लेना पड़ा भारी, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का इस्तीफा
‘आप’ सरकार की ‘काम करने की राजनीति’ ने सिर्फ चार सालों में सभी गारंटियां पूरी कीः भगवंत मान
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ने मनाई महाशिवरात्रि

About US

Punjab Vikas brings the latest Punjab news headlines about Punjab crime Punjab politics and Live Updates on Punjab from PunjabVikas.com
Quick Link
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Top Categories
  • Home
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Latest
© Punjab Vikas. All Rights Reserved. Website Developed by iTree Network Solutions.
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?