75 सालों से देश का सिस्टम इतना खराब रहा कि हमारी सरकारों ने कभी लोगों को कुछ करने का मौका नहीं दिया – अरविंद केजरीवाल
पंजाब के अच्छे माहौल के कारण महज चार सालों में एक लाख 50 हजार करोड़ रुपए का निवेश आया – अरविंद केजरीवाल
भगवंत मान सरकार यकीन दिलाती है कि कंपनियों को सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से 45 दिनों के अंदर मंजूरियां मिलेंगी – अरविंद केजरीवाल
पंजाब में पिछली सरकारों के समय उद्योगपति मंत्रियों को रिश्वत दिए बिना उद्योग के लिए मंजूरियां नहीं ले सकते थे – अरविंद केजरीवाल
हमने शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों में सबसे ज्यादा निवेश किया, सिर्फ तीन सालों में पंजाब ने शिक्षा क्षेत्र में सर्वोत्तम स्थान हासिल किया – अरविंद केजरीवाल
सरकारी अस्पतालों की हालत सुधारने के बाद हमने 10 लाख रुपए तक कैशलेस इलाज की स्वास्थ्य योजना लागू करके पंजाब के लोगों की सेहत को महफूज किया – अरविंद केजरीवाल
यह औद्योगिक सम्मेलन सिर्फ रस्मी सम्मेलन नहीं बल्कि पंजाब की अर्थव्यवस्था, रोजगार और निवेश के लिए नए युग की शुरुआत हुआ – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
पंजाब ने प्रोग्रेसिव पंजाब निवेशक सम्मेलन के पहले दिन 10,000 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश के वादे प्राप्त किए
हमारी सरकार पंजाब के सर्वपक्षी विकास के लिए पूर्ण रूप से वचनबद्ध है, आओ, ‘रंगले पंजाब’ का सपना साकार करने के लिए एकजुट होए – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
साल 2022 से एक लाख 58 हजार करोड़ रुपए के निवेश से रोजगार के 5.5 लाख मौके पैदा होंगे
उद्यमियों के लिए कारोबार-अनुकूल माहौल सृजित कर रहा पंजाब – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
पंजाब सरकार उद्योग-अनुकूल नीतियों के माध्यम से युवाओं को नौकरियां मांगने की बजाय नौकरियां देने वाले बनाने के लिए वचनबद्ध – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
एच.एम.ई.एल., टाटा स्टील, जे.एस.डब्ल्यू, ट्राइडेंट ग्रुप और हीरो ने पंजाब में कारोबार का विस्तार करने की घोषणा की – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ‘प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन-2026’ के उद्घाटन समारोह में की शिरकत
मोहाली (साहिबजादा अजीत सिंह नगर): Arvind Kejriwal guarantee to industry… मोहाली में तीन दिन चलने वाले प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन-2026 की आज धमाकेदार शुरुआत हुई। सम्मेलन के पहले दिन दिग्गज उद्योगपतियों ने 10,000 करोड़ रुपए का निवेश के वादे करते हुए राज्य में कारोबार और बढ़ाने का ऐलान भी किया। निवेशकों और उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चीन से मुकाबला करने के लिए पंजाब सरकार उद्योग को हर तरह की सुविधा देगी। उन्होंने कहा कि कारोबार-अनुकूल माहौल के कारण महज चार सालों में पंजाब में एक लाख 50 हजार करोड़ रुपए का निवेश आ चुका है।
औद्योगिक क्षेत्र के लिए बड़े सुधारों का विस्तार से जिक्र करते हुए ‘आप’ सुप्रीमो ने बताया कि कैसे भगवंत सिंह मान सरकार ने 45 दिनों की सिंगल-विंडो क्लीयरेंस प्रणाली शुरू की है और मानव संसाधन, औद्योगिक विकास तथा युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के मौके पैदा करने पर केंद्रित कारोबार-अनुकूल ईको-सिस्टम सृजित कर रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह सम्मेलन आर्थिक विकास, रोजगार तथा औद्योगिक विस्तार के नए पड़ाव की शुरुआत है, क्योंकि राज्य खुद को तेजी से मंजूरियों, उद्योग-अनुकूल नीतियों तथा शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और हुनरमंद मानव शक्ति पर केंद्रित करके सबसे प्राथमिक निवेश स्थान के रूप में पेश कर रहा है।
प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन को संबोधित करते हुए, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “राज्य के औद्योगिक विकास को बड़ा बढ़ावा देते हुए पंजाब सरकार ने पंजाब में निवेश करने के लिए मोहरी उद्योगों को लाया है। यह बहुत गर्व और तसल्ली वाली बात है कि प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन-2026 के पहले दिन ही पंजाब ने 10,000 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्राप्त किए हैं। एच.एम.ई.एल., टाटा स्टील, जे.एस.डब्ल्यू, ट्राइडेंट ग्रुप, हीरो इंडस्ट्रीज और उद्योग जगत के कई अन्य उद्योपतियों ने राज्य में पहले से चल रहे कारोबार का विस्तार करने और नए प्रोजेक्ट लगाने की योजनाओं का ऐलान किया है।”
उन्होंने आगे कहा, “पंजाबी अपने उद्यमी स्वभाव, नई सोच और हर समस्या का हल निकाल लेने वाली भावना के लिए जाने जाते हैं। आपको शायद ही कोई पंजाबी भीख मांगता मिलेगा क्योंकि हमारे लोग सख्त मेहनत में विश्वास रखते हैं और वे ऐसे स्वभाव के मालिक हैं कि सबसे मुश्किल समय में भी हार मानने की बजाय सफल होते हैं। पंजाबी समर्पण भावना, वचनबद्धता और सख्त मेहनत से दिन में 20 घंटे काम कर सकते हैं। दुनिया भर में यह निराला गुण पंजाबियों में ही है।”
पंजाबियों की विश्वव्यापी पहचान का विशेष तौर पर जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाबी एक जुझारू कौम है जो दलेर और उद्यमी हैं। उन्होंने दुनिया के हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन किया है। जब भी दुनिया में कहीं कोई दुखांत आता है, तो उस वक्त जरूरतमंदों तक लंगर पहुंचाने के लिए पंजाबी सबसे पहले पहुंचता है और पहले पातशाह श्री गुरु नानक देव जी की सेवा और मानवता की शिक्षाओं के संदेश की पालना करता है। पंजाब को अमीर संस्कृति, उपजाऊ धरती और भाईचारे की साझेदारी की बख्शिश प्राप्त है। पंजाब की उपजाऊ धरती पर सब कुछ उग सकता है, लेकिन नफरत का बीज यहां कभी जड़ नहीं पकड़ सकता। श्री गुरु नानक देव जी और महान सिख गुरुओं के संदेश की पालना करते हुए हर पंजाबी सरबत दे भले और चढ़दी कला के लिए अरदास करता है। साल 2022 से जब हमारी सरकार ने सत्ता संभाली है, पंजाब ने बिजली, स्वास्थ्य, रियल एस्टेट, बुनियादी ढांचा और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में शानदार तरक्की देखी है।”
शिक्षा सुधारों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने आगे कहा, “आज पंजाब के युवा यूपीएससी, जेईई, नीट और आईआईटी जैसी प्रवेश परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं क्योंकि राज्य सरकार ने शिक्षा क्षेत्र को काफी मजबूत किया है। पंजाब के 30 स्कूल प्रिंसिपल इस समय सिंगापुर में विश्व स्तरीय प्रशिक्षण ले रहे हैं ताकि उनकी विशेषज्ञता राज्य भर के अध्यापकों और विद्यार्थियों को और लाभ पहुंचा सके। पंजाब में इस समय मोहाली, हलवारा, अमृतसर, बठिंडा, पठानकोट और आदमपुर में हवाई अड्डे कार्यशील हैं। इसके साथ ही राज्य में सड़की बुनियादी ढांचा भी तेजी से विकसित हो रहा है। मैं उद्योगों को पंजाब में आने, निवेश करने और काम करने का सादा देता हूं ताकि हम एकजुट होकर प्रगतिशील और खुशहाल राज्य बना सकें।”
पंजाब के स्थानीय उद्योग की सफल कहानियों के उदाहरण देते हुए, उन्होंने कहा, “पंजाब आधारित उद्यम जैसे सोनालिका, प्रीत ट्रैक्टर, ड्यूक, मोंटी कार्लो और कई अन्य स्थानीय उद्यमियों की प्रेरणादायक उदाहरण हैं। पंजाब के दरवाजे सभी निवेशकों के लिए खुले हैं और हम आंखें बिछाकर उनका स्वागत करते हैं। हमारी नीतियां लचीली हैं और उद्योग की जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार की गई हैं। मैं आप सभी को यहां निवेश करने, पंजाबियों के लिए नौकरियां पैदा करने और पंजाब को सफलता की नई कहानी लिखने में मदद करने की अपील करता हूं। पंजाब सरकार हुनर शिक्षा और प्रशिक्षण को उद्योग की जरूरतों से जोड़ रही है ताकि पंजाब में हुनरमंद मानव शक्ति का मजबूत पूल बनाया जा सके। उद्योग को जो भी मानव शक्ति चाहिए, सरकार यह यकीन बनाएगी कि युवाओं को जरूरी प्रशिक्षण मिले। इससे रोजगार के मौके पैदा होंगे और राज्य में आर्थिक विकास तेज होगा।”
देश-विदेश से पहुंचे कारोबारियों का स्वागत करते हुए भगवंत सिंह मान ने आगे कहा, “मैं गुरुओं, संतों-महापुरुषों और पीरों की धरती पर सभी कारोबारियों का स्वागत करता हूं। हमें आज हमारे बीच ऐसी ऊंची शख्सियतों का मान हासिल है। पंजाब, देश के सबसे अनुकूल निवेश स्थानों में से एक है और हम निवेशकों को सुविधा देने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। हमारा दृष्टिकोण पंजाब को मोहरी औद्योगिक हब बनाने के लिए सरकार और उद्योग के बीच मजबूत भागीदारी बनाना है।”
