By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab VikasPunjab VikasPunjab Vikas
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Reading: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुद्वारा भट्ठा साहिब में माथा टेका
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Punjab VikasPunjab Vikas
Search
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Follow US
Punjab Vikas > Latest > Punjab > मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुद्वारा भट्ठा साहिब में माथा टेका

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुद्वारा भट्ठा साहिब में माथा टेका

Vikas Sharma
Last updated: January 6, 2025 4:31 pm
Vikas Sharma Published January 6, 2025
Share
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुद्वारा भट्ठा साहिब में माथा टेका
SHARE

भट्ठा साहिब (रोपड़) (पंजाब विकास न्यूज नेटवर्क)-पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज दसवें पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के मौके पर गुरु साहिब की ओर से दिखाए मार्ग पर चलते हुए नए जोश, लगन, समर्पण और वचनबद्धता के साथ राज्य की सेवा करने का प्रण लिया। आज यहां रोपड़ के गुरुद्वारा भट्ठा साहिब में माथा टेकने के उपरांत मुख्यमंत्री ने दसवें पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के पवित्र मौके पर लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि महान सिख गुरु ने हमें जुल्म और अन्याय के खिलाफ लड़ने का उपदेश दिया था। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस पवित्र दिन पर हमें सभी को लोगों की सेवा के लिए अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी, लगन और तनदेही के साथ निभाने का संकल्प लेना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का महान जीवन और दर्शन मानवता को एकजुट होकर रहने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी का शांति, मानवता, प्यार और आपसी भाईचारे का संदेश आज के समय में और भी प्रासंगिक हो जाता है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार श्री गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज के हर वर्ग की भलाई को सुनिश्चित कर रही है।

मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और राज्य की शांति, प्रगति और खुशहाली के लिए परमात्मा के आगे अरदास की। उन्होंने यह भी अरदास की कि राज्य में सांप्रदायिक सद्भावना, शांति और भाईचारे की डोर दिन-ब-दिन और मजबूत हो और पंजाब हर क्षेत्र में देश का नेतृत्व करे। भगवंत सिंह मान ने लोगों से इस पवित्र दिन को जाति, रंग, नस्ल और धर्म के भेदभाव से ऊपर उठकर श्रद्धा भावना और तनदेही के साथ मनाने का आह्वान किया।

You Might Also Like

हाईकोर्ट जाने वाले ध्यान दें, अब जरूरी है ये दस्तावेज…वरना नहीं मिलेगी एंट्री

फर्जी स्कूल के खिलाफ मान सरकार का एक्शन, ये बोले हरजोत बैंस

सावधान, आज रात से पंजाब के माैसम में ये होगा बदलाव

पंजाब सरकार पंजाब की समृद्ध आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संभालने के लिए वचनबद्ध: मुख्यमंत्री मान

नशे सहित काबू गुरकीरत की बड़े कांग्रेसी नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामनेः चीमा

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- जय श्री कृष्णा राधे राधे -
Ad image
Recently news
भाजपा के खिलाफ AAP का हल्ला बोल, पीएम मोदी का फूंका पुतला

भाजपा के खिलाफ AAP का हल्ला बोल, पीएम मोदी का फूंका पुतला

Punjab Vikas Punjab Vikas February 15, 2026
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ने मनाई महाशिवरात्रि
समाज को जोड़ता और प्रेम बढ़ाता है महाशिवरात्रि का पर्वः मोहिंदर भगत
भगवान श्री लक्ष्मी नारायण धाम की सराहनीय पहल, मेडिकल कैंप में 160 महिला मरीजों की फ्री जांच
जालंधर में कांग्रेस को झटका, भोगपुर नगर पंचायत के 8 कांग्रेसी सदस्य ‘आप’ में शामिल

About US

Punjab Vikas brings the latest Punjab news headlines about Punjab crime Punjab politics and Live Updates on Punjab from PunjabVikas.com
Quick Link
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Top Categories
  • Home
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Latest
© Punjab Vikas. All Rights Reserved. Website Developed by iTree Network Solutions.
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?