By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab VikasPunjab VikasPunjab Vikas
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Reading: ठाकुर दलीप सिंघ जी की अगुवाई में होला मोहल्ला के विशाल त्रिवेणी संगम का समापन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Punjab VikasPunjab Vikas
Search
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Follow US
Punjab Vikas > Latest > Punjab > ठाकुर दलीप सिंघ जी की अगुवाई में होला मोहल्ला के विशाल त्रिवेणी संगम का समापन

ठाकुर दलीप सिंघ जी की अगुवाई में होला मोहल्ला के विशाल त्रिवेणी संगम का समापन

Vikas Sharma
Last updated: March 9, 2026 5:37 pm
Vikas Sharma
Published: March 9, 2026
Share
ठाकुर दलीप सिंघ जी की अगुवाई में होला मोहल्ला के विशाल त्रिवेणी संगम का समापन
SHARE

सिरसाः गुरुद्वारा जीवन नगर में वर्तमान नामधारी मुखी श्री ठाकुर दलीप सिंघ जी के मार्गदर्शन में नामधारी सिखों द्वारा होला मोहल्ला का त्रिवेणी संगम बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। आज होला मोहल्ला के अंतिम दिन हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी भी यहां पहुंचे और साध संगत के दर्शन किए तथा गुरु माता गुरमीत कौर जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। ठाकुर दलीप सिंघ जी की अगुवाई में आयोजित इस धार्मिक समागम के दौरान मुख्यमंत्री ने विनम्रता के साथ लंगर और गौशाला में सेवा कर सेवा और सिमरन की महान परंपरा को नमन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री सैनी जी ने कहा कि केवल हरियाणा और पंजाब को ही नहीं, समूचे राष्ट्र को नामधारी पथ पर गर्व है तथा सरकार की तरफ से नामधारी पंथ को धार्मिक और सामाजिक रूप से सहयोग देने का वादा किया । उन्होंने कहा कि उन्हें जीवन नगर की पवित्र धरती पर आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने सतिगुरू दलीप सिंघ जी के चरणों में नमन किया।

गुरुद्वारा समिति के प्रधान जसपाल सिंघ जी ने बताया कि नामधारी सिखों को एक स्थान पर बसाने के लिए सतिगुरू प्रताप सिंघ जी ने 1946 में कई हजार एकड़ भूमि खरीदी थी। इस में से गुरुद्वारा जीवन नगर के आसपास लगभग 130 एकड़ भूमि में से केवल 65 एकड़ जमीन ही गुरुद्वारे के पास है, जहां सतिगुरू जी के आदेशानुसार लंगर, वर्णी, गौशाला और औषधालय आदि सुचारू रूप से चलाए जा रहे हैं।
समागम में स्वामी राजेश्वरा नंद जी महाराज, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के अध्यक्ष और गौ रक्षक मोहम्मद फैज खान जी, आरएसएस राष्ट्रीय मंच से विक्रमादित्य जी, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल जी, एडवोकेट यतींद्र सिंघ जी और राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जी जांगड़ा विशेष रूप से पहुंचे और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इसके अलावा श्रीमती रैणु शर्मा जी, सुरिंदर आर्य जी, देव कुमार शर्मा जी, जगदीश चोपड़ा जी, शीशपाल कंबोज जी, अमीर चंद मेहता जी, गुरदेव सिंघ राही जी और हनुमान कुंडू जी ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

श्री ठाकुर दलीप सिंघ जी की प्रेरणा से 269 पाठों के भोग अमृतधारी सित्रयो द्वारा डाले गए। दूर-दूर से हजारों की संख्या में संगत ने समागम में भाग लिया। इस अवसर पर राजनीतिक और धार्मिक हस्तियों के अलावा संत सर्वप्रीत सिंघ जी (डॉक्टर), मास्टर सुखदेव सिंघ जी, पलविंदर सिंघ जी, तजिंदर सिंघ जी, मोहन सिंघ झब्बर जी, सूबा भगत सिंघ जी, कुलविंदर सिंघ जी, मुख्तियार सिंघ जी, सुखराज सिंघ जी, दलजीत कौर जी, सुखप्रीत कौर जी, संदीप कौर जी, गुरवंत कौर जी, भगवंत कौर जी आदि तथा विशाल संगत उपस्थित रही।

एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को समर्पित विशेष समारोह
दोआबा कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर “गिव टू गेन”विषय पर संगोष्ठी आयोजित
राजस्थान में मिट्टी ढहने से बड़ा हादसा, सात मजदूरों की माैत
लीगल भाईचारे की ऐतिहासिक जीत, जानिए क्या
सिलेंडर बुकिंग के इस नियम में बदलाव, पढ़ें क्या है नया अपडेट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- जय श्री कृष्णा राधे राधे -
Ad image
Recently news
भगवान श्री लक्ष्मी नारायण धाम की तरफ से फ्री UTI प्रॉब्लम चेकअप Camp 5 जनवरी को

भगवान श्री लक्ष्मी नारायण धाम की तरफ से फ्री UTI प्रॉब्लम चेकअप Camp 5 जनवरी को

Vikas Sharma
Vikas Sharma
January 3, 2025
Weight Loss: तेजी से वजन कम करने में मदद करेंगे ये 10 नियम, जानें फिटनेस एक्सपर्ट से टिप्स
पंजाब ने खारिज की मोदी सरकार की ‘एग्रीकल्चर मार्केटिंग पॉलिसी’
जालंधर में पहला ऑल इंडिया पुलिस कबड्डी क्लस्टर शुरू
भारत के लिए सिरदर्द बन सकता है पाकिस्तान का यह खिलाड़ी, अजीबोगरीब है इसका स्टाइल

About US

Punjab Vikas brings the latest Punjab news headlines about Punjab crime Punjab politics and Live Updates on Punjab from PunjabVikas.com
Quick Link
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Top Categories
  • Home
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Latest
© Punjab Vikas. All Rights Reserved. Website Developed by iTree Network Solutions.
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?