चंडीगढ़ः Historic victory for the legal fraternity… लीगल सेल ने राज्य के वकीलों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद किया है। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के लीगल सेल ने पंजाब स्टेट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (पीएसईआरसी) द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के टैरिफ ऑर्डर में लिए गए ऐतिहासिक फैसले का दिल से स्वागत किया है। इस फैसले के तहत, वकीलों के चैंबर के बिजली कनेक्शन को गैर-आवासीय आपूर्ति (एनआरएस) कैटेगरी से बदलकर घरेलू आपूर्ति (डीएस) श्रेणी में कर दिया गया है।
लीगल सेल ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का उनके पर्सनल दखल और निरंतर सहयोग के लिए दिल से शुक्रिया अदा किया है, जिससे यह सुनिश्चित किया कि कानूनी भाईचारे की चिंताओं को कमीशन के सामने प्रभावशाली तरीके से पेश किया जाए।
मुंगो ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार के शासन में, समज के प्रत्येक वर्ग किसानों और मजदूरों से लेकर वकीलों जैसे प्रोफेशनल्स तक, की लंबित मांगें पूरी की जा रही हैं। वकीलों के खर्चों में यह कटौती आखिरकार पंजाब के आम आदमी के लिए कानीनी सेवाओं को और सस्ता बनाएगी। लीगल सेल ने भी इस ऐतिहासिक जीत पर पंजाब की पूरी लीगल भाईचारे को बधाई दी। इस दौरान एडवोकेट गुरभेज सिंह, स्टेट सेक्रेटरी आप लीगल विंग, प्रेसिडेंट ऑफ़ डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन पटियाला मनवीर सिंह टिवाना, सेक्रेटरी बार एसोसिएशन नाभा हरजिंदर सिंह मौजूद थे।
