By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab VikasPunjab VikasPunjab Vikas
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Reading: लोगों को घबराने की जरूरत नहीं, एल.पी.जी. सिलेंडर, डीजल और पेट्रोल का जरूरी स्टॉक मौजूद : डीसी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Punjab VikasPunjab Vikas
Search
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Follow US
Punjab Vikas > Latest > Punjab > लोगों को घबराने की जरूरत नहीं, एल.पी.जी. सिलेंडर, डीजल और पेट्रोल का जरूरी स्टॉक मौजूद : डीसी

लोगों को घबराने की जरूरत नहीं, एल.पी.जी. सिलेंडर, डीजल और पेट्रोल का जरूरी स्टॉक मौजूद : डीसी

Vikas Sharma
Last updated: March 11, 2026 5:35 pm
Vikas Sharma
Published: March 11, 2026
Share
लोगों को घबराने की जरूरत नहीं, एल.पी.जी. सिलेंडर, डीजल और पेट्रोल का जरूरी स्टॉक मौजूद : डीसी
SHARE

जालंधर: People need not panic… डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने जिला वासियों को भरोसा दिलाया कि एल.पी.जी. सिलेंडरों, डीजल और पेट्रोल की उपलब्धता को लेकर घबराने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि जिले के पास जनता की मांग पूरी करने के लिए पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।

डा. अग्रवाल ने वासियों से घबराहट में खरीदारी करने से बचने की अपील करते हुए कहा कि सप्लाई चेन उचित ढंग से काम कर रही है और जिले में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा जिले में एल.पी.जी., डीजल और पेट्रोल के स्टॉक पर निगरानी रखी जा रही है ताकि जरूरी वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज इस संबंध में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम लिमिटेड के अधिकारियों तथा गैस एजेंसी और पेट्रोल पंप एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मौजूदा स्टॉक का जायजा लिया।

उन्होंने लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की और कहा कि सक्षम अथॉरिटी से पुष्टि किए बिना किल्लत के बारे में गलत जानकारी फैलाने के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जमाख़ोरी और कालाबाजारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए डा. अग्रवाल ने कहा कि अगर कोई ऐसा मामला सामने आता है तो जरूरी वस्तुएं अधिनियम-1955 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने गैस एजेंसी और पेट्रोल पंप एसोसिएशनों से भी कहा कि अगर कोई ऐसा मामला सामने आए तो तुरंत जिला प्रशासन के ध्यान में लाया जाए।

बैठक के दौरान गैस एजेंसी अधिकारियों ने बताया कि एल.पी.जी. सिलेंडर की रिफिल बुकिंग के लिए समय 25 दिन का होता है।

बैठक में सहायक कमिश्नर (यू.टी.) मुकिलन आर, डी.एफ.एस.सी. नरिंदर सिंह के अलावा इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम लिमिटेड के अधिकारी तथा गैस एजेंसी और पेट्रोल पंप एसोसिएशनों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

पी सीएम एस डी कॉलेज फॉर विमेन के आई-सोशल क्लब ने आर्टिकल राइटिंग कॉम्पिटिशन रखा
मच्छरों से होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए व्यापक योजना तैयार की जाए, डीसी का आदेश
युद्ध नशेयां विरूद्ध : जालंधर देहाती पुलिस ने चलाया कासो आप्रेशन, 5 गिरफ्तार
महिलाओं को 1000 रुपये देने के फैसले से नाराज़ होकर विपक्ष बजट पर चर्चा से भागा : भगवंत सिंह मान
किसानों को सिंचाई के लिए मिलेगा निर्बाध पानीः बरिंदर गोयल
TAGGED:People need not panic
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- जय श्री कृष्णा राधे राधे -
Ad image
Recently news
हाईकोर्ट जाने वाले ध्यान दें, अब जरूरी है ये दस्तावेज…वरना नहीं मिलेगी एंट्री

हाईकोर्ट जाने वाले ध्यान दें, अब जरूरी है ये दस्तावेज…वरना नहीं मिलेगी एंट्री

Vikas Sharma
Vikas Sharma
February 17, 2026
YouTuber house attacked … यूट्यूबर के घर पर हमला; पंजाब पुलिस ने चंडीगढ़ हवाई अड्डे से 7वें आरोपी को किया गिरफ्तार
नशे के साैदागरों पर हर रोज मान सरकार का वार
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ने मनाई महाशिवरात्रि
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा का बड़ा बयान, सुखपाल सिंह खैरा को तुरंत बर्खास्त किया जाए

About US

Punjab Vikas brings the latest Punjab news headlines about Punjab crime Punjab politics and Live Updates on Punjab from PunjabVikas.com
Quick Link
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Top Categories
  • Home
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Latest
© Punjab Vikas. All Rights Reserved. Website Developed by iTree Network Solutions.
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?