जालंधर: Students of St. Soldier College of Education brought glory to the group in the university results… गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित किए गए बी.एड सेमेस्टर-3 के परिणामों में सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के विद्यार्थियों ने पहले, दूसरे और तीसरे सेमेस्टर के आधार पर अच्छे अंक प्राप्त कर ग्रुप का नाम रोशन किया।
कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अलका गुप्ता ने बताया कि इस बार फिर संस्था का परिणाम 100% रहा, जिसमें विद्यार्थी पलक, मनप्रीत कौर, खुशी सरीन, पूजा, अनन्या भनोट, रुपिंदर कौर, कशिश शर्मा, प्रियंका बजाज, गुरलीन कौर, सोनिका, रुचिका अग्रवाल, दीक्षा तुल्ली, राधिका अग्रवाल, मनजीत कौर, दलजीत कौर, सुरभि कालरा, पलविंदर, सिया, हिना, रिचा, अंजली, आरती, रीतिका, हरजी कौर, शिवानी, तारवीं बाजवा, केशव अग्रवाल और मिंक शर्मा ने 9.0 एसजीपीए हासिल किए।ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाइस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा और कॉलेज एम.डी. मनहर अरोड़ा ने विद्यार्थियों और उनके माता-पिता को बधाई दी।
