अहमदाबादः Team India created history… टीम इंडिया ने इतिहास रचते हुए टी 20 विश्व कप जीत लिया है। फाइनल मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से मात दी। भारत के 255 रन के जवाब में न्यूजीलैंड 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 विश्वकप का खिताब जीता है। इससे पहले टीम 2007 में पहले संस्करण और 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में खिताब जीती थी। सूर्यकुमार यादव का भी नाम विश्व विजेता कप्तानों में शुमार हो गया है।
विश्व कप में भारत के सफर की बात करें तो टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट की शुरुआत ही खिताब के दावेदार के रूप में की थी। ग्रुप स्टेज के पहले ही मैच में टीम इंडिया ने USA को 29 रन से हराया था। फिर नामीबिया के खिलाफ 93 रन से बड़ी जीत हासिल कर लगभग अपनी जगह सुपर-8 में पक्की कर ली थी। सबसे खास जीत आई पाकिस्तान के खिलाफ, जो मुकाबला विवादों के बीच खेला गया था। टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रन से रौंद डाला। ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में नीदरलैंड को भी 17 रन से हराकर भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में क्लीन स्वीप किया।
