अहमदाबादः Team India was showered with money… टी 20 विश्व कप विजेता टीम इंडिया पर नोटों की बरसात हो गई है। फाइनल मैच जीतने के बाद भारी भरकम इनामी राशि टीम इंडिया को मिली। दरअसल आईसीसी ने इस बार टी20 विश्व कप के लिए कुल इनामी राशि 13.5 मिलियन डॉलर (लगभग 123.77 करोड़ रुपये) रखी है। 2024 टी20 विश्व कप की तुलना में ये करीब 20 प्रतिशत ज्यादा है।
पिछली बार कुल इनामी राशि 11.25 मिलियन डॉलर (आज की तारीख में लगभग 104 करोड़ रुपये) थी। भारत की जीत के साथ तीन बड़े रिकॉर्ड्स बने हैं। टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप फाइनल में हाईएस्ट स्कोर का रिकॉर्ड बनाया। भारत के लिए यह टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे बड़ी जीत है, तो न्यूजीलैंड के लिए सबसे बड़ी हार।
आज की क्लोजिंग सेरेमनी में मशहूर पंजाबी सिंगर सुखबीर सिंह ने अपने फेमस गाने इश्क तेरा तड़पावे पर शानदार परफॉर्मेंस दी। जैसे ही यह गाना शुरू हुआ, स्टेडियम में मौजूद फैंस झूम उठे और पूरे स्टेडियम में जबरदस्त माहौल बन गया।
