जालंधरः The National Statistical Regional Office organized a two-day training camp on the National Household Income Survey… सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा विभिन्न सामाजिक-आर्थिक विषयों पर समय-समय पर सर्वेक्षण आयोजित किए जाते हैं। इसी कड़ी में, भारत सरकार इस वर्ष अपना पहला ‘नेशनल हाउसहोल्ड इनकम सर्वे’ शुरू करने जा रही है।
इस महत्वपूर्ण सर्वेक्षण की तैयारी और क्रियान्वयन के लिए क्षेत्रीय कार्यालय, जालंधर द्वारा अधिकारियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य सर्वेक्षण टीम को डेटा संग्रह की बारीकियों से अवगत कराना था, ताकि धरातल से सटीक आंकड़े प्राप्त किए जा सकें।
प्रशिक्षण का उद्घाटन श्रीमती पल्लवी अग्रवाल श्रीवास्तवा, निदेशक (आईएसएस) और क्षेत्रीय प्रमुख, राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (क्षेत्रीय संचालन प्रभाग), सांख्यिकी मंत्रालय, भारत सरकार, जालंधर ने अपने मुख्य भाषण के साथ किया। श्रीमती पल्लवी अग्रवाल श्रीवास्तवा ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य विभिन्न भौगोलिक और सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों में रहने वाले नागरिकों की आय, उसके वितरण और ‘इनकम गैप’ का सटीक आकलन करना है।यह सर्वेक्षण एक वर्ष की अवधि के लिए होगा, जो अप्रैल 2026 से मार्च 2027 तक चलेगा। इस डेटा के आधार पर नीति निर्माता आम आदमी की जीवन स्थितियों को बेहतर बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं और नीतियां तैयार कर सकेंगे। श्रीमती पल्लवी ने अपील कि लोग इस सर्वेक्षण में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। उनके द्वारा दी गई सटीक जानकारी देश के भविष्य के नीति निर्माण और सर्वांगीण विकास में निर्णायक भूमिका निभाएगी।
इस मौके श्री गुरप्रीत सिंह, सहायक निदेशक (आईएसएस), श्रीमती हर्षा चड्ढा, सहायक निदेशक (आईएसएस) और श्री प्रमेंद्र एवं सुमीत सक्सेना, वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारियों ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया। श्री अरुण कुमार, सहायक निदेशक (आईएसएस), श्री उमेश कुमार लिंबू, श्री बलराम सिंह, श्रीमती मनीषा, श्री गौरव जैन, श्री शिवम त्यागी, श्री मोहम्मद तारिक, श्री विकास यादव, वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी और श्री रविंदर, यूडीसी भी उपस्थित थे।
