By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab VikasPunjab VikasPunjab Vikas
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Reading: नशे के साैदागरों पर हर रोज मान सरकार का वार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Punjab VikasPunjab Vikas
Search
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Follow US
Punjab Vikas > Latest > Punjab > नशे के साैदागरों पर हर रोज मान सरकार का वार

नशे के साैदागरों पर हर रोज मान सरकार का वार

Vikas Sharma
Last updated: March 3, 2025 5:06 pm
Vikas Sharma Published March 3, 2025
Share
नशे के साैदागरों पर हर रोज मान सरकार का वार
SHARE

जालंधर/फिल्लौर: war-against-drug… पंजाब सरकार द्वारा नशे को खत्म करने के लिए शुरू किए गए ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत, ड्रग तस्करों के अवैध कब्जों को खत्म करने के लिए जालंधर ग्रामीण पुलिस ने स्थानीय सिविल प्रशासकीय अधिकारियों के सहयोग से आज फिल्लौर उपमंडल के गांव खानपुर और मंडी की पंचायत भूमि पर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। यह अवैध निर्माण नशे के कारोबार से जुड़े दो लोगों ने करवाया था, जिसे कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद ध्वस्त कर दिया गया है।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए एस.एस.पी जालंधर (ग्रामीण) हरकमल प्रीत सिंह खख ने कहा कि ब्लॉक विकास और पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) फिल्लौर, जिन्हें इन अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने के लिए पुलिस सहायता की आवश्यकता थी, के कहने पर यह कार्यवाही की गई। कार्रवाई सीधे तौर पर जसवीर सिंह उर्फ ​​शीरा पुत्र दलवीर उर्फ ​​बूर निवासी खानपुर और भोली पत्नी रामपाल उर्फ ​​रामा निवासी गांव मंडी के खिलाफ की गई है। दोनों ने पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा किया हुआ था।

एस.एस.पी. खख ने कहा कि रिकॉर्ड के अनुसार, भोली एक ड्रग तस्कर है और एनडीपीएस अधिनियम के तहत कई मामलों में शामिल है। वर्ष 2005 में इसके पास से 1.190 किलोग्राम स्मैक बरामद हुई थी। इसके अलावा साल 2015 में 2 किलो पोस्त जब्त किया गया था और साल 2022 में भारी मात्रा में ड्रग्स भी बरामद की गई थी उन्होंने कहा कि इसी तरह जसवीर सिंह उर्फ ​​शीरा का नाम भी बड़ी मात्रा में चरस और नशे के इंजेक्शनों की बरामदगी जैसे कई मामलों में शामिल है।

एस.एस.पी. खख ने कहा कि राजस्व और पंचायत विभाग के अधिकारियों के साथ पुलिस ने क्रमबद्ध तरीके से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।अधिकारियों ने यह सुनिश्चित कर लिया कि यह जमीन ग्राम पंचायत की है और इस पर आरोपियों ने अवैध कब्जा किया हुआ था।
उन्होंने दोहराया कि पंजाब सरकार के निर्देश पर जालंधर ग्रामीण पुलिस अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखेगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जे से कोई लाभ न ले सके। उन्होंने लोगों से ऐसी गैरकानूनी गतिविधियों के बारे में जानकारी देने की अपील की। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एस.एस पी. खख ने कहा कि ये दोनों नशा तस्कर ग्रामीणों को डराते-धमकाते थे, जिसके चलते पंजाब सरकार की इस कार्रवाई का स्थानीय लोग स्वागत कर रहे है। इस मौके पर गांव खानपुर की सरपंच परमजीत कौर और स्थानीय ग्रामीणों ने पंजाब सरकार द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ की गई कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने कहा कि वह पंजाब सरकार द्वारा राज्य में नशे को खत्म करने के लिए किए जा रहे प्रयासों का स्वागत करते है।

You Might Also Like

नशे सहित काबू गुरकीरत की बड़े कांग्रेसी नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामनेः चीमा

भाजपा के खिलाफ AAP का हल्ला बोल, पीएम मोदी का फूंका पुतला

कुलदीप सिंह धालीवाल का कांग्रेस पर बड़ा सियासी हमला, जानिए क्या है राजनीतिक अपडेट

देश की अर्थव्यवस्था मजबूत करने के रोडमैप की दिशा में यह बजट महत्वपूर्ण कदम: सुनील जाखड़

धर्मांतरण के खिलाफ पंजाब बचाओ मोर्चा का हल्ला बोल

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- जय श्री कृष्णा राधे राधे -
Ad image
Recently news
मान की किसानों से अपील, आंदोलन के नाम पर लोगों को परेशान न करें

मान की किसानों से अपील, आंदोलन के नाम पर लोगों को परेशान न करें

Vikas Sharma Vikas Sharma March 3, 2025
महाशिवरात्रि पर अजब संयोग, ये हैं पूजा के लिए शुभ मुहूर्त
पंजाब ने खारिज की मोदी सरकार की ‘एग्रीकल्चर मार्केटिंग पॉलिसी’
Pastor Bajinder Singh convicted of rape… चमत्कार के नाम पर अस्मत लूटने वाला पास्टर बजिंदर सिंह रेप का दोषी करार
भारत के लिए सिरदर्द बन सकता है पाकिस्तान का यह खिलाड़ी, अजीबोगरीब है इसका स्टाइल

About US

Punjab Vikas brings the latest Punjab news headlines about Punjab crime Punjab politics and Live Updates on Punjab from PunjabVikas.com
Quick Link
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Top Categories
  • Home
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Latest
© Punjab Vikas. All Rights Reserved. Website Developed by iTree Network Solutions.
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?