By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab VikasPunjab VikasPunjab Vikas
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Reading: मध्य पूर्वी तनाव के कारण वहां फंसे पंजाबियों के लिए 24×7 हेल्पलाइन जारी; इन नंबरों पर फोन करके ले सकते हैं मदद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Punjab VikasPunjab Vikas
Search
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Follow US
Punjab Vikas > Latest > Punjab > मध्य पूर्वी तनाव के कारण वहां फंसे पंजाबियों के लिए 24×7 हेल्पलाइन जारी; इन नंबरों पर फोन करके ले सकते हैं मदद

मध्य पूर्वी तनाव के कारण वहां फंसे पंजाबियों के लिए 24×7 हेल्पलाइन जारी; इन नंबरों पर फोन करके ले सकते हैं मदद

Punjab Vikas
Last updated: March 2, 2026 5:04 pm
Punjab Vikas Published March 2, 2026
Share
मध्य पूर्वी तनाव के कारण वहां फंसे पंजाबियों के लिए 24×7 हेल्पलाइन जारी; इन नंबरों पर फोन करके ले सकते हैं मदद
SHARE



चंडीगढ़: 24×7 helpline launched for Punjabis stranded in Middle East due to tensions… पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसी परिस्थितियों के मद्देनज़र वहां फंसे पंजाबियों की सहायता के लिए 24 घंटे कार्यरत हेल्पलाइन जारी करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवार तत्काल सहायता के लिए 0172-2260042 और 0172-2260043 पर कॉल कर सकते हैं या व्हाट्सऐप नंबर +91 94787 79112 पर संदेश भेज सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार फंसे हुए लोगों की सुरक्षित और शीघ्र वापसी सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार के साथ लगातार संपर्क में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब सरकार स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है और प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।

पीड़ित परिवारों को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “अरब देशों में उत्पन्न तनावपूर्ण हालात के कारण अनेक पंजाबी गंभीर कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। यदि किसी व्यक्ति या उसके परिवार का सदस्य वहां फंसा हुआ है, तो वे तुरंत जारी हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें। राज्य सरकार उनकी सहायता के लिए पूरी तरह तत्पर है।”

उन्होंने बताया कि इस उद्देश्य के लिए एक समर्पित हेल्पलाइन और कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जो 24×7 कार्यरत रहेगा। प्राप्त सूचनाओं को तुरंत संबंधित विभागों और भारत सरकार तक पहुंचाया जाएगा, ताकि राहत और निकासी की प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके।
सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा, “हम फंसे हुए लोगों को जल्द से जल्द हर आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए वचनबद्ध हैं। किसी भी परिवार को घबराने की आवश्यकता नहीं है—पंजाब सरकार इस कठिन समय में उनके साथ मजबूती से खड़ी है।”

खाड़ी देशों में फंसे युवाओं, कामगारों और विद्यार्थियों के परिवारों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस संकट की घड़ी में उनके कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और हर स्तर पर सहयोग सुनिश्चित करेगी।

मुख्यमंत्री ने भारत सरकार से अपील की कि वह मध्य पूर्व में उत्पन्न हालात को देखते हुए फंसे पंजाबियों तथा अन्य भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए तत्काल और प्रभावी कदम उठाए। उन्होंने आशा व्यक्त की कि केंद्र सरकार आवश्यक कूटनीतिक और प्रशासनिक प्रयासों के माध्यम से युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में फंसे सभी लोगों की शीघ्र सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करेगी।

You Might Also Like

‘महिला उद्यमी सम्मान कार्यक्रमः पंजाब सरकार ने 11,700 महिला उद्यमियों को किया सम्मानित

पंजाब में बिजली हो गई सस्ती, जानिए कितना घटा रेट

प्रताप सिंह बाजवा की टिप्पणियों के विरोध में ‘बैंड बाजे’ के साथ पंजाब विधानसभा पहुंचे ‘आप’ नेता

जब तक पंजाब में ‘आप’ सरकार है, मुफ्त बिजली जारी रहेगी: भगवंत मान

सुनो…सुनो…सुनो… जिला प्रशासकीय परिसर में विभिन्न ठेकों की नीलामी 11 मार्च को

TAGGED:helpline launched for Punjabis stranded in Middle East due to tensions
Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- जय श्री कृष्णा राधे राधे -
Ad image
Recently news
पंजाब ने खारिज की मोदी सरकार की ‘एग्रीकल्चर मार्केटिंग पॉलिसी’

पंजाब ने खारिज की मोदी सरकार की ‘एग्रीकल्चर मार्केटिंग पॉलिसी’

Vikas Sharma Vikas Sharma February 25, 2025
AAP becomes stronger in TarnTaran … तरनतारन में AAP हुई और मजबूत, कई स्थानीय नेता पार्टी में शामिल
पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन ने ‘फूलों की होली’ के साथ इको-फ्रेंडली सेलिब्रेशन किया
Казино Вавада зеркало для игроков в 2023 году
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुद्वारा भट्ठा साहिब में माथा टेका

About US

Punjab Vikas brings the latest Punjab news headlines about Punjab crime Punjab politics and Live Updates on Punjab from PunjabVikas.com
Quick Link
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Top Categories
  • Home
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Latest
© Punjab Vikas. All Rights Reserved. Website Developed by iTree Network Solutions.
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?