By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab VikasPunjab VikasPunjab Vikas
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Reading: प्रताप सिंह बाजवा की टिप्पणियों के विरोध में ‘बैंड बाजे’ के साथ पंजाब विधानसभा पहुंचे ‘आप’ नेता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Punjab VikasPunjab Vikas
Search
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Follow US
Punjab Vikas > Latest > Punjab > प्रताप सिंह बाजवा की टिप्पणियों के विरोध में ‘बैंड बाजे’ के साथ पंजाब विधानसभा पहुंचे ‘आप’ नेता

प्रताप सिंह बाजवा की टिप्पणियों के विरोध में ‘बैंड बाजे’ के साथ पंजाब विधानसभा पहुंचे ‘आप’ नेता

Vikas Sharma
Last updated: March 8, 2026 12:44 pm
Vikas Sharma Published March 8, 2026
Share
प्रताप सिंह बाजवा की टिप्पणियों के विरोध में ‘बैंड बाजे’ के साथ पंजाब विधानसभा पहुंचे ‘आप’ नेता
SHARE

चंडीगढ़ः आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं ने शुक्रवार को पंजाब विधानसभा के बाहर ‘बैंड बाजे’ के साथ पहुंचकर एक अनोखा रोष प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन कांग्रेसी नेता और विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा द्वारा ‘आप’ मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणियों की सख्त निंदा करने के लिए किया गया।

पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ की अगुवाई में ‘आप’ के कई विधायकों और पार्टी नेताओं ने बैंड के साथ विधानसभा की ओर मार्च किया। यह मार्च जंडियाला गुरु में एक रैली के दौरान बाजवा द्वारा दिए गए विवादित बयान के विरोध में एक सांकेतिक प्रदर्शन था। इस प्रदर्शन ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा, क्योंकि बैंड बजने के साथ-साथ ‘आप’ नेताओं ने कांग्रेसी नेता से माफी की मांग करते हुए जोरदार नारेबाजी भी की।

मीडिया से बातचीत करते हुए हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि बाजवा द्वारा की गई टिप्पणियां बेहद आपत्तिजनक हैं और यह न सिर्फ उनके लिए बल्कि समूचे दलित समुदाय के लिए अपमानजनक हैं। उन्होंने कहा कि बाजवा ने पिछड़े वर्गों की रोजी-रोटी का मजाक उड़ाया है, जो कांग्रेस नेतृत्व की मानसिकता को दर्शाता है।

‘आप’ नेता ने आगे कहा कि पंजाब के लोग कांग्रेसी नेताओं के घमंड को बड़ी बारीकी से देख रहे हैं और गरीब व दलित समुदायों की इज्जत और रोजी-रोटी का अपमान करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देंगे।

ईटीओ ने कहा कि ‘आप’ ने पहले भी बाजवा से उनके बयान के लिए माफी मांगने को कहा था, लेकिन अफसोस जताने की बजाय वे लगातार चुप्पी साधे बैठे हैं। उन्होंने कहा कि जब बाजवा आज हमारे सामने होंगे, तो हम उनसे फिर पूछेंगे कि क्या वे दलित समुदाय के खिलाफ इस्तेमाल किए गए अपने शब्दों पर आज भी कायम हैं।

‘आप’ नेताओं ने जोर देकर कहा कि गरीब और पिछड़े लोगों की इज्जत और रोजी-रोटी का अपमान करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कांग्रेस नेतृत्व को ऐसी टिप्पणियों का जवाब देना होगा। उन्होंने दोहराया कि बाजवा को अपने असंवेदनशील बयान के लिए दलित समुदाय से तुरंत माफी मांगनी चाहिए।

You Might Also Like

‘महिला उद्यमी सम्मान कार्यक्रमः पंजाब सरकार ने 11,700 महिला उद्यमियों को किया सम्मानित

पंजाब में बिजली हो गई सस्ती, जानिए कितना घटा रेट

जब तक पंजाब में ‘आप’ सरकार है, मुफ्त बिजली जारी रहेगी: भगवंत मान

सुनो…सुनो…सुनो… जिला प्रशासकीय परिसर में विभिन्न ठेकों की नीलामी 11 मार्च को

स्पैशल डीजीपी गुरप्रीत कौर दयो पहुंचीं जालंधर, पुलिस लाइन में अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक

TAGGED:AAP leaders arrive at Punjab Assembly
Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- जय श्री कृष्णा राधे राधे -
Ad image
Recently news
मुख्यमंत्री मान ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री से की बात, युद्ध प्रभावित अरब देशों में फंसे पंजाबियों को तुरंत निकालने की मांग की

मुख्यमंत्री मान ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री से की बात, युद्ध प्रभावित अरब देशों में फंसे पंजाबियों को तुरंत निकालने की मांग की

Punjab Vikas Punjab Vikas March 3, 2026
140 करोड़ लोग मिलकर देश से तानाशाह सरकार उखाड़ फेंकेंगेः अरविंद केजरीवाल
December Amavasya Date 2024: साल 2024 की आखिरी अमावस्या, जानें स्नान-दान का समय और महत्व
बाप तो बाप होता हैः धीरेंद्र शास्त्री, पाकिस्तान की शिकस्त पर कसा तंज
पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन ने ‘फूलों की होली’ के साथ इको-फ्रेंडली सेलिब्रेशन किया

About US

Punjab Vikas brings the latest Punjab news headlines about Punjab crime Punjab politics and Live Updates on Punjab from PunjabVikas.com
Quick Link
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Top Categories
  • Home
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Latest
© Punjab Vikas. All Rights Reserved. Website Developed by iTree Network Solutions.
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?