By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab VikasPunjab VikasPunjab Vikas
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Reading: अमित शाह आने वाले हैं पंजाब, BJP हुई एक्टिव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Punjab VikasPunjab Vikas
Search
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Follow US
Punjab Vikas > Latest > Punjab > अमित शाह आने वाले हैं पंजाब, BJP हुई एक्टिव

अमित शाह आने वाले हैं पंजाब, BJP हुई एक्टिव

Punjab Vikas
Last updated: March 2, 2026 5:09 pm
Punjab Vikas Published March 2, 2026
Share
अमित शाह आने वाले हैं पंजाब, BJP हुई एक्टिव
SHARE



चंडीगढ़ः Amit Shah is coming to Punjab… पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पंजाब रैली की तैयारियों की समीक्षा के लिए पार्टी की कोर कमेटी की बैठक की। बैठक से पहले मीडिया से बात करते हुए जाखड़ ने बताया कि ईरान-इजरायल-अमेरिका संकट के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने खाड़ी देशों में फंसे पंजाबियों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। उन्होंने बताया कि बिगड़ते हालात के कारण खाड़ी देशों में फंसे पंजाबी या उनके परिवार के सदस्य हेल्पलाइन नंबर 75085-60065 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से पार्टी ऐसे लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने या उन्हें सुरक्षित वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

जाखड़ ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पहले ही इन देशों में भारतीय दूतावासों को वहां रह रहे भारतीयों की मदद करने और उन्हें सुरक्षा और जरूरी अपडेट प्रदान करने के निर्देश जारी कर दिये हैं। उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच एक ‘अदृश्य गठबंधन’ है और कांग्रेस, आप की बी-टीम की तरह काम कर रही है। उन्होंने कहा, “ राज्य की जनता ‘आप’ सरकार की नीतियों से परेशान है। कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है और नशा खरपतवार की तरह फैल रहा है, फिर भी कांग्रेस नेता मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे। ”

जाखड़ ने कहा कि बरनाला रैली में शामिल हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ‘आप’ सरकार के खिलाफ एक शब्द नहीं बोला, जबकि मुख्य विपक्षी दल के रूप में जनता के मुद्दे उठाना कांग्रेस का नैतिक कर्तव्य था। गांधी द्वारा पंजाब के नेतृत्व को सार्वजनिक रूप से अपमानित करने पर टिप्पणी करते हुए श्री जाखड़ ने कहा कि यह साबित करता है कि वह अब पार्टी पर अपना प्रभाव खो चुके हैं। जो कांग्रेस नेता खुद को मुख्यमंत्री का दावेदार बताते हैं, वे अब किस साख के साथ जनता के बीच जाएंगे? कांग्रेस पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि भारत द्वारा किये गये किसी भी समझौते का पंजाब के किसानों पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा।

You Might Also Like

‘महिला उद्यमी सम्मान कार्यक्रमः पंजाब सरकार ने 11,700 महिला उद्यमियों को किया सम्मानित

पंजाब में बिजली हो गई सस्ती, जानिए कितना घटा रेट

प्रताप सिंह बाजवा की टिप्पणियों के विरोध में ‘बैंड बाजे’ के साथ पंजाब विधानसभा पहुंचे ‘आप’ नेता

जब तक पंजाब में ‘आप’ सरकार है, मुफ्त बिजली जारी रहेगी: भगवंत मान

सुनो…सुनो…सुनो… जिला प्रशासकीय परिसर में विभिन्न ठेकों की नीलामी 11 मार्च को

TAGGED:Amit Shah is coming to Punjab
Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- जय श्री कृष्णा राधे राधे -
Ad image
Recently news
मध्य पूर्वी तनाव के कारण वहां फंसे पंजाबियों के लिए 24×7 हेल्पलाइन जारी; इन नंबरों पर फोन करके ले सकते हैं मदद

मध्य पूर्वी तनाव के कारण वहां फंसे पंजाबियों के लिए 24×7 हेल्पलाइन जारी; इन नंबरों पर फोन करके ले सकते हैं मदद

Punjab Vikas Punjab Vikas March 2, 2026
Казино Вавада зеркало для игроков в 2023 году
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुद्वारा भट्ठा साहिब में माथा टेका
महाशिवरात्रि पर अजब संयोग, ये हैं पूजा के लिए शुभ मुहूर्त
डी.ए.वी. कॉलेज, जालंधर चेंज मेकर अवॉर्ड 2026 से सम्मानित

About US

Punjab Vikas brings the latest Punjab news headlines about Punjab crime Punjab politics and Live Updates on Punjab from PunjabVikas.com
Quick Link
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Top Categories
  • Home
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Latest
© Punjab Vikas. All Rights Reserved. Website Developed by iTree Network Solutions.
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?