By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab VikasPunjab VikasPunjab Vikas
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Reading: एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को समर्पित विशेष समारोह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Punjab VikasPunjab Vikas
Search
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Follow US
Punjab Vikas > Latest > Punjab > एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को समर्पित विशेष समारोह

एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को समर्पित विशेष समारोह

Vikas Sharma
Last updated: March 9, 2026 5:52 pm
Vikas Sharma
Published: March 9, 2026
Share
एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को समर्पित विशेष समारोह
SHARE

जालंधरः HMV celebrates International Women Day… हंसराज महिला महाविद्यालय (एचएमवी), जालंधर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी शक्ति और गरिमा को समर्पित एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कॉलेज के होलिस्टिक सेल एवं महिला सशक्तिकरण सेल द्वारा नारी चेतना वेलफेयर सोसायटी (रजि.) के सौजन्य से प्राचार्या डॉ. एकता खोसला के प्रेरणादायी दिशानिर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रूप से ज्ञानात्मक ज्योति प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती सांची दत्ता एवं सिमरोनी कौर उपस्थित रहीं। कॉलेज की परंपरा के अनुसार उन्हें ग्रीन प्लांटर भेंट कर हार्दिक स्वागत किया गया। कार्यक्रम में नारी चेतना वेलफेयर सोसायटी की मुख्य अध्यक्ष कुसुम शर्मा, अध्यक्ष अंजु शर्मा, सचिव संजय गुप्ता, ज्वाइंट सचिव कुलजीत कौर, कैशियर अनीता बाटला, रमन शर्मा, एडवाइजर प्रोफेसर मधु सेठी, मीडिया एडवाइजर अमनजीत कौर तथा पिंकी बेदी सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे, जिनकी उपस्थिति ने समारोह को और अधिक गरिमामय बना दिया।

अपने संबोधन में कुसुम शर्मा ने नारी चेतना वेलफेयर सोसायटी का संक्षिप्त परिचय देते हुए बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना, शिक्षा का प्रसार करना, रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना है, ताकि वे समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभा सकें। प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने इस आयोजन के लिए श्रीमती कुलजीत कौर (इंचार्ज, होलिस्टिक सेल) एवं श्रीमती प्रोतिमा मंडेर (इंचार्ज, महिला सशक्तिकरण सेल) को बधाई देते हुए कहा कि नारी चेतना वेलफेयर सोसायटी समाज में महिलाओं के सशक्तिकरण, जागरूकता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह संस्था भविष्य में भी नारी उत्थान और समाज के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। कार्यक्रम को आनंदमय बनाने के लिए विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी गईं।

 

प्रिया मेहता द्वारा नृत्य, एचएमवी टीम द्वारा ग्रुप डांस, कुमारी शीतल का नृत्य, हरप्रीत और निशा द्वारा स्किट, इनायत का नृत्य तथा एचएमवी की गिद्धा टीम की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर श्रीमती कुलजीत कौर ने नारी चेतना वेलफेयर सोसायटी की उपलब्धियों पर एक पीपीटी प्रस्तुति भी दी और संस्था के निरंतर प्रयासों की सराहना की। इस विशेष अवसर पर प्राचार्या डॉ. एकता खोसला को शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान तथा कुशल प्रबंधन के लिए फुलकारी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही समाज में विशेष योगदान देने वाली कई महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। जसप्रीत कौर (जिला भाषा अधिकारी, कपूरथला) को पंजाबी भाषा के विकास में उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कुसुम शर्मा को समाजसेवा के क्षेत्र में उनके निरंतर योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जबकि अमरजीत कौर और कुलजीत कौर को प्रशंसा पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त श्रीमती शीला खन्ना और सतीश जी सहित अन्य समाजसेवियों को भी उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि मनजीत कौर और सांची दत्ता को भी समाज सेवा में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में महिला सशक्तिकरण सेल की इंचार्ज श्रीमती प्रोतिमा मंडेर को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए सभी गणमान्य अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

फर्जी वीडियो में मैं नहीं हूंः भगवंत सिंह मान
सेंट सोल्जर ग्रुप का स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स खेल उत्कृष्टता का केंद्र बनकर उभरा, विद्यार्थियों को प्रदान कर रहा विश्वस्तरीय सुविधाएं।
एचएमवी की छात्रा पल्लवी ने हिमाचल प्रदेश ओपन स्टेट रेसलिंग टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक
बी.बी.के. डी.ए.वी कॉलेज की छात्राओं ने बढ़ाया संस्थान का गौरव
जिला मजिस्ट्रेट ने खाद विक्रेताओं, थोक एवं परचून विक्रेताओं के लिए जारी किए महत्वपूर्ण आदेश
TAGGED:HMV celebrates International Women Day
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- जय श्री कृष्णा राधे राधे -
Ad image
Recently news
पी सीएम एस डी कॉलेज फॉर विमेन ने छात्राओं के लिए शैक्षिक और आध्यात्मिक यात्रा का आयोजन किया

पी सीएम एस डी कॉलेज फॉर विमेन ने छात्राओं के लिए शैक्षिक और आध्यात्मिक यात्रा का आयोजन किया

Vikas Sharma
Vikas Sharma
March 17, 2026
आप नेताओं को झूठे आरोपों के तहत जेल भेजा गया, लेकिन अदालत ने सभी आरोप खारिज कर दिए: अरविंद केजरीवाल
मान सरकार ‘बेअदबी’ के मामलों पर कोई नरमी नहीं बरतेगी
राजस्थान में मिट्टी ढहने से बड़ा हादसा, सात मजदूरों की माैत
पंजाब सरकार ने लोगों से किए सभी चुनावी वादे पूरे किएः भगवंत मान

About US

Punjab Vikas brings the latest Punjab news headlines about Punjab crime Punjab politics and Live Updates on Punjab from PunjabVikas.com
Quick Link
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Top Categories
  • Home
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Latest
© Punjab Vikas. All Rights Reserved. Website Developed by iTree Network Solutions.
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?