By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab VikasPunjab VikasPunjab Vikas
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Reading: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 300 किलोमीटर नई सड़कों का शिलान्यास किया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Punjab VikasPunjab Vikas
Search
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Follow US
Punjab Vikas > Latest > Jalandhar > मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 300 किलोमीटर नई सड़कों का शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 300 किलोमीटर नई सड़कों का शिलान्यास किया

Vikas Sharma
Last updated: March 23, 2026 5:26 pm
Vikas Sharma
Published: March 22, 2026
Share
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 300 किलोमीटर नई सड़कों का शिलान्यास किया
SHARE

पंजाब में 43,000 किलोमीटर सड़कों का नवीनीकरण किया जा रहा है, यदि कोई सड़क खराब हुई तो दोबारा नई बनाने की जिम्मेदारी निर्माण एजेंसी की तय की गई

इससे पहले भ्रष्टाचार और बेईमानी के कारण सड़कें बनने के तुरंत बाद टूट जाती थीं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा

फाजिल्का- Chief Minister Bhagwant Singh Mann laid the foundation stone for 300 kilometers of new roads… पंजाब भर में विश्व स्तरीय सड़कों का विशाल नेटवर्क स्थापित करते हुए आम आदमी पार्टी की सरकार ने बुनियादी ढांचे के विकास में तेजी लाई है, जिसके तहत पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज फाजिल्का जिले के जलालाबाद में 300 किलोमीटर नई सड़कों का शिलान्यास रखा और 350 किलोमीटर के नवीनीकरण का काम शुरू करवाया। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि पंजाब में भ्रष्टाचार की आड़ में बनने वाली घटिया-मानक वाली सड़कों के निर्माण का युग अब खत्म हो चुका है।

आज के सड़क परियोजना को पंजाब भर में बनाए जा रहे 43,000 किलोमीटर के विशाल सड़क नेटवर्क का हिस्सा बताते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जोर देकर कहा कि सख्त जवाबदेही के साथ सड़कें अच्छी बनेंगी, भूमिगत तारों के माध्यम से बिजली के खंभे हटाने की योजनाओं का ऐलान किया और विश्वास जताया कि वोटर फिर फतवा देकर सरकार को वापस लाएंगे।

रैली को संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पिछले चार सालों में राज्य सरकार ने पारंपरिक पार्टियों के 70 सालों के कार्यकाल से ज्यादा काम किया है। राज्य सरकार तेज गति से आगे बढ़ रही है और वर्ष 2027 में राज्य इस विकास को अगले स्तर पर ले जाएगा। यह विकास आम आदमी की भलाई को सुनिश्चित बनाने के उद्देश्य से कई लोक-कल्याणकारी नीतियों से जुड़ा हुआ है।”

उन्होंने आगे कहा, “यह दीवार पर लिखा पढ़ लेना चाहिए कि आम लोगों के सहयोग से आम आदमी पार्टी वर्ष 2027 में दोबारा सरकार बनाएगी। राज्य सरकार की लोक-कल्याणकारी और विकास-मुखी नीतियों के कारण हम आने वाले विधानसभा चुनावों में फिर 100 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। लोगों द्वारा दिखाया गया भारी समर्थन इस तथ्य का प्रमाण है कि लोग पारंपरिक पार्टियों को फिर सबक सिखाने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “आप सरकार लोगों की भलाई के लिए अथक मेहनत कर रही है जबकि विपक्षी दल सत्ता में रहते हुए कारोबार से हिस्सा मांगते रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा, “ये नेता नशों और अपराधियों की सरपरस्ती करके राज्य को बर्बाद करना चाहते हैं जिस कारण लोगों ने उन्हें सत्ता से बेदखल किया था। अब ये सारी पंजाब-विरोधी ताकतें पंजाब को बर्बाद करने के लिए हाथ मिला चुकी हैं और समय आ गया है जब पंजाबियों को भी हाथ मिलाकर उन्हें बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए।”

अकाली दल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “अकाली दल के इस ड्रामे का असली नाम ‘परिवार बचाओ यात्रा’ है। 15 साल राज्य को लूटने के बाद ये किससे पंजाब को बचाने की कोशिश कर रहे हैं? अकालियों ने राज्य को बेरहमी से लूटा है, पंजाबियों के दिलों को ठेस पहुंचाई और माफिया को सरपरस्ती दी है।” उन्होंने आगे कहा, “लोग अकालियों और बादल परिवार के संदिग्ध किरदार से अच्छी तरह वाकिफ हैं जिस कारण उनकी नौटंकियां अब नहीं चलेंगी।”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “इन नेताओं ने राज्य में गैंगस्टरों को सरपरस्ती दी और नशा तस्करों को संरक्षण देकर नौजवानों की नसों में नशा भरा। अकाली दल ने हमेशा अपने निजी राजनीतिक हितों के लिए धर्म का दुरुपयोग किया है लेकिन इस बार लोग इनके झांसे में नहीं आएंगे। अकाली लीडरशिप राज्य के लोगों को गुमराह करने के लिए हवाई क़िले बना रही है, लेकिन पंजाबी इस पर विश्वास नहीं करेंगे।”

चुनाव से पहले अपने राजनीतिक विरोधियों को डराने के लिए भाजपा ईडी की रेड, चुनिंदा लीक और मनगढ़ंत कहानियों का इस्तेमाल कर रही: अमन अरोड़ा
AAP सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने अमित शाह के नाम पर आए कथित तौर पर संदिग्ध कॉल पर जताई चिंता
पंजाब सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : मोहिंदर भगत
वतन की खातिर सबसे ज्यादा जानें कुर्बान करने वाले पंजाबियों पर देश विरोधी होने का ठप्पा लगा रही भाजपा: भगवंत मान
पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन की चार एन सी सी कैडेट्स को DG NCC कैडेट वेलफेयर स्कॉलरशिप से सम्मानित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- जय श्री कृष्णा राधे राधे -
Ad image
Recently news
भगवान श्री लक्ष्मी नारायण धाम की तरफ से फ्री UTI प्रॉब्लम चेकअप Camp 5 जनवरी को

भगवान श्री लक्ष्मी नारायण धाम की तरफ से फ्री UTI प्रॉब्लम चेकअप Camp 5 जनवरी को

Vikas Sharma
Vikas Sharma
January 3, 2025
नशे सहित काबू गुरकीरत की बड़े कांग्रेसी नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामनेः चीमा
समाज को जोड़ता और प्रेम बढ़ाता है महाशिवरात्रि का पर्वः मोहिंदर भगत
यदि भगत सिंह भारत के पहले प्रधानमंत्री होते तो देश का नक्शा कुछ और होताः भगवंत सिंह मान
बाबासाहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को दूध से नहलाया

About US

Punjab Vikas brings the latest Punjab news headlines about Punjab crime Punjab politics and Live Updates on Punjab from PunjabVikas.com
Quick Link
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Top Categories
  • Home
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Latest
© Punjab Vikas. All Rights Reserved. Website Developed by iTree Network Solutions.
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?