By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab VikasPunjab VikasPunjab Vikas
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Reading: एचएमवी में स्नातकोत्तर पंजाबी विभाग की ओर से तीन दिवसीय कला और कलम सांस्कृतिक प्रदर्शनी का सफलतापूर्वक आयोजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Punjab VikasPunjab Vikas
Search
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Follow US
Punjab Vikas > Latest > Jalandhar > एचएमवी में स्नातकोत्तर पंजाबी विभाग की ओर से तीन दिवसीय कला और कलम सांस्कृतिक प्रदर्शनी का सफलतापूर्वक आयोजन

एचएमवी में स्नातकोत्तर पंजाबी विभाग की ओर से तीन दिवसीय कला और कलम सांस्कृतिक प्रदर्शनी का सफलतापूर्वक आयोजन

Vikas Sharma
Last updated: May 6, 2026 6:03 pm
Vikas Sharma
Published: May 6, 2026
Share
एचएमवी में स्नातकोत्तर पंजाबी विभाग की ओर से तीन दिवसीय कला और कलम सांस्कृतिक प्रदर्शनी का सफलतापूर्वक आयोजन
SHARE

जालंधरः हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर में प्राचार्या डॉ. श्रीमती एकता खोसला के मार्गदर्शन अधीन एवं पंजाबी विभागाध्यक्ष डॉ. नवरूप के संरक्षण में स्नातकोत्तर पंजाबी विभाग की ओर से तीन दिवसीय सांस्कृतिक प्रदर्शनी कला एवं कलम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया । इस अवसर प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने प्रथम दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञानात्मक ज्योति प्रज्वलित कर किया। इस साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सांस्कृतिक जागरूकता पैदा करना एवं उनको अपनी रचनात्मकता प्रकट करने के लिए मंच प्रदान करना रहा। इस अवसर पर विद्यार्थियों की ओर से पंजाबी साहित्य से संबंधित अलग अलग पहलुओं को प्रस्तुत करती प्रदर्शनियां लगाई गई । पंजाबी पहरावे, लोक कला, हाथ से बुनी वस्तुएँ एवं पंजाबी विरासत से जुड़ी विभिन्न वस्तुओं ने दर्शकों का मनमोह लिया। इसके अतिरिक्त पंजाबी विरासत, इतिहास और साहित्य संस्कृति के विभिन्नता के बारे में जानने का अवसर मिला। प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने पंजाबी विभाग के इस प्रयास की प्रशंसा की एवं कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वपक्षीय विकास के लिए जरूरी है उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी तरह के रचनात्मक कार्य के लिये प्रेरित किया। कार्यक्रम के दूसरे दिन अलग अलग विभागों ने भी इस प्रदर्शनी का भ्रमण किया और अपने विचार प्रस्तुत किए। इसी उपलक्ष्य में प्रदर्शनी के तीसरे दिन कवि बीबा बलवंत, श्री हरजीत (पंजाब आट्र्स कौंसल) और प्रवासी लेखिका श्रीमती परमजीत दियोल ने मुख्यातिथि की भूमिका निभाई।

प्रोग्राम की शुरुआत ज्योति प्रज्ज्वलन से की गई। उन्होंने विद्यार्थियों की ओर से तैयार की गई प्रदर्शनी की सराहना की एवं उनको सृजनात्मकता की तरफ जाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया और कहा कि कला और कलम जैसे प्रोग्राम युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोडऩे में अहम भूमिका निभाते हैं । इस अवसर पर पंजाबी विभागाध्यक्ष डॉ नवरूप ने कहा कि पंजाबी साहित्य और संस्कृति हमारी पहचान का अभिन्न अंग है और इसकी रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है विद्यार्थियों की ओर से लगाई गई यह प्रदर्शनी हमारी विरासत एवम हमारे संस्कारों की झलक को प्रस्तुत करते हैं उन्होंने कहा कि ऐसे मंच विद्यार्थियों को उनकी भाषा एवम संस्कृति से जोड़ते हैं। उन्होंने इस प्रोग्राम को सफल बनाने में एम.ए. भाग चतुर्थं की छात्राओं का विशेष रूप से धन्यवाद किया जिनकी मेहनत एवं लगन ने इस प्रदर्शनी को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दिया। इस कार्यक्रम को और भी अधिक रोचक बनाने के लिए कवि दरबार का आयोजन भी किया गया। जिसमें कवि बीनब बलवंत, परमजीत दियोल, डॉ नवरूप, श्रीमती कुलजीत कौर, डॉ ममता ,डॉ रमनीता , डॉ संदीप कौर ने अपनी कविताएं प्रस्तुत की।

इसके अतिरिक्त डॉ मनदीप कौर ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि ऐसी प्रदर्शनियाँ आज की पीढ़ी को अपने मूल से जोडऩे में महत्वपूर्ण स्थान रखती है। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के सदस्यों ने भी प्रदर्शनी का भ्रमण किया और सराहना की। पंजाबी विभाग की ओर से श्रीमती सुखविंदर कौर, सिमरनजीत, अमनप्रीत, मनदीप कौर भी उपस्थित रहे। श्रीमती कुलजीत कौर ने मंच संचालन का कार्यभार निभाया और आभार व्यक्त किया। समग्र रूप से यह सांस्कृतिक प्रदर्शनी विद्यार्थियों के लिए एक यादगार अनुभव सिद्ध हुई।

AAP को बड़ा समर्थन, श्री हरगोबिंदपुर नगर परिषद के अध्यक्ष नवदीप सिंह पन्नू, कई पार्षद और पठानकोट के कांग्रेसी नेता हुए पार्टी में शामिल
‘मांवां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत 1 जुलाई से महिलाओं को मिलेंगी 3 किस्तें: बलतेज पन्नू
अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं के साथ होंगे शामिल
करोड़ों माता-पिता के सपने शिक्षा से जुड़े हैं; सुधारों के माध्यम से विद्यार्थियों के लिए अवसर बढ़ने चाहिए: भगवंत मान
जत्थेदार साहिब अब सुखबीर बादल को तलब करें और उनसे पूछें कि वह वीडियो के बारे में दावे क्यों कर रहे थे: बलतेज पन्नू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- जय श्री कृष्णा राधे राधे -
Ad image
Recently news
कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने ग्राम पंचायत की पब्लिक सड़क/रस्ते पर किया था कब्ज़ा; हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की और ₹6 लाख का जुर्माना लगाया: बलतेज पन्नू

कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने ग्राम पंचायत की पब्लिक सड़क/रस्ते पर किया था कब्ज़ा; हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की और ₹6 लाख का जुर्माना लगाया: बलतेज पन्नू

Vikas Sharma
Vikas Sharma
May 21, 2026
पी सीएम एस डी कॉलेज फॉर विमेन के आई-सोशल क्लब ने आर्टिकल राइटिंग कॉम्पिटिशन रखा
मैडीकल कैंप में 150 मरीजों का हुआ चैकअप
समाज को जोड़ता और प्रेम बढ़ाता है महाशिवरात्रि का पर्वः मोहिंदर भगत
पंजाब कौशल विकास मिशन के तहत मुफ्त ऑनलाइन कौशल प्रशिक्षण और रोज़गार के अवसर

About US

Punjab Vikas brings the latest Punjab news headlines about Punjab crime Punjab politics and Live Updates on Punjab from PunjabVikas.com
Quick Link
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Top Categories
  • Home
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Latest
© Punjab Vikas. All Rights Reserved. Website Developed by iTree Network Solutions.
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?