जालंधर – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मजबूत, दूरदर्शी और राष्ट्रहित में कार्य करने वाले नेतृत्व से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। भाजपा परिवार द्वारा सभी सांसदों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित तनेजा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास, सुशासन और विश्व में मजबूत प्रतिष्ठा की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसी से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, डॉ. अशोक कुमार मित्तल, संदीप पाठक, हरभजन सिंह, विक्रमजीत सिंह साहनी, राजिंदर गुप्ता और स्वाति मालीवाल ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और विचारधारा पर विश्वास जताते हुए भाजपा परिवार में शामिल होने का निर्णय लिया है।
अमित तनेजा ने कहा कि इन सभी सांसदों के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी तथा पंजाब सहित पूरे देश में विकास और जनसेवा के कार्यों को नई गति मिलेगी। इस अवसर पर अमित तनेजा ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री तरुण चुग जी का विशेष रूप से हार्दिक आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इन सभी सांसदों को अधिकृत रूप से भाजपा परिवार में शामिल कर पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और पंजाब की जनता की सेवा के लिए समर्पित होकर कार्य करेंगे तथा भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
