By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab VikasPunjab VikasPunjab Vikas
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Reading: विश्व साइकिल दिवस के मौके पर निकाली गई साइकिल रैली
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Punjab VikasPunjab Vikas
Search
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Follow US
Punjab Vikas > Latest > Punjab > विश्व साइकिल दिवस के मौके पर निकाली गई साइकिल रैली

विश्व साइकिल दिवस के मौके पर निकाली गई साइकिल रैली

Vikas Sharma
Last updated: June 7, 2026 5:41 pm
Vikas Sharma
Published: June 7, 2026
Share
विश्व साइकिल दिवस के मौके पर निकाली गई साइकिल रैली
SHARE

युवाओं को शारीरिक व मानसिक तंदुरुस्ती के लिए साइक्लिंग को अपनी रोजाना जिंदगी का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया

जालंधर: A bicycle rally was organized on the occasion of World Bicycle Day… इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के निर्देशों के अनुसार जिला रैड क्रॉस शाखा, जालंधर द्वारा डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया के नेतृत्व में दोआबा कॉलेज के सहयोग से रविवार को विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर ‘संडेज़ ऑन साइकिल’ के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया गया।

साइकिल रैली को दोआबा कॉलेज से एस.डी.एम. जालंधर-1 शुभी आंगरा द्वारा रवाना किया गया। रैली दोआबा चौक, दमोरिया पुल, रेलवे स्टेशन और अलास्का चौक से होते हुए वापिस कॉलेज पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में लगभग 200 विद्यार्थियों और आम लोगों ने भाग लिया।

इस साइकिल रैली का उद्देश्य साइक्लिंग, फिटनेस और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना था। इस मौके पर प्रिंसिपल डा. प्रदीप भंडारी, तहसीलदार स्वप्नदीप कौर, सहायक निदेशक युवा सेवाएं रवि दारा, जिला रैड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डा. सुरजीत लाल भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए एस.डी.एम. शुभी आंगरा ने कहा कि साइकिल चलाना शरीर को तंदुरुस्त रखने के साथ-साथ प्रदूषण कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने नौजवानों को सुस्त जीवनशैली छोड़कर शारीरिक और मानसिक तंदुरुस्ती के लिए साइकिल चलाने को अपनी रोज़ाना की जिंदगी का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

अंत में प्रो. सुखविंदर, प्रो. अरशदीप, डा. गुलशन शर्मा, डा. अमरजीत सिंह, प्रो. विकास जैन, डा. रणजीत, डा. राकेश कुमार द्वारा मेहमानों का धन्यवाद किया गया। रैली में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को रिफ्रेशमेंट और सर्टिफिकेट वितरित किए गए।

साइकिल रैली के दौरान एन.एस.एस. वॉलंटियर्स, डी.सी.जे. साइक्लिंग क्लब, रेड रिबन क्लब और हमसफर यूथ क्लब का विशेष सहयोग रहा।

इस मौके पर जिला रैड क्रॉस सोसाइटी से नेक राम और सुनील भगत के अलावा रोहित भाटिया, सुरेखा शर्मा, कॉलेज स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे।

फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के माध्यम से सेंट सोल्जर दे रहा शिक्षण उत्कृष्टता को बढ़ावा
डी.ए.वी. कॉलेज, जालंधर ने स्किल डेवलपमेंट सेंटर के अंतर्गत समर स्किल कोर्स का शुभारंभ किया
रिश्वत का आरोपी ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी सस्पेंड
पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन ने गांवों का किया दौरा; लोगों की समस्याएं सुनी
कपूरथला में श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित महान कीर्तन कार्यक्रम
TAGGED:A bicycle rally was organized on the occasion of World Bicycle Day
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- जय श्री कृष्णा राधे राधे -
Ad image
Recently news
हमने बैलगाड़ियों की दौड़ों पर रोक संबंधी कानून में संशोधन करके इसे फिर से शुरू किया: मुख्यमंत्री मान

हमने बैलगाड़ियों की दौड़ों पर रोक संबंधी कानून में संशोधन करके इसे फिर से शुरू किया: मुख्यमंत्री मान

Vikas Sharma
Vikas Sharma
February 19, 2026
तेल विपणन कंपनियों ने पूरे पंजाब में ईंधन और एलपीजी की सामान्य आपूर्ति का भरोसा दिलाया
5 kg LPG सिलेंडर के लिए एड्रेस प्रूफ की ज़रूरत नहीं
अब पंजाब में सरकारी कर्मचारी ठेके पर नहीं रखे जाएँगे और पुराने ठेके के कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा
व्यापक औद्योगिक निवेश ने पंजाब की कानून-व्यवस्था और शासन में हुए सुधारों पर मुहर लगाई: भगवंत मान

About US

Punjab Vikas brings the latest Punjab news headlines about Punjab crime Punjab politics and Live Updates on Punjab from PunjabVikas.com
Quick Link
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Top Categories
  • Home
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Latest
© Punjab Vikas. All Rights Reserved. Website Developed by iTree Network Solutions.
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?