By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab VikasPunjab VikasPunjab Vikas
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Reading: बरिंदर कुमार गोयल ने गिद्दड़पिंडी और मंडाला छन्ना में सतलुज दरिया के किनारों पर चल रहे बाढ़ सुरक्षा कार्यों का लिया जायज़ा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Punjab VikasPunjab Vikas
Search
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Follow US
Punjab Vikas > Latest > Jalandhar > बरिंदर कुमार गोयल ने गिद्दड़पिंडी और मंडाला छन्ना में सतलुज दरिया के किनारों पर चल रहे बाढ़ सुरक्षा कार्यों का लिया जायज़ा

बरिंदर कुमार गोयल ने गिद्दड़पिंडी और मंडाला छन्ना में सतलुज दरिया के किनारों पर चल रहे बाढ़ सुरक्षा कार्यों का लिया जायज़ा

Vikas Sharma
Last updated: April 30, 2026 2:55 am
Vikas Sharma
Published: April 30, 2026
Share
बरिंदर कुमार गोयल ने गिद्दड़पिंडी और मंडाला छन्ना में सतलुज दरिया के किनारों पर चल रहे बाढ़ सुरक्षा कार्यों का लिया जायज़ा
SHARE

कैबिनेट मंत्री ने पंजाब में बाढ़ रोकथाम कार्यों की समीक्षा के लिए लगातर दूसरे दिन जालंधर ज़िले का दौरा किया

जालंधर: पंजाब के जल संसाधन, खान और भूविज्ञान, तथा मृदा और जल संरक्षण मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज राज्य में बाढ़ रोकथाम कार्यों की समीक्षा के लगातार दूसरे दिन,जालंधर ज़िले में सतलुज दरिया के किनारों पर स्थित गिद्दड़पिंडी और मंडाला छन्ना गांवों में बाढ़ सुरक्षा कार्यों का जायज़ा लिया। उन्होंने बाढ़ जैसी स्थितियों के दौरान जान-माल की सुरक्षा के प्रति राज्य सरकार की वचनबद्धता को दोहराया।

ड्रेनेज और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बाढ़ रोकथाम कार्यों के स्थल पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पिछली बाढ़ों के दौरान इन दोनों गांवों में ज़मीन का कटाव हुआ था। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार आने वाले मानसून के मौसम में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए इन संवेदनशील स्थानों को मज़बूत करने का काम तेज़ी से कर रही है।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पंजाब के दरिया में कुल 132 संवेदनशील स्थानों की पहचान की गई है और इन सभी स्थानों को युद्धस्तर पर मज़बूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गिद्दड़पिंडी बांध की चौड़ाई 6-7 फीट से बढ़ाकर 22 फीट कर दी गई है, जबकि मंडाला छन्ना और गिद्दड़पिंडी में मज़बूती के कार्यों पर 16 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे है।उन्होंने कहा कि यह सभी परियोजनाएं मानसून से पहले पूरी कर ली जाएंगी।

अपने दौरे के दौरान, श्री गोयल ने गिद्दड़पिंडी रेलवे पुल के नीचे चल रहे गाद हटाने के काम का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि भारी बारिश के दौरान दरिया के पानी के प्रवाह को सुचारू बनाने के लिए चैनल की पूरी तरह से सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने गिद्दड़पिंडी में बनाए जा रहे एक विस्तार बांध के निर्माण कार्य की भी समीक्षा की; इस बांध का उद्देश्य मौजूदा बांध को मज़बूत करना है, जो अतीत में कटाव के कारण कमज़ोर हो गया था। इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने मंडाला छन्ना के बाढ़ संभावित इलाकों का दौरा किया, जहां उन्होंने चल रहे सुरक्षा कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह परियोजनाओं को आगे बढ़ाएं और मानसून शुरू होने से पहले उन्हें पूरा करना सुनिश्चित करें।

श्री गोयल ने कहा कि बाढ़ रोकथाम के लिए कई उपाय पहले ही किए जा चुके है, जबकि कई अभी भी चल रहे हैं। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि बाढ़ से जुड़े खतरों से निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए, मंडाला छन्ना के सरपंच ने कहा कि यह पहली बार है कि बाढ़ रोकथाम के कार्य इतने बड़े पैमाने पर किए जा रहे है। उन्होंने सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त किया।

DC के निर्देशों पर एस.डी.एम. ने सिविल अस्पताल का अचानक किया निरीक्षण , स्वास्थ्य सेवाओं और बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा की
जालंधर में अब तक 4,23,871 मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद
राज्यसभा सांसदों के आने से पंजाब सहित पूरे देश में विकास और जनसेवा के कार्यों को नई गति मिलेगी: अमित तनेजा
डा.जवाहर धीर पर डा. धर्म पाल साहिल द्वारा संपादित पुस्तक का हुआ शानदार विमोचन
पंजाब भर में जनता का गुस्सा फूटा, दलबदलू सांसदों को दीवारों और सड़कों पर ‘पंजाब के गद्दार’ के नारों का करना पड़ा सामना
TAGGED:Barinder Kumar Goyal reviewed the ongoing flood protection works
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- जय श्री कृष्णा राधे राधे -
Ad image
Recently news
पंजाब की 97 प्रतिशत से अधिक महिलाओं को हर महीने 1000–1500 रुपए सम्मान राशि मिलेगी, जानिए क्यों

पंजाब की 97 प्रतिशत से अधिक महिलाओं को हर महीने 1000–1500 रुपए सम्मान राशि मिलेगी, जानिए क्यों

Vikas Sharma
Vikas Sharma
March 29, 2026
रुस्तम-ए-हिन्द पहलवान प्रीतपाल फगवाड़ा ‘आप’ में शामिल
एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को समर्पित विशेष समारोह
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा बठिंडा के एडवांस्ड कैंसर इंस्टीट्यूट का अचानक दौरा
अरविंद केजरीवाल की उद्योग को गारंटी, चीन से मुकाबला करने के लिए पंजाब में सभी सुविधाएं देगी ‘आप’ सरकार

About US

Punjab Vikas brings the latest Punjab news headlines about Punjab crime Punjab politics and Live Updates on Punjab from PunjabVikas.com
Quick Link
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Top Categories
  • Home
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Latest
© Punjab Vikas. All Rights Reserved. Website Developed by iTree Network Solutions.
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?