By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab VikasPunjab VikasPunjab Vikas
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Reading: संगठनात्मक गतिविधियों और केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रचार पर जोर:सुशील शर्मा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Punjab VikasPunjab Vikas
Search
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Follow US
Punjab Vikas > Latest > Jalandhar > संगठनात्मक गतिविधियों और केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रचार पर जोर:सुशील शर्मा

संगठनात्मक गतिविधियों और केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रचार पर जोर:सुशील शर्मा

Vikas Sharma
Last updated: May 3, 2026 9:56 am
Vikas Sharma
Published: May 3, 2026
Share
संगठनात्मक गतिविधियों और केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रचार पर जोर:सुशील शर्मा
SHARE

जालंधरः भारतीय जनता पार्टी, जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में स्थानीय पार्टी कार्यालय सर्कुलर रोड नजदीक शीतला माता मंदिर में मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रभारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती प्रदान करना तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना रहा। इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा जिला महामंत्री अशोक सरीन, राजेश कपूर, अमरजीत सिंह गोल्डी, मनजीत सिंह टीटू ,सनी शर्मा ,भगवंत प्रभाकर, व अन्य उपस्थित थे।

बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने सभी मंडल अध्यक्षों एवं प्रभारियों को पार्टी द्वारा निर्धारित विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी और उन्हें जमीनी स्तर पर सक्रिय रूप से लागू करने का आह्वान किया। उन्होंने विशेष रूप से केंद्र सरकार की उस योजना पर प्रकाश डाला,जिसमें केंद्र सरकार द्वारा एमएसएमई सेक्टर को सशक्त बनाने के लिए पुरानी मशीनों को बदलकर नई तकनीक अपनाने पर 25% तक की सब्सिडी प्रदान करने की योजना उद्योग जगत के लिए अत्यंत सराहनीय और दूरदर्शी कदम है। सुशील शर्मा ने कहा कि इस योजना से जालंधर सहित देशभर के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को नई ऊर्जा मिलेगी। आधुनिक मशीनरी के उपयोग से उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी, लागत में कमी आएगी तथा उद्योगों की गुणवत्ता और प्रतिस्पर्धात्मकता वैश्विक स्तर पर मजबूत होगी।

विशेष रूप से जालंधर के खेल उद्योग, हैंड टूल्स एवं अन्य मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए यह योजना अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। इससे छोटे उद्यमियों को तकनीकी उन्नयन का अवसर मिलेगा और वे आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकेंगे।
भाजपा जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा ने जालंधर के सभी उद्यमियों से अपील कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने उद्योगों को आधुनिक तकनीक से सुसज्जित करें इससे व्यापार और रोजगार में बढ़ावा मिलेगा।सुशील शर्मा ने कहा कि इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

सुशील शर्मा ने सभी को निर्देश दिए कि भाजपा के सभी मंडल अध्यक्ष इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि अधिक से अधिक लाभार्थी इसका फायदा उठा सकें।

बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए रणनीति पर भी चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। अंत में, जिला अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में अपनी अहम भूमिका निभाएं। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, दविंदर भारद्वाज, जिला सचिव अमित भाटिया ,अश्विनी अटवाल, सनी शर्मा,ललित बबू,डिंपी लुभाना,मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार आरके, कुलवंत शर्मा, गुरप्रीत विकी, आशीष सहगल, चंदन रखेजा, संदीप कुमार, कुणाल शर्मा, मनीष बल, सुनील चोपड़ा,राजेश ठाकुर,सोनू चौहान, कुंवर सरताज, जस जोहल, गौरव राय, वे अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जालंधर में AAP ने व्यावसायिक गैस की कीमतों में रिकॉर्ड वृद्धि का विरोध किया
मोहाली से CM भगवंत मान का पंजाब के युवाओं को संदेश, खुद का काम शुरू करें, सरकार हर मदद देगी
CM भगवंत सिंह मान 6 मई को जालंधर सेंट्रल से शुरू करेंगे चुनावी अभियान: नितिन कोहली
जनता दरबार लोगों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का एक प्रभावी माध्यम हैं : मोहिंदर भगत
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मजदूर दिवस के अवसर पर श्रम वर्ग को तोहफा दिया, न्यूनतम मजदूरी में 15 प्रतिशत बढ़ोतरी का एलान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- जय श्री कृष्णा राधे राधे -
Ad image
Recently news
कांग्रेस ने अपनी घटिया मानसिकता का किया प्रदर्शन, भाजपा और अकाली दल का असली चेहरा बेनकाब: हरपाल सिंह चीमा

कांग्रेस ने अपनी घटिया मानसिकता का किया प्रदर्शन, भाजपा और अकाली दल का असली चेहरा बेनकाब: हरपाल सिंह चीमा

Vikas Sharma
Vikas Sharma
May 2, 2026
पंजाब के किसानों के लिए बड़ी राहत, भगवंत मान सरकार ने पहली बार 1 मई से धान की बुआई के लिए नहरी पानी की सप्लाई सुनिश्चित की
श्री गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र के लिए पंजाब सरकार ने 10.50 एकड़ भूमि का कब्जा लिया: हरपाल सिंह चीमा
नशे के साैदागरों पर हर रोज मान सरकार का वार
बरिंदर कुमार गोयल ने गिद्दड़पिंडी और मंडाला छन्ना में सतलुज दरिया के किनारों पर चल रहे बाढ़ सुरक्षा कार्यों का लिया जायज़ा

About US

Punjab Vikas brings the latest Punjab news headlines about Punjab crime Punjab politics and Live Updates on Punjab from PunjabVikas.com
Quick Link
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Top Categories
  • Home
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Latest
© Punjab Vikas. All Rights Reserved. Website Developed by iTree Network Solutions.
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?