जालंधर: JEE Advanced… सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, नज़दीक एन.आई.टी के छात्र सूर्यांश शर्मा ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित जेईई एडवांस में आल इंडिया 9733वां रैंक हासिल किया। बेहतरीन अंक प्राप्त करके समूह और अभिभावकों को गौरवान्वित किया। उनकी इस उपलब्धि पर ग्रुप की चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने सूर्यांश शर्मा और उनके माता-पिता को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
