By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab VikasPunjab VikasPunjab Vikas
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Reading: अब सालासर-खाटू श्याम जी, हरिद्वार-त्रषिकेश और मथुरा-वृंदावन के मुफ्त दर्शन कराएगी भगवंत मान सरकार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Punjab VikasPunjab Vikas
Search
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Follow US
Punjab Vikas > Latest > Punjab > अब सालासर-खाटू श्याम जी, हरिद्वार-त्रषिकेश और मथुरा-वृंदावन के मुफ्त दर्शन कराएगी भगवंत मान सरकार

अब सालासर-खाटू श्याम जी, हरिद्वार-त्रषिकेश और मथुरा-वृंदावन के मुफ्त दर्शन कराएगी भगवंत मान सरकार

Vikas Sharma
Last updated: June 14, 2026 4:25 am
Vikas Sharma
Published: June 14, 2026
Share
अब सालासर-खाटू श्याम जी, हरिद्वार-त्रषिकेश और मथुरा-वृंदावन के मुफ्त दर्शन कराएगी भगवंत मान सरकार
SHARE

अभी सरकार दरबार साहिब-दुर्ग्याणा मंदिर व बाल्मीकि मंदिर और आनंदपुर साहिब-नैना देवी मंदिर के ही दर्शन करा रही थी- केजरीवाल

85 करोड़ रुपए से हो रहा पटियाला स्थित मां काली मंदिर का जीर्णोंद्धार और विकास कार्य सितंबर में पूरा हो जाएगा- केजरीवाल

जुलाई के आखिर में पूरे पंजाब में आशुतोष राणा का ‘हे राम!’ नाट्य मंचन करा रहे जो सबके लिए निःशुल्क होगा- केजरीवाल

नई दिल्ली/चंडीगढ़- Bhagwant Mann government will facilitate free pilgrimages to Salasar-Khatu Shyam Ji… पंजाब की भगवंत मान सरकार सालासर-खाटू श्याम जी, हरिद्वार-त्रषिकेश और मथुरा-वृंदावन का भी मुफ्त दर्शन कराएगी। अभी तक भगवंत मान सरकार दरबार साहिब-दुर्ग्याणा मंदिर व बाल्मीकि मंदिर और आनंदपुर साहिब-नैना देवी मंदिर के ही दर्शन करा रही थी। लेकिन श्रद्धालुओं की भारी मांग पर सरकार ने तीन नए रूटों पर स्थित इन तीर्थ स्थलों पर भी अपने खर्चे पर श्रद्धालुओं को भेजने का फैसला किया है। शनिवार को जालंधर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने यह जानकारी साझा की। इस अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान समेत अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार ने गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहादत दिवस बहुत धूमधाम, इज्जत और सम्मान के साथ मनाया। अब गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है। इसे भी बहुत अच्छे से आयोजित किया जा रहा है। पटियाला में मां काली का प्रसिद्ध मंदिर है। लोगों की उसमें बहुत श्रद्धा है और मान्यता है। वहां पूरे उत्तर भारत से लोग अपनी मनोकामनाएं और दुख लेकर आते हैं, जिन्हें मां पूरी करती हैं और उनके दुखड़े दूर करती हैं। 85 करोड़ रुपए की लागत से उस मंदिर का पूरा जीर्णाेद्धार और विकास किया जा रहा है। सितंबर में यह बनकर तैयार हो जाएगा। मेरी अपील है कि बनने के बाद पंजाब के लोग एक बार मंदिर जाकर मां काली के दर्शन जरूर करें।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भगवंत मान सरकार बहुत सारी तीर्थ यात्राओं का भी आयोजन कर रही है। इसके लिए सरकार ने वोल्वो बसें ली हैं। अभी तीर्थयात्रा के दो रूट चल रहे हैं। एक रूट पर दरबार साहिब-दुर्ग्याणा मंदिर और वाल्मीकि मंदिर के दर्शन कराए जाते हैं। दूसरे रूट पर आनंदपुर साहिब और नैना देवी मंदिर के दर्शन कराए जाते हैं। अभी तीन रूट और शुरू किए जा रहे हैं, जिनमें सालासर-खाटू श्याम जी, हरिद्वार-ऋषिकेश और मथुरा-वृंदावन शामिल हैं। इन तीर्थ यात्राओं का पूरा खर्च सरकार वहन कर रही है। जो लोग भी इच्छुक हैं, जो जरूर जाएं।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि जुलाई के अंत से सरकार पूरे पंजाब में ‘हे राम!’ प्ले करा रही है। आशुतोष राणा के इस प्ले श्हे रामश् में रामायण के कई प्रसंग हैं और राम व रावण के बीच के कई दिलचस्प वार्तालाप दिखाए गए हैं। मैंने भी दिल्ली में यह प्ले देखा था और बहुत सारे लोगों ने इसे देखा है। दिल्ली में इसकी टिकट 8,000 रुपए की होती थी, लेकिन पंजाब के लोगों के लिए हमने इसे बिल्कुल फ्री किया है। पूरे पंजाब के अलग-अलग शहरों में इसके कई मंचन कराए जाएंगे। जब यह आपके शहर में आए, तो इसे बिल्कुल मिस मत करिएगा। यह 3.5 घंटे का बहुत ही शानदार प्ले है, जो जुलाई के अंत से शुरू कराया जाएगा।

एचएमवी बी ए (ऑनर्स) साइकोलॉजी सेमेस्टर-ङ्क की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी के नतीजों में शानदार प्रदर्शन किया
पंजाब पुलिस और फिक्की कैस्केड द्वारा तस्करी एवं जालसाजी से निपटने के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित
मान सरकार व्यापारियों, दुकानदारों और कारोबारियों की मदद के लिए हमेशा प्रतिबद्ध: अरविंद केजरीवाल
भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब में नीट की दोबारा परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए मुफ्त सफर को मंजूरी
मान सरकार द्वारा पूरे राज्य की अनधिकृत कॉलोनियों के निवासियों को राहत देने की तैयारी, राज्य स्तरीय नीति बनाने की घोषणा
TAGGED:Bhagwant Mann government will facilitate free pilgrimages to Salasar-Khatu Shyam Ji
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- जय श्री कृष्णा राधे राधे -
Ad image
Recently news
जहां भी भाजपा का शासन है, वहां अपराध, गैंगस्टर और गुंडागर्दी आम हो गई है: हरपाल सिंह चीमा

जहां भी भाजपा का शासन है, वहां अपराध, गैंगस्टर और गुंडागर्दी आम हो गई है: हरपाल सिंह चीमा

Vikas Sharma
Vikas Sharma
May 15, 2026
पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन की चार एन सी सी कैडेट्स को DG NCC कैडेट वेलफेयर स्कॉलरशिप से सम्मानित
फर्जी स्कूल के खिलाफ मान सरकार का एक्शन, ये बोले हरजोत बैंस
जनता दरबार लोगों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का एक प्रभावी माध्यम हैं : मोहिंदर भगत
मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण

About US

Punjab Vikas brings the latest Punjab news headlines about Punjab crime Punjab politics and Live Updates on Punjab from PunjabVikas.com
Quick Link
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Top Categories
  • Home
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Latest
© Punjab Vikas. All Rights Reserved. Website Developed by iTree Network Solutions.
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?