By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab VikasPunjab VikasPunjab Vikas
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Reading: कैबिनेट मंत्री, मेयर और चेयरमैन ने मॉडल हाउस में कम्युनिटी हॉल का रखा नींव पत्थर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Punjab VikasPunjab Vikas
Search
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Follow US
Punjab Vikas > Latest > Punjab > कैबिनेट मंत्री, मेयर और चेयरमैन ने मॉडल हाउस में कम्युनिटी हॉल का रखा नींव पत्थर

कैबिनेट मंत्री, मेयर और चेयरमैन ने मॉडल हाउस में कम्युनिटी हॉल का रखा नींव पत्थर

Vikas Sharma
Last updated: June 16, 2026 7:43 am
Vikas Sharma
Published: June 16, 2026
Share
कैबिनेट मंत्री, मेयर और चेयरमैन ने मॉडल हाउस में कम्युनिटी हॉल का रखा नींव पत्थर
SHARE

कहा, 50 लाख रुपये की लागत वाले प्रोजेक्ट से सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक गतिविधियों के लिए आधुनिक स्थान की मिलेगी सुविधा

ज्ञान गिरी महाराज जी की जयंती पर दी बधाई

जालंधर: Cabinet Minister, Mayor, and Chairman laid the foundation stone for a community hall in Model House… पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत ने आज मॉडल हाउस इलाके में एक नए कम्युनिटी हॉल का नींव पत्थर रखते हुए पूरे राज्य में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और जनसुविधाओं को और बेहतर बनाने की पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

मेयर विनीत धीर, जिला योजना समिति चेयरमैन अमृतपाल सिंह समेत स्थानीय निवासियों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि स्थानीय लोगों की प्रमुख मांग को पूरा करते हुए वार्ड नंबर 45 में 49.46 लाख रुपये की लागत से कम्युनिटी हॉल बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक गतिविधियों के लिए आधुनिक और सुलभ जगह उपलब्ध करवाएगा।

श्री भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार विकास और लोक कल्याण पर केंद्रित नीतियां लागू कर रही है, जिससे राज्य के विकास की दिशा बदल रही है। उन्होंने आगे कहा कि लोक कल्याण प्रोजेक्ट्स के लिए फंड की कोई कमी नहीं है और आने वाले महीनों में नागरिकों के जीवन स्तर को और बेहतर बनाने के लिए कई अन्य विकास पहल शुरू की जाएंगी।

इस प्रोजेक्ट के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कम्युनिटी हॉल सामाजिक एकत्रिताओं, शैक्षणिक प्रोग्रामों, सांस्कृतिक समारोहों, जागरूकता अभियानों और अन्य सामुदायिक आयोजनों के लिए एक साझा प्लेटफॉर्म के तौर पर काम करेगा। उन्होंने कहा कि ऐसी सुविधाएं सामाजिक सद्भाव, सामुदायिक भागीदारी और सामूहिक प्रगति को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

श्री भगत ने आगे कहा कि पंजाब सरकार शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने दोहराया कि जन कल्याण से जुड़े बुनियादी ढांचा प्रोजेक्ट राज्य सरकार की प्रमुख प्राथमिकताएं हैं।

इलाका निवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यह सुविधा स्थानीय समुदाय के लिए बहुत लाभदायक साबित होगी, क्योंकि इसके जरिए कई प्रकार की जनसेवा और सामाजिक गतिविधियों के लिए एक समर्पित जगह की सुविधा मिलेगी।

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने इस अवसर पर सद्गुरु स्वामी ज्ञान गिरी महाराज जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धा और सम्मान अर्पित किया और लोगों से सद्भावपूर्ण समाज की रचना के लिए उनके शिक्षाओं पर चलने की अपील की। उन्होंने कहा कि नया बनने वाला कम्युनिटी हॉल संत जी की जयंती बड़े स्तर पर मनाने की सुविधा प्रदान करेगा। उन्होंने इस शुभ अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को दिल से बधाई दी।

इस मौके पर काउंसलर राज कुमार राजू के अलावा बड़ी संख्या में इलाकावासी मौजूद थे।

सेंट सोल्जर ग्रुप का स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स खेल उत्कृष्टता का केंद्र बनकर उभरा, विद्यार्थियों को प्रदान कर रहा विश्वस्तरीय सुविधाएं।
एचएमवी की छात्रा पल्लवी ने हिमाचल प्रदेश ओपन स्टेट रेसलिंग टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक
बी.बी.के. डी.ए.वी कॉलेज की छात्राओं ने बढ़ाया संस्थान का गौरव
जिला मजिस्ट्रेट ने खाद विक्रेताओं, थोक एवं परचून विक्रेताओं के लिए जारी किए महत्वपूर्ण आदेश
एचएमवी बी ए (ऑनर्स) साइकोलॉजी सेमेस्टर-ङ्क की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी के नतीजों में शानदार प्रदर्शन किया
TAGGED:and Chairman laid the foundation stone for a community hall in Model HouseCabinet MinisterMayor
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- जय श्री कृष्णा राधे राधे -
Ad image
Recently news
गांव चकराला में लगाए मैडीकल चैकअप कैंप में 345 मरीज़ों की जांच

गांव चकराला में लगाए मैडीकल चैकअप कैंप में 345 मरीज़ों की जांच

Vikas Sharma
Vikas Sharma
March 17, 2026
पंजाब ने रोकथाम, शुरुआती पहचान और कैशलेस इलाज के जरिए ‘साइलेंट किलर’ हाइपरटेंशन के खिलाफ लड़ाई को किया मजबूत
सभी गारंटियां बिना किसी भेदभाव के पूरी की जा रही हैं: बरिंदर कुमार गोयल
अंतरराष्ट्रीय पहलवान ‘सुपर खालसा’ आम आदमी पार्टी में शामिल
पेंशनर ध्यान दें, 31 मार्च तक जमा करवाना होगा ये दस्तावेज

About US

Punjab Vikas brings the latest Punjab news headlines about Punjab crime Punjab politics and Live Updates on Punjab from PunjabVikas.com
Quick Link
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Top Categories
  • Home
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Latest
© Punjab Vikas. All Rights Reserved. Website Developed by iTree Network Solutions.
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?