By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab VikasPunjab VikasPunjab Vikas
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Reading: भाजपा में जाने से इन्कार करने पर संजीव अरोड़ा के बाद अब “आप” गोवा सह प्रभारी दीपक सिंगला गिरफ्तारः केजरीवाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Punjab VikasPunjab Vikas
Search
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Follow US
Punjab Vikas > Latest > Punjab > भाजपा में जाने से इन्कार करने पर संजीव अरोड़ा के बाद अब “आप” गोवा सह प्रभारी दीपक सिंगला गिरफ्तारः केजरीवाल

भाजपा में जाने से इन्कार करने पर संजीव अरोड़ा के बाद अब “आप” गोवा सह प्रभारी दीपक सिंगला गिरफ्तारः केजरीवाल

Vikas Sharma
Last updated: May 19, 2026 4:10 am
Vikas Sharma
Published: May 19, 2026
Share
भाजपा में जाने से इन्कार करने पर संजीव अरोड़ा के बाद अब “आप” गोवा सह प्रभारी दीपक सिंगला गिरफ्तारः केजरीवाल
SHARE

दीपक सिंगला गलत काम करने की वजह से नहीं, भाजपा के खिलाफ काम करने की वजह गिरफ्तार हुए

संजीव अरोड़ा बहुत बहादुर और देशभक्त हैं, पूरे पंजाब को उन पर गर्व हैः
गोवा में अपनी हार देख डरी भाजपा, “आप” का चुनावी डाटा चोरी करने के लिए सह प्रभारी के घर ईडी की रेड कराई
मोदी जी एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष को चुनाव जीतने से रोक सकते हैं, लेकिन अर्थव्यवस्था व गिरते रुपए को नहीं रोक सकते
ईडी, सीबीआई, एसीबी समेत अन्य एजेंसियों के जरिए “आप” नेताओं को लगातार परेशान किया जा रहा है

नई दिल्लीः After Sanjeev Arora, now AAP Goa Co-in-charge Deepak Singla arrested for refusing to join the BJP… गोवा में आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी दीपक सिंगला की गिरफ्तारी पर भाजपा के खिलाफ तीखा हमला बोला है। “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दीपक सिंगला को इसलिए गिरफ्तार नहीं किया कि उसने कोई ग़लत काम किया है। बल्कि इसलिए गिरफ़्तार किया है क्योंकि वो बीजेपी के ख़िलाफ़ काम कर रहा था और उसने बीजेपी में शामिल होने से मना कर दिया। दीपक सिंगला बहादुर है और देश के लिए लड़ रहा है। अरविंद केजरीवाल ने संजीव अरोड़ा को लेकर कहा कि संजीव अरोड़ा बहुत बहादुर और देशभक्त हैं। पूरे पंजाब को उन पर गर्व है।

उधर, “आप” गोवा प्रभारी और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि आज हमारे देश में नीट का पेपर लीक हो रहा है, पेट्रोल-डीज़ल और सीएनजी के दाम रोज़ बढ़ रहे हैं, रुपया डॉलर के सामने गिरता जा रहा। लेकिन मोदी जी को सिर्फ़ एक काम है – विपक्ष के नेताओं पर झूठे केस लगाना और उन्हें गिरफ़्तार करना। सोमवार को ईडी ने “आप” नेता दीपक सिंगला को गिरफ्तार किया है। क्योंकि वो गोवा में बीजेपी के ख़िलाफ़ लड़ने वाला एक संगठन तैयार कर रहे थे। मेरा मोदी जी से कहना है कि आप चाहे हमारी पार्टी के कितने भी नेताओं को गिरफ़्तार करो, हम देश के हित के लिए काम करते रहेंगे।

आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और गोवा प्रभारी आतिशी ने केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही भाजपा की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूरे देश ने देखा कि बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने ईडी का इस्तेमाल तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ किया था। चुनाव लड़ाने वाली एजेंसी ‘आई पैक’ में काम करने वाले लोगों को जेल भेज दिया गया और चुनाव से ठीक पहले तृणमूल कांग्रेस का सारा डाटा ईडी के माध्यम से चुरा लिया गया। जैसे ही चुनाव खत्म हुआ, वैसे ही उन सभी लोगों को जेल से रिहा कर दिया गया।

आतिशी ने कहा कि बंगाल के बाद भाजपा का अगला हमला पंजाब पर शुरू हुआ, जहां आम आदमी पार्टी के नेताओं पर ताबड़तोड़ छापे मारे गए। जो नेता दबाव में आकर भाजपा में शामिल हो गए, उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। लेकिन संजीव अरोड़ा जैसे नेता, जिन्होंने भाजपा में जाने से साफ मना कर दिया, उन्हें जेल भेज दिया गया।

इसके बाद आतिशी ने कहा कि पंजाब के बाद अब अगला नंबर गोवा का आ गया है। भाजपा ऐसा इसलिए कर रही है क्योंकि वह अच्छी तरह जानती है कि गोवा में भाजपा सरकार से लोग नफरत करते हैं। भाजपा इस बात से डर गई है कि फरवरी में होने वाले गोवा विधानसभा चुनाव में यहां के लोग उन्हें सत्ता से बाहर फेंकने वाले हैं। आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर ही आज आम आदमी पार्टी के गोवा सह-प्रभारी दीपक सिंगला के घर पर ईडी की छापेमारी की जा रही है।

आतिशी ने आगे कहा कि यहां गोवा में सिर्फ बड़े नेताओं पर ही नहीं, बल्कि कई आम कार्यकर्ताओं के घरों पर भी छापेमारी चल रही है। एक आम कार्यकर्ता या संगठन के प्रभारी पर यह छापेमारी सिर्फ और सिर्फ उनका चुनावी डाटा चुराने के लिए की जा रही है। ठीक वैसे ही, जैसे ईडी ने बंगाल में टीएमसी के साथ किया था। सारा डाटा चुराकर भाजपा को सौंप दिया, वही खेल आज गोवा में दोहराया जा रहा है।

अंत में आतिशी ने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि मैं भाजपा को साफ बता देना चाहती हूं कि आम आदमी पार्टी तुम्हारी उनसे या ईडी से डरने वाली नहीं है। गोवा के लोग सब देख रहे हैं कि किस तरह भाजपा ने बीते 15 सालों में गोवा की हालत बदतर कर दी है और यहां के लोगों को परेशान किया है। अब ईडी की ये फर्जी छापेमारी भी गोवा में भाजपा को करारी हार से नहीं बचा सकती।

“आप” के वरिष्ठ नेता और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने एक्स पर कहा कि ईडी सीबीआई और चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं को अपने पर्सनल गुंडों की तरह इस्तेमाल करके मोदी जी विपक्ष के नेताओं को चुनाव जीतने से रोक सकते हैं। लेकिन देश की अर्थव्यव्स्था को, रुपए की गिरती इज्जत को नहीं संभाल सकते।

सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर कह कि सोमवार को आम आदमी पार्टी के गोवा सह-प्रभारी दीपक सिंगला के घर पर ईडी ने दिल्ली और गोवा में कई स्थानों पर छापेमारी की। ईडी, सीबीआई, एसीबी आदि द्वारा “आप” नेताओं को लगातार परेशान किया जा रहा है।

आपकी सेहत, हमारी ज़िम्मेदारी” के संकल्प के साथ डॉ. एम.डी. बौरी की पुण्यतिथि पर शुरू हुआ नि:शुल्क चिकित्सा सेवा शिविर
मोदी सरकार डोनाल्ड ट्रंप के आगे झुकी, देश के हित अमेरिका के हाथों गिरवी रखे: कुलदीप धालीवाल
मोदी सरकार ने प्रतिबंधों और महंगाई के जरिए देश में अघोषित लॉकडाउन लागू किया: भगवंत मान
धार्मिक संस्थाओं के विकास के लिए पंजाब सरकार प्रतिबद्ध : मोहिंदर भगत
पी सी एम एस डी कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने 10+2 बोर्ड परीक्षाओं 2025–26 में शानदार प्रदर्शन किया
TAGGED:After Sanjeev Aroranow AAP Goa Co-in-charge Deepak Singla arrested for refusing to join the BJP
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- जय श्री कृष्णा राधे राधे -
Ad image
Recently news
संगठनात्मक गतिविधियों और केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रचार पर जोर:सुशील शर्मा

संगठनात्मक गतिविधियों और केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रचार पर जोर:सुशील शर्मा

Vikas Sharma
Vikas Sharma
May 3, 2026
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत बस रवाना
चुनाव आयोग की निष्पक्षता खतरे में, भाजपा चुनावों को प्रभावित करने के लिए लोकतांत्रिक संस्थाओं का गलत इस्तेमाल कर रही है: अमन अरोड़ा
आखिरी दिन 330 सहित कुल 452 नामांकन दाखिल, नामांकनों की जांच आज
कांग्रेस ने अपनी घटिया मानसिकता का किया प्रदर्शन, भाजपा और अकाली दल का असली चेहरा बेनकाब: हरपाल सिंह चीमा

About US

Punjab Vikas brings the latest Punjab news headlines about Punjab crime Punjab politics and Live Updates on Punjab from PunjabVikas.com
Quick Link
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Top Categories
  • Home
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Latest
© Punjab Vikas. All Rights Reserved. Website Developed by iTree Network Solutions.
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?