By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab VikasPunjab VikasPunjab Vikas
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Reading: 140 करोड़ लोग मिलकर देश से तानाशाह सरकार उखाड़ फेंकेंगेः अरविंद केजरीवाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Punjab VikasPunjab Vikas
Search
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Follow US
Punjab Vikas > Latest > India > 140 करोड़ लोग मिलकर देश से तानाशाह सरकार उखाड़ फेंकेंगेः अरविंद केजरीवाल

140 करोड़ लोग मिलकर देश से तानाशाह सरकार उखाड़ फेंकेंगेः अरविंद केजरीवाल

Punjab Vikas
Last updated: March 1, 2026 3:17 pm
Punjab Vikas Published March 1, 2026
Share
140 करोड़ लोग मिलकर देश से तानाशाह सरकार उखाड़ फेंकेंगेः अरविंद केजरीवाल
SHARE



नई दिल्लीः Arvind Kejriwal In AAP Rally… आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर विशाल रैली कर देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ लोग मिलकर देश से तानाशाह सरकार उखाड़ फेंकेंगे। ये लोग सत्ता की राजनीति करें और हम जनता के लिए काम करेंगे। आज से यह बदलाव की गिनती शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि मोदी जी कहते रहे कि दिल्लीवालों का ‘बेटा’ भ्रष्ट और है, लेकिन कोर्ट ने साफ कर दिया कि केजरीवाल कट्टर ईमानदार था, है और रहेगा। कांग्रेस के भ्रष्टाचार से तंग आकर लोगों ने बड़ी उम्मीदों से मोदी जी को पूर्ण बहुमत दिया। आज देश का हर सेक्टर बर्बाद है। इस दौरान दिल्ली, पंजाब, गुजरात, गोवा समेत विभिन्न प्रांतों से आए ‘‘आप’’ नेताओं, कार्यकर्ताओं और हजारों आम लोगों ने ‘पढ़ा-लिखा दमदार है, मेरा केजरीवाल कट्टर ईमानदार है’ के जमकर नारे लगाए।

मोदी जी-अमित शाह षड़यंत्र रच कर दिल्लीवालों को परेशान किया- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले चार साल से पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने षड़यंत्र रच कर दिल्ली के लोगों को बहुत परेशान और दुखी किया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल चोर है, भ्रष्टाचारी है, केजरीवाल ने शराब घोटाला किया है, केजरीवाल 100 करोड़ खा गया। दिन भर मीडिया में डिबेट चलता था। दिल्ली के लोगों को बहुत दुखी किया। जज साहब ने फैसला सुनाया है कि मोदी जी झूठ बोल रहे हैं, केजरीवाल कट्टर ईमानदार है। पूरा केस फर्जी है, कोई सबूत नहीं है। उन्होंने कहा कि सदियों के बाद ऐसा फैसला आया है। मोदी जी और अमित शाह ने आम आदमी पार्टी को ठिकाने लगाने के लिए पूरे केस को व्यक्तिगत मॉनिटर कर रहे थे कि केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, संजय सिंह छूटना नहीं चाहिए। कोर्ट का यह फैसला मोदी जी, अमित शाह और भाजपा के गाल पर जोरदार तमाचा है।

Arvind Kejriwal In AAP Rally

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं अपने देश से बहुत प्यार करता हूं। जब मैं आईआईटी में पढ़ता था, तो मेरे बहुत अच्छे नंबर आए। मैं चाहता तो नौकरी करने अमेरिका जा सकता था। मेरे बहुत सारे दोस्त विदेश गए हैं। लेकिन उस समय मेरे मन में ख्याल आया कि देश का बहुत बुरा हाल है। अगर बड़े-बड़े संस्थाओं से पढ़ कर सारे लोग विदेश चले जाएंगे तो अपने देश को कौन संभालेगा, कौन ठीक करेगा। मैं अमेरिका नहीं गया। मैं अपने देश में रहा और इनकम टैक्स विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर की नौकरी करने लगा। उन्होंने एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि मेरे पास एक सीए आया और उसने अपना केस करवाया और कहा कि सेवा बताइए। बोला कि कितने पैसे लगेंगे? मैंने कहा कि मैं रिश्वत नहीं लेता। उसने कहा कि आपके नाम पर पैसे लाया हूं, नहीं लेंगे तो खुद रख लूंगा।

You Might Also Like

प्रधानमंत्री मोदी की इज़राइल यात्रा भारत की कूटनीतिक संतुलन, निरंतरता एवं आत्मविश्वास का परिचायक

महंगा हो सकता है पेट्रोल, डीजल के रेट में भी हो सकती है इतनी बढ़ोतरी

मुफ्त बिजली, मुफ्त खाना देने वाली सरकारें ध्यान दें, सुप्रीम कोर्ट ने दी खास नसीहत

Wakf Amendment Bill will be presented this week… इसी हफ्ते पेश होगा वक्फ संशोधन विधेयक, सरकार तैयार

Reason of Justin Trudeau resigned… इस वजह से जस्टिन ट्रूडो ने दिया इस्तीफा, अब काैन बनेगा प्रधानमंत्री

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- जय श्री कृष्णा राधे राधे -
Ad image
Recently news
इनोसेंट हार्ट्स में फूलों और प्राकृतिक रंगों से महकी आनंदमयी होली

इनोसेंट हार्ट्स में फूलों और प्राकृतिक रंगों से महकी आनंदमयी होली

Punjab Vikas Punjab Vikas March 3, 2026
Pastor Bajinder Singh convicted of rape… चमत्कार के नाम पर अस्मत लूटने वाला पास्टर बजिंदर सिंह रेप का दोषी करार
अगर हम देश को बदलना चाहते हैं, तो हमें युवाओं की आवाज सुननी होगी: मनीष सिसोदिया
अगर बाल भिक्षा में फंसे बच्चे को बचाना है तो इस नंबर पर करें संपर्क, इस नंबर पर भेजें व्हाट्सएप मैसेज
अगर आपने भी बनना है अग्निवीर, भर्ती के लिए यहां लें ट्रेनिंग

About US

Punjab Vikas brings the latest Punjab news headlines about Punjab crime Punjab politics and Live Updates on Punjab from PunjabVikas.com
Quick Link
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Top Categories
  • Home
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Latest
© Punjab Vikas. All Rights Reserved. Website Developed by iTree Network Solutions.
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?