By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab VikasPunjab VikasPunjab Vikas
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Reading: कमिश्नरेट पुलिस ने डॉक्टर के घर पर गोली चलाने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Punjab VikasPunjab Vikas
Search
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Follow US
Punjab Vikas > Latest > Jalandhar > कमिश्नरेट पुलिस ने डॉक्टर के घर पर गोली चलाने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

कमिश्नरेट पुलिस ने डॉक्टर के घर पर गोली चलाने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Punjab Vikas
Last updated: March 3, 2026 5:51 pm
Punjab Vikas Published March 3, 2026
Share
कमिश्नरेट पुलिस ने डॉक्टर के घर पर गोली चलाने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
SHARE



जालंधर : कमिश्नरेट पुलिस ने बीते दिनों जालंधर के मोहल्ला संतोखपुरा में एक सरकारी वेटरनरी डॉक्टर के घर के बाहर गोली चलाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस कमिश्नर जालंधर धनप्रीत कौर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि डी.सी.पी. (इन्वेस्टिगेशन) मनप्रीत सिंह ढिल्लों, ए.डी.सी.पी. (इन्वेस्टिगेशन) जयंत पुरी और सीनियर अधिकारियों के नेतृत्व में ए.सी.पी. (डी) अमरबीर सिंह, ए.सी.पी. (नार्थ) अशोक मीणा और इंस्पेक्टर साहिल चौधरी मुख्य अधिकारी थाना डिवीजन नंबर 8 तथा इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार इंचार्ज सी.आई.ए. स्टाफ और एस.आई. मनजिंदर सिंह इंचार्ज स्पैशल सेल की टीमों का गठन करके यह कार्रवाई अमल में लाई गई।

उन्होंने बताया कि 28 फरवरी 2026 को मोहल्ला संतोखपुरा में एक सरकारी वेटरनरी डॉक्टर यशपाल के घर के बाहर खड़ी कार और गेट पर नामलूम व्यक्तियों द्वारा गोली चलाई गई थी, जिस पर कमिश्नरेट पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए डॉक्टर यशपाल के बयान पर मुकदमा नंबर 55 तारीख 28.02.2026 धारा 125, 109 बी.एन.एस. और 25 आर्म्स एक्ट के तहत थाना डिवीजन नंबर 8 कमिश्नरेट जालंधर में दर्ज करके जांच शुरू की। मुकदमे की तफ्तीश करते हुए कमिश्नरेट पुलिस जालंधर द्वारा जगजीत सिंह निवासी गांव बडाला जोहल थाना जंडियाला गुरु अमृतसर और लवप्रीत सिंह निवासी गांव बडाला जोहल थाना जंडियाला गुरु अमृतसर को जंडियाला गुरु (अमृतसर) से काबू किया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों से 2 पिस्तौल (एक 30 और एक 32 बोर) सहित मैगजीन, 5 राउंड 32 बोर, 1 राउंड 30 बोर, 1 मैगजीन 30 बोर तथा वारदात में इस्तेमाल किया गया मोटरसाइकिल (स्प्लेंडर) और वारदात के दौरान पहने हुए कपड़े बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा और इनके द्वारा अन्य वारदातों तथा बरामद हुए हथियारों के बारे में पूछताछ की जाएगी।

आरोपी जगजीत सिंह के खिलाफ मुकदमा नंबर 90 तारीख 06.05.2025 धारा 109, 3(5) बी.एन.एस. और 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत थाना सदर तरनतारन में पहले ही दर्ज है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि पंजाब सरकार द्वारा पंजाब पुलिस एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी गैंगस्टर की कोई गतिविधि सामने आती है तो उक्त नंबर पर संपर्क किया जाए। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी और 10 लाख रुपये इनाम दिया जाएगा।

You Might Also Like

दीपक बाली ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के साथ मनाई होली

युद्ध नशे विरुद्ध’ और ‘गैंगस्टरा ते वार’ अभियान तहत जालंधर देहाती पुलिस द्वारा विशेष नाकाबंदी

स्पैशल डीजीपी गुरप्रीत कौर दयो पहुंचीं जालंधर, पुलिस लाइन में अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक

डी.ए.वी. कॉलेज, जालंधर चेंज मेकर अवॉर्ड 2026 से सम्मानित

एच.एम.वी. मेें रंगों के साथ पर्यावरण जागरूकता का संगम : ‘ईको-रंग उत्सव’

TAGGED:Commissionerate Police arrested two accused
Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- जय श्री कृष्णा राधे राधे -
Ad image
Recently news
AAP सरपंच की हत्या ने कानून-व्यवस्था की स्थिति उजागर की: फतेह जंग बाजवा

AAP सरपंच की हत्या ने कानून-व्यवस्था की स्थिति उजागर की: फतेह जंग बाजवा

Punjab Vikas Punjab Vikas February 19, 2026
मध्य पूर्वी तनाव के कारण वहां फंसे पंजाबियों के लिए 24×7 हेल्पलाइन जारी; इन नंबरों पर फोन करके ले सकते हैं मदद
December Amavasya Date 2024: साल 2024 की आखिरी अमावस्या, जानें स्नान-दान का समय और महत्व
Jalandhar administration cancels licenses of 50  immigration firms… जालंधर प्रशासन ने इमीग्रेशन फर्मों पर चलाया चाबुक, 50 के लाइसेंस कैंसिल
पंजाब सरकार पंजाब की समृद्ध आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संभालने के लिए वचनबद्ध: मुख्यमंत्री मान

About US

Punjab Vikas brings the latest Punjab news headlines about Punjab crime Punjab politics and Live Updates on Punjab from PunjabVikas.com
Quick Link
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Top Categories
  • Home
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Latest
© Punjab Vikas. All Rights Reserved. Website Developed by iTree Network Solutions.
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?