By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab VikasPunjab VikasPunjab Vikas
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Reading: ग्रंथी सिंहों की राष्ट्रीय स्तर की संस्था ने बेअदबी विरोधी ऐतिहासिक कानून बनाने पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का किया सम्मान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Punjab VikasPunjab Vikas
Search
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Follow US
Punjab Vikas > Latest > Jalandhar > ग्रंथी सिंहों की राष्ट्रीय स्तर की संस्था ने बेअदबी विरोधी ऐतिहासिक कानून बनाने पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का किया सम्मान

ग्रंथी सिंहों की राष्ट्रीय स्तर की संस्था ने बेअदबी विरोधी ऐतिहासिक कानून बनाने पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का किया सम्मान

Vikas Sharma
Last updated: May 12, 2026 3:57 am
Vikas Sharma
Published: May 12, 2026
Share
ग्रंथी सिंहों की राष्ट्रीय स्तर की संस्था ने बेअदबी विरोधी ऐतिहासिक कानून बनाने पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का किया सम्मान
SHARE

इस कानून को पंथ की सेवा और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पवित्रता की रक्षा के लिए एक निर्णायक और ठोस कदम बताया

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की मर्यादा की रक्षा के लिए ऐतिहासिक और साहसिक कदम उठाया है: ग्रंथी सभा

चंडीगढ़: ग्रंथी सिंहों की राष्ट्रीय स्तर की संस्था बाबा बुड्ढा जी इंटरनेशनल गुरमत ग्रंथी सभा ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पवित्रता की रक्षा हेतु बेअदबी विरोधी कानून बनाने के लिए सम्मानित किया।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यह कदम “ऐतिहासिक, दूरदर्शी और पंथ की भावनाओं से जुड़ा हुआ” है। उन्होंने इस वर्ष 13 अप्रैल को “जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026” पारित करने के लिए भगवंत मान सरकार की सराहना की। ग्रंथी सभा ने इस कानून को एक ऐतिहासिक पहल बताते हुए कहा कि यह बेअदबी की घटनाओं को रोकने तथा सिख संगत में विश्वास बहाल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

राष्ट्रीय प्रधान बलजिंदर सिंह छन्ना, वरिष्ठ उप प्रधान शिंदर सिंह कोट बुड्ढा तथा नेशनल फ्लाइंग इंचार्ज सतनाम सिंह अकाली सहित अन्य नेताओं के नेतृत्व में सभा के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उन्हें गुरु साहिब जी की ओर से बख्शी गई सिरोपाओ भेंट कर सम्मानित करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया।

सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि पंजाब में बार-बार हो रही बेअदबी की घटनाओं ने पिछले वर्षों में पंथ की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाई है और बेअदबी के विरुद्ध सख्त कानून बनने से पंथ का न्याय व्यवस्था के प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि यह कानून मुख्यमंत्री की सिख धार्मिक मूल्यों की रक्षा और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की मर्यादा को सुरक्षित रखने के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

भगवंत सिंह मान की “पंथ की अमूल्य सेवा” की सराहना करते हुए सभा के नेताओं ने कहा कि इस निर्णय ने पूरे राज्य के ग्रंथी सिंहों में सुरक्षा, सम्मान और विश्वास की नई भावना पैदा की है। उन्होंने कहा कि यह कानून बेअदबी की घटनाओं के माध्यम से सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले समाज विरोधी और धर्म विरोधी तत्वों पर नकेल कसने का कार्य करेगा।

प्रतिनिधिमंडल ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ऐसे मुद्दे पर निर्णायक रुख अपनाकर साहस और संवेदनशीलता का परिचय दिया है, जो दुनिया भर के लाखों सिखों की भावनात्मक और आध्यात्मिक आस्थाओं से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि इस कानून को सिख संस्थाओं और संगतों की ओर से व्यापक समर्थन प्राप्त हुआ है।

समूची संस्था की ओर से धन्यवाद व्यक्त करते हुए सभा के सदस्यों ने मुख्यमंत्री की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए अरदास की। उन्होंने कहा, “वाहेगुरु भगवंत सिंह मान को सदैव चढ़दी कला में रखें और उन्हें पंजाब तथा मानवता की सेवा करते रहने के लिए और शक्ति प्रदान करें।”

सभा ने आशा व्यक्त की कि मुख्यमंत्री भविष्य में भी लोगों और पंथ की भलाई के लिए इसी समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे।

श्री गुरु रविदास जी के 650वीं प्रकाश पर्व को समर्पित साल भर करवाए जाएंगे विशेष समरोहः दीपक बाली
मोदी को सामने आकर देश के हालात के बारे में जनता को सच बता देना चाहिएः भगवंत सिंह मान
श्री गुरु रविदास जी के 650 वर्षीय प्रकाश पर्व को समर्पित जिलेभर में लगाए जाएंगे 6.50 लाख पौधे
रक्तदान कैम्प में 29 व्यक्तियों ने किया रक्तदान
हंस राज महिला महाविद्यालय की कैडेट्स ने CATC-36 कैंप ने संस्था का नाम रोशन किया
TAGGED:Chief Minister Bhagwant Singh Mann honored
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- जय श्री कृष्णा राधे राधे -
Ad image
Recently news
मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब भाजपा नेताओं से पूछा: क्या आप पंजाब के हक की मांग करेंगे या चुप रहेंगे?

मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब भाजपा नेताओं से पूछा: क्या आप पंजाब के हक की मांग करेंगे या चुप रहेंगे?

Vikas Sharma
Vikas Sharma
March 13, 2026
डा.जवाहर धीर पर डा. धर्म पाल साहिल द्वारा संपादित पुस्तक का हुआ शानदार विमोचन
जालंधर में BJP का रोष प्रदर्शन आज
पंजाब ने खारिज की मोदी सरकार की ‘एग्रीकल्चर मार्केटिंग पॉलिसी’
बंगाल सैपर्स द्वारा वज्रा सैनिक इंस्टीट्यूट में एक्स सर्विसमैन रैली 18 मार्च को

About US

Punjab Vikas brings the latest Punjab news headlines about Punjab crime Punjab politics and Live Updates on Punjab from PunjabVikas.com
Quick Link
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Top Categories
  • Home
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Latest
© Punjab Vikas. All Rights Reserved. Website Developed by iTree Network Solutions.
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?