By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab VikasPunjab VikasPunjab Vikas
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Reading: केजरीवाल ने नीट परीक्षार्थियों से कहा, ‘‘अपनी भावनाएं और सुझाव मुझसे साझा करें, हम आपके साथ’’
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Punjab VikasPunjab Vikas
Search
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Follow US
Punjab Vikas > Latest > Punjab > केजरीवाल ने नीट परीक्षार्थियों से कहा, ‘‘अपनी भावनाएं और सुझाव मुझसे साझा करें, हम आपके साथ’’

केजरीवाल ने नीट परीक्षार्थियों से कहा, ‘‘अपनी भावनाएं और सुझाव मुझसे साझा करें, हम आपके साथ’’

Vikas Sharma
Last updated: May 18, 2026 3:27 am
Vikas Sharma
Published: May 18, 2026
Share
केजरीवाल ने नीट परीक्षार्थियों से कहा, ‘‘अपनी भावनाएं और सुझाव मुझसे साझा करें, हम आपके साथ’’
SHARE

मेरे सोशल मीडिया हैंडल पर कमेंट सेक्शन या डायरेक्ट मैसेज करके मुझे अपने सुझाव भेज सकते हैं- केजरीवाल

मैं समझ सकता हूं कि पेपर लीक होने पर क्या गुजरती है, लेकिन आत्महत्या जैसा कठोर कदम इसका समाधान नहीं

मैं हमेशा आपके संपर्क में रहूंगा, हम सभी को मिलकर पेपर लीक के मुद्दे का समाधान निकालना होगा- केजरीवाल

नई दिल्ली- Kejriwal spoke to NEET aspirants… आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नीट परीक्षा रद्द होने से परेशान छात्रों को तनाव से बाहर निकालने और परीक्षा को पारदर्शी बनाने को लेकर की बड़ी पहल की है। रविवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश साझा कर कहा कि हम आपके साथ हैं। अगर आप तनाव में हैं तो आप अपनी भावनाएं व सुझाव मेरे साथ साझा करें। आप मेरे सोशल मीडिया हैंडल पर कमेंट सेक्शन या डायरेक्ट मैसेज करके मुझे अपने सुझाव और अपनी भावनाएं भेज सकते हैं। मैं समझ सकता हूं कि पेपर लीक होने पर क्या गुजरती है, लेकिन आत्महत्या जैसा कठोर कदम इसका समाधान नहीं है। मैं हमेशा आपके संपर्क में रहूंगा। हम सभी को मिलकर पेपर लीक के मुद्दे का समाधान निकालना होगा।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अभी चारों तरफ से रिपोर्ट आ रही हैं। बहुत सारे बच्चों के संदेश आए हैं और फोन कॉल आ रहे हैं कि नीट एग्जाम कैंसिल होने की वजह से कई बच्चे डिप्रेशन और स्ट्रेस में हैं। अभी चार बच्चों के सुसाइड की भी खबर आई है। गोवा में एक बच्चे ने सुसाइड कर लिया। मैं उसके घर भी गया था। इसी तरह सीकर, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में भी बच्चों ने सुसाइड कर लिया।

अरविंद केजरीवाल ने बच्चों से अपील करते हुए कहा कि मेरी सभी बच्चों से विनती है कि इतना कठोर कदम मत उठाइए। मैं आपकी चिंता और घबराहट को समझ रहा हूं। मैंने भी आईआईटी और यूपीएससी के एग्जाम दिए थे। हम कितने तनाव के अंदर एग्जाम देते हैं, तैयारी करते हैं, पेपर देकर आते हैं और अगर ऐसे में पेपर रद्द हो जाए तो दुख होता है। मैं यह सोच रहा था कि अगर मेरे समय में पेपर कैंसिल हो जाता तो मुझ पर क्या गुजरती? लेकिन सुसाइड करना या इतना कठोर कदम उठाना, इसका समाधान नहीं है। हमें मिलकर इसका समाधान निकालना है।

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि सबसे पहले तो मैं सभी बच्चों से विनती करना चाहता हूं कि अगर आप डिप्रेशन में हैं, तो आप अपनी भावना मेरे साथ शेयर कीजिए। आप कमेंट सेक्शन में या डायरेक्ट मैसेज (डीएम) करके मेरे साथ अपनी भावनाएं साझा कर सकते हैं। मैं आपसे संपर्क करूंगा और हम मिलकर इसका समाधान निकालेंगे। आप सब पढ़े-लिखे और समझदार लोग हैं। नीट को कैसे ठीक करना है, इसका समाधान हम मिलकर निकालेंगे। आपने भी इसके बारे में कुछ सोचा होगा, इसलिए आप अपने सुझाव भी मुझे भेजिए। हम मिलकर इसका समाधान करते हैं।

पी सी एम एस डी कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने 10+2 बोर्ड परीक्षाओं 2025–26 में शानदार प्रदर्शन किया
पंजाब ने रोकथाम, शुरुआती पहचान और कैशलेस इलाज के जरिए ‘साइलेंट किलर’ हाइपरटेंशन के खिलाफ लड़ाई को किया मजबूत
सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, न्यू डिफेंस कॉलोनी में मनाया गया ‘नो बैग डे’
आखिरी दिन 330 सहित कुल 452 नामांकन दाखिल, नामांकनों की जांच आज
AAP सांसद मालविंदर सिंह कंग ने एसआईआर एक्सरसाइज पर जताई चिंता, चुनाव आयोग को पत्र लिखकर असली पंजाबी वोटर्स की मांगी सुरक्षा
TAGGED:Kejriwal spoke to NEET aspirants
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- जय श्री कृष्णा राधे राधे -
Ad image
Recently news
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत बस रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत बस रवाना

Vikas Sharma
Vikas Sharma
March 22, 2026
AAP becomes stronger in TarnTaran … तरनतारन में AAP हुई और मजबूत, कई स्थानीय नेता पार्टी में शामिल
इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम
राज्यसभा सांसदों के आने से पंजाब सहित पूरे देश में विकास और जनसेवा के कार्यों को नई गति मिलेगी: अमित तनेजा
एचएमवी की छात्राओं ने शैक्षिक भ्रमण का लिया आनंद

About US

Punjab Vikas brings the latest Punjab news headlines about Punjab crime Punjab politics and Live Updates on Punjab from PunjabVikas.com
Quick Link
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Top Categories
  • Home
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Latest
© Punjab Vikas. All Rights Reserved. Website Developed by iTree Network Solutions.
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?