By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab VikasPunjab VikasPunjab Vikas
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Reading: आप’ द्वारा पंजाब में एस.आई.आर. के दौरान एक भी योग्य वोट हटाने नहीं दी जाएगी : भगवंत मान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Punjab VikasPunjab Vikas
Search
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Follow US
Punjab Vikas > Latest > Punjab > आप’ द्वारा पंजाब में एस.आई.आर. के दौरान एक भी योग्य वोट हटाने नहीं दी जाएगी : भगवंत मान

आप’ द्वारा पंजाब में एस.आई.आर. के दौरान एक भी योग्य वोट हटाने नहीं दी जाएगी : भगवंत मान

Vikas Sharma
Last updated: May 17, 2026 5:53 am
Vikas Sharma
Published: May 17, 2026
Share
आप’ द्वारा पंजाब में एस.आई.आर. के दौरान एक भी योग्य वोट हटाने नहीं दी जाएगी : भगवंत मान
SHARE

एस.आई.आर. की आड़ में हम पंजाब में किसी विशेष पार्टी के समर्थकों के फर्जी वोट बनाने की इजाजत नहीं देंगे

आप नेता और कार्यकर्ता प्रदेश भर के हर बूथ पर बी.एल.ओज़. के साथ मौजूद रहेंगे और अनियमितताओं को रोकेंगे

अन्य राज्यों से लाखों योग्य वोट कटने और अनियमितताओं की शिकायतें आई हैं, लेकिन पंजाब के लोग यहां ऐसा नहीं होने देंगे

चुनाव आयोग को पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ एस.आई.आर. प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए और लोगों के आपत्तियों का भी तुरंत निपटारा किया जाना चाहिए

चंडीगढ़: Not a single eligible vote will be allowed to be removed during the Special Summary Revision… देश के कई राज्यों में मतदाता सूचियों में अनियमितताओं को लेकर बढ़ती चिंताओं के मद्देनजर, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज घोषणा की कि आम आदमी पार्टी (आप) विशेष गहन संशोधन (एस.आई.आर.) प्रक्रिया के तहत पंजाब में किसी भी योग्य मतदाता का वोट नहीं हटाने देगी। किसी विशेष राजनीतिक पार्टी के लिए “फर्जी वोट” बनाने की किसी भी कोशिश के खिलाफ चेतावनी देते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि आप नेता और कार्यकर्ता प्रदेश भर के प्रत्येक पोलिंग बूथ पर बूथ लेवल अफसरों (बी.एल.ओज़.) के साथ तैनात रहेंगे, ताकि इस प्रक्रिया की कड़ी निगरानी की जा सके और अनियमितताओं को रोका जा सके।

अन्य राज्यों से लाखों योग्य वोटों को हटाने और सत्यापन प्रक्रिया में अनियमितताओं संबंधी आई शिकायतों का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के लोग राज्य में ऐसी अनियमितताओं की इजाजत नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग (ई.सी.) से एस.आई.आर. प्रक्रिया को पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ पूरा करने और जनता की आपत्तियों का निपटारा बिना देरी के करने की अपील की गई है।

मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “मतदाता सूचियों का विशेष गहन संशोधन पूरी पारदर्शिता, ईमानदारी, निष्पक्षता और जवाबदेही के साथ किया जाना चाहिए, ताकि हर योग्य मतदाता बिना किसी डर या निर्विघ्न ढंग से अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग कर सके। पूरी प्रक्रिया के दौरान सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि सक्रिय रूप से शामिल होंगे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पंजाब में कहीं भी कोई हेराफेरी न हो।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “विभिन्न राज्यों में योग्य वोटों को हटाने और फर्जी एंट्री करने बारे पैदा हुए खतरों के कारण नागरिकों के बीच चिंता पैदा हो गई है, जिसके कारण चुनाव आयोग के लिए पूरी जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ काम करना अनिवार्य हो गया है। लाखों योग्य वोटों को हटाने और सत्यापन प्रक्रिया में हेराफेरी बारे विभिन्न राज्यों से शिकायतें सामने आई हैं, लेकिन पंजाब के लोग राज्य में ऐसे कृत्यों की इजाजत नहीं देंगे।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “अगर मतदाता सूचियों की सटीकता और चुनाव कराने वाली संवैधानिक संस्थाओं के प्रति लोगों का विश्वास कम होने लगे, तो लोकतंत्र की नींव खतरे में पड़ सकती है।” उन्होंने आगे कहा, “चुनाव आयोग को हर योग्य मतदाता की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए और राजनीतिक दलों द्वारा उठाई गई आपत्तियों का पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और बिना किसी देरी के समाधान करना चाहिए।”

मतदाता सूचियों के संशोधन बारे ‘आप’ के स्टैंड को स्पष्ट करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “मृत व्यक्तियों या विदेशी नागरिकता प्राप्त करने के बाद स्थायी रूप से विदेश चले गए लोगों के नाम मतदाता सूचियों से हटा दिए जाने चाहिए, लेकिन पंजाब के किसी भी असली निवासी को किसी भी हालत में परेशान नहीं किया जाना चाहिए या उसके वोट देने के अधिकार से वंचित नहीं करना चाहिए।”

मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि पंजाब में लगभग 83 प्रतिशत मतदाता मैपिंग पहले ही पूरी हो चुकी है। उन्होंने नागरिकों से अपने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए सत्यापन प्रक्रिया में सक्रिय रूप से हिस्सा लेने की अपील की। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुष्टि की, “चुनाव आयोग को सम्पूर्ण एस.आई.आर. प्रक्रिया के दौरान पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता सुनिश्चित करनी चाहिए और लोगों द्वारा उठाई गई आपत्तियों का तुरंत एवं निष्पक्ष ढंग से निपटारा करना चाहिए।”

पी सी एम एस डी कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने 10+2 बोर्ड परीक्षाओं 2025–26 में शानदार प्रदर्शन किया
पंजाब ने रोकथाम, शुरुआती पहचान और कैशलेस इलाज के जरिए ‘साइलेंट किलर’ हाइपरटेंशन के खिलाफ लड़ाई को किया मजबूत
सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, न्यू डिफेंस कॉलोनी में मनाया गया ‘नो बैग डे’
आखिरी दिन 330 सहित कुल 452 नामांकन दाखिल, नामांकनों की जांच आज
AAP सांसद मालविंदर सिंह कंग ने एसआईआर एक्सरसाइज पर जताई चिंता, चुनाव आयोग को पत्र लिखकर असली पंजाबी वोटर्स की मांगी सुरक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- जय श्री कृष्णा राधे राधे -
Ad image
Recently news
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा बठिंडा के एडवांस्ड कैंसर इंस्टीट्यूट का अचानक दौरा

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा बठिंडा के एडवांस्ड कैंसर इंस्टीट्यूट का अचानक दौरा

Vikas Sharma
Vikas Sharma
April 5, 2026
भाजपा के खिलाफ AAP का हल्ला बोल, पीएम मोदी का फूंका पुतला
व्यापक औद्योगिक निवेश ने पंजाब की कानून-व्यवस्था और शासन में हुए सुधारों पर मुहर लगाई: भगवंत मान
मुख्यमंत्री के प्रयासों को मिलने लगी सफलता, पंजाब सरकार वर्ल्ड हार्टी सेंटर इकोसिस्टम की तर्ज पर बागवानी अनुभव और प्रशिक्षण केंद्र करेगी स्थापित
Weight Loss: तेजी से वजन कम करने में मदद करेंगे ये 10 नियम, जानें फिटनेस एक्सपर्ट से टिप्स

About US

Punjab Vikas brings the latest Punjab news headlines about Punjab crime Punjab politics and Live Updates on Punjab from PunjabVikas.com
Quick Link
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Top Categories
  • Home
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Latest
© Punjab Vikas. All Rights Reserved. Website Developed by iTree Network Solutions.
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?