By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab VikasPunjab VikasPunjab Vikas
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Reading: एच.एम.वी. में कौशल-आधारित व्यवसायिक कार्यक्रम : महिला सशक्तिकरण की सशक्त पहल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Punjab VikasPunjab Vikas
Search
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Follow US
Punjab Vikas > Latest > World > एच.एम.वी. में कौशल-आधारित व्यवसायिक कार्यक्रम : महिला सशक्तिकरण की सशक्त पहल

एच.एम.वी. में कौशल-आधारित व्यवसायिक कार्यक्रम : महिला सशक्तिकरण की सशक्त पहल

Vikas Sharma
Last updated: July 12, 2026 5:50 am
Vikas Sharma Published July 12, 2026
Share
एच.एम.वी. में कौशल-आधारित व्यवसायिक कार्यक्रम : महिला सशक्तिकरण की सशक्त पहल
SHARE

शिक्षा तभी सार्थक होती है जब वह व्यक्ति को आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और सफल करियर की दिशा प्रदान करे। इसी उद्देश्य को साकार करते हुए हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर छात्राओं के लिए ऐसे स्किल आधारित प्रोफेशनल कोर्स उपलब्ध करा रहा है, जो उन्हें वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप दक्ष बनाते हुए रोजगार और स्वरोजगार के उत्कृष्ट अवसर प्रदान करते हैं। आज के प्रतिस्पर्धी और तकनीक-प्रधान दौर में केवल डिग्री प्राप्त करना ही सफलता की गारंटी नहीं है, बल्कि उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल (स्द्मद्बद्यद्यह्य) विकसित करना भी उतना ही आवश्यक हो गया है। इसी सोच को साकार करते हुए कॉलेज छात्राओं के लिए ऐसे स्किल आधारित प्रोफेशनल कोर्सेज़ उपलब्ध करा रहा है, जो उन्हें शिक्षा के साथ-साथ रोजगार, उद्यमिता और आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त बनाते हैं। छात्राओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने तथा उन्हें रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से संस्थान में विभिन्न स्किल आधारित प्रोफेशनल कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। इन पाठ्यक्रमों में आधुनिक तकनीक, रचनात्मकता और व्यावहारिक प्रशिक्षण का समावेश किया गया है, जिससे छात्राएँ अपने करियर को नई दिशा दे सकें। महाविद्यालय में बी.डिज़ाइन (मल्टीमीडिया), बी.डिज़ाइन (इंटीरियर डिज़ाइन), बी.डिज़ाइन (फैशन एवं टेक्सटाइल डिज़ाइन), बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स (ललित कला), बी.एससी. फैशन डिज़ाइनिंग, कॉस्मेटोलॉजी में सर्टिफिकेट कोर्स, कॉस्मेटोलॉजी में पीजी डिप्लोमा तथा एम.एससी. फैशन डिज़ाइनिंग, बी.वॉक वेब टेक्नोलॉजी एंड मल्टीमीडिया, बी.वॉक बैंकिंग एंड फाइनेंसियल सर्विसेज, बी.वॉक ई कॉमर्स एंड डिजिटल मार्केटिंग, बी.वॉक कॉस़मोटोलॉजी, फैशन टेक्नोलॉजी, जर्नलिज्म एंड मीडिया, मेंटल हेल्थ एंड काउंसलिंग, एम.वॉक फैशन डिजाइनिंग एंड मर्चेंडेसाइनिंग, वेब टेक्लॉजी एंड मल्टीमीडिया, कॉस्मेटोलॉजी एंड वेलनेस, मेंटल हेल्थ एंड काउंसलिंग एवं पीजी डिप्लोमा इन गारमेंट कंस्ट्रक्शन एंड फैशन डिजाइनिंग, पीजी डिप्लोमा इन कॉस्मेटोलॉजी एवीएम विभिन्न मूल्य आधारित कोर्सेस जैसे रोजगारोन्मुखी एवं कौशल आधारित पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इन पाठ्यक्रमों को पाठ्यक्रम उद्योगों की वर्तमान आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिससे छात्राओं को नवीनतम तकनीकों, रचनात्मक सोच और व्यावहारिक अनुभव का लाभ प्राप्त हो सके। इन कोर्सेज़ की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि छात्राओं को कक्षा शिक्षण के साथ-साथ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, स्टूडियो आधारित लर्निंग, लाइव प्रोजेक्ट्स, डिज़ाइन थिंकिंग, डिजिटल टूल्स तथा विशेषज्ञों के मार्गदर्शन का अवसर मिलता है। इससे वे अपने कौशल को निखारते हुए आत्मविश्वास के साथ प्रोफेशनल दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार होती हैं। साथ ही, स्वरोजगार, स्टार्टअप और फ्रीलांसिंग जैसे क्षेत्रों में भी उनके लिए नए अवसर खुलते हैं।

महाविद्यालय छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसा शैक्षणिक वातावरण प्रदान करता है, जहाँ रचनात्मकता, नवाचार, नेतृत्व क्षमता और व्यावसायिक दक्षता का निरंतर विकास किया जाता है। यही कारण है कि यहां से शिक्षा प्राप्त करने वाली अनेक छात्राएँ विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों, उद्योगों तथा स्वयं के उद्यमों के माध्यम से सफलता की नई ऊँचाइयों को प्राप्त कर रही हैं। संस्थान की विभिन्न छात्राएँ शिक्षा के साथ-साथ उद्यमिता के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर रही हैं। बी.कॉम. सेमेस्टर-2 की छात्रा दिव्या मोहिंदरू ने आर्टिफिशियल ज्वेलरी व्यवसाय के माध्यम से लगभग ₹40,000 का राजस्व अर्जित कर अपनी उद्यमशील क्षमता का परिचय दिया है। इसी प्रकार बी.कॉम. सेमेस्टर-2 की छात्रा स्नेहा ने अपने ब्रांड स्नेहा कॉस्मेटोलॉजी के माध्यम से ₹3.28 लाख का प्रभावशाली व्यवसायिक राजस्व प्राप्त किया। बी.वोक. फैशन टेक्नोलॉजी सेमेस्टर-2 की छात्राएँ मनमीत कौर, नवनीत कौर तथा भगवंत कौर भी अपने नवाचारपूर्ण व्यावसायिक प्रयासों से आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर अग्रसर हैं। वहीं बीबीए सेमेस्टर-5 की छात्रा मुस्कान डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में कार्य करते हुए प्रतिमाह ₹25,000 से ₹30,000 तक की आय अर्जित कर रही हैं।  कु सुमनप्रीत मेहंदी आर्ट में अच्छी आय प्राप्त कर रही है इन छात्राओं की उपलब्धियाँ न केवल उनकी मेहनत, लगन और उद्यमशील सोच को दर्शाती हैं, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत हैं। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला ने कहा, हंसराज महिला महाविद्यालय का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि ऐसी सक्षम, आत्मविश्वासी और कुशल छात्राओं का निर्माण करना है जो बदलते वैश्विक परिवेश में अपनी प्रतिभा और कौशल के बल पर उत्कृष्ट पहचान स्थापित कर सकें। हमारे स्किल आधारित प्रोफेशनल कोर्सेज़ शिक्षा को रोजगार से जोड़ते हैं और छात्राओं को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए तैयार करते हैं। हमारा उद्देश्य प्रत्येक छात्रा को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी, सृजनशील और सामाजिक उत्तरदायित्वों के प्रति सजग बनाना है, ताकि वह न केवल अपने लिए एक सफल करियर का निर्माण करे, बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास में भी सक्रिय एवं सार्थक योगदान दे। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से छात्राएँ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करेंगी और अपने सपनों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँगी एवं ये पाठ्यक्रम उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल करियर की मजबूत नींव सिद्ध होंगे। महाविद्यालय ने इच्छुक छात्राओं एवं अभिभावकों से आह्वान किया है कि वे इन रोजगारपरक एवं कौशल आधारित पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेकर अपने सपनों को नई उड़ान दें तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सफल करियर की दिशा में पहला कदम बढ़ाएँ।

You Might Also Like

उज्ज्वल भविष्य की दिशा में पालमपुर, हिमाचल प्रदेश के विद्यार्थियों ने किया सेंट सोल्जर ग्रुप का शैक्षणिक भ्रमण

साइप्रस में ब्रिटिश एयरबेस पर ड्रोन हमला

अगर आपने भी बनना है अग्निवीर, भर्ती के लिए यहां लें ट्रेनिंग

Reason of Justin Trudeau resigned… इस वजह से जस्टिन ट्रूडो ने दिया इस्तीफा, अब काैन बनेगा प्रधानमंत्री

Canadian Prime Minister Justin Trudeau resigns… भारत से पंगा लेना पड़ा भारी, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का इस्तीफा

TAGGED:Skill-based vocational programs at H.M.V.
Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- जय श्री कृष्णा राधे राधे -
Ad image
Recently news
Sant Seechewal made a surprise visit to Jalandhar treatment plants… राज्यसभा सदस्य संत सीचेवाल ने जालंधर के ट्रीटमेंट प्लांटों का किया अचानक दौरा, डीसी को बताईं कमियां

Sant Seechewal made a surprise visit to Jalandhar treatment plants… राज्यसभा सदस्य संत सीचेवाल ने जालंधर के ट्रीटमेंट प्लांटों का किया अचानक दौरा, डीसी को बताईं कमियां

Vikas Sharma Vikas Sharma March 30, 2025
Naobet Casino – Milyen eszközökön játszhatsz?
Guía de las Tragaperras de Alta Varianza en Viperwin
Die Bedeutung eines zuverlässigen Kundenservices im digitalen Glücksspielmarkt
Verantwortungsvolles Echtgeld-Glücksspiel: Erfahrungen, Sicherheit und Branchenentwicklungen

About US

Punjab Vikas brings the latest Punjab news headlines about Punjab crime Punjab politics and Live Updates on Punjab from PunjabVikas.com
Quick Link
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Top Categories
  • Home
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Latest
© Punjab Vikas. All Rights Reserved. Website Developed by iTree Network Solutions.
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?