By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab VikasPunjab VikasPunjab Vikas
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Reading: भाजपा का एंटी पंजाब एजेंडा किसी भी कीमत पर कामयाब नहीं होने दिया जाएगा: दीपक बाली
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Punjab VikasPunjab Vikas
Search
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Follow US
Punjab Vikas > Latest > Punjab > भाजपा का एंटी पंजाब एजेंडा किसी भी कीमत पर कामयाब नहीं होने दिया जाएगा: दीपक बाली

भाजपा का एंटी पंजाब एजेंडा किसी भी कीमत पर कामयाब नहीं होने दिया जाएगा: दीपक बाली

Vikas Sharma
Last updated: May 15, 2026 3:15 am
Vikas Sharma
Published: May 15, 2026
Share
भाजपा का एंटी पंजाब एजेंडा किसी भी कीमत पर कामयाब नहीं होने दिया जाएगा: दीपक बाली
SHARE

धर्म के नाम पर फूट डालने की कोशिश करने वालों का धर्म से कोई संबंध नहीं- सलाहकार दीपक बाली

धर्म के नाम पर राजनीति नहीं करनी चाहिए: मोहिंदर भगत

जालंधरः The BJP anti-Punjab agenda will not be allowed to succeed at any cost… पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत ने आज शहर में एक धार्मिक समागम के मुद्दे को राजनीतिक रंग देने की निंदा करते हुए कहा कि किसी को भी धर्म के नाम पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।

यहां सर्किट हाउस में पंजाब के पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के विभाग के सलाहकार दीपक बाली, मेयर विनीत धीर तथा अन्य व्यक्तित्वों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब महान गुरुओं, पीरों और संतों की धरती है और साझीवाली की मिसाल है। उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर फूट डालने की कोशिश करने वालों का धर्म से कोई संबंध नहीं है।

पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के विभाग के सलाहकार दीपक बाली ने कहा कि किसी भी धर्म को किसी एक पार्टी से जोड़ना छोटी सोच की निशानी है। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों का सम्मान करते हुए धार्मिक समागम सबको मिलजुल कर श्रद्धा भावना से मनाने चाहिए।

दीपक बाली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सनातन के नाम पर हल्की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब को तोड़ने के लिए भाजपा एंटी पंजाब एजेंडा चला रही है, जिसे किसी भी कीमत पर कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस धार्मिक प्रोग्राम रोकने के लिए नहीं, बल्कि दस्तावेजों में कमी-पेशी को पूरा करवाने के लिए गई थी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार धर्म के नाम पर पंजाब को बांटने की भाजपा की कोशिशों को सफल नहीं होने देगी।

उन्होंने कहा कि पहली बार परशुराम जयंती भगवंत मान सरकार के कार्यकाल में मनाई गई। इसके अलावा पठानकोट में पहली बार नव संवत राजकीय स्तर का समागम भी करवाया गया। इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा श्री राम तीर्थ में करीब 25 करोड़ के कार्य भी शुरू किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों को साईं दास स्कूल जालंधर की ग्राउंड में हो रहे धार्मिक समागम में शामिल होने का निमंत्रण देते हुए कहा कि यह सनातन का समागम है, जिसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जाए।

सनातन सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय शर्मा ने समिति द्वारा सनातन की सेवा के लिए किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने धर्म के नाम पर शहर में फूट डालने की कोशिश की निंदा भी की।

इस मौके पर खादी बोर्ड के चेयरमैन गगनदीप सिंह आहलूवालिया, ‘आप’ नेता नितिन कोहली, दिनेश ढल्ल, काउंसलर जतिन गुलाटी, पाला जलालपुरिया के अलावा कष्ट निवारण बाला जी मंदिर शेखा बाजार की प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी भी मौजूद थे।

जहां भी भाजपा का शासन है, वहां अपराध, गैंगस्टर और गुंडागर्दी आम हो गई है: हरपाल सिंह चीमा
महंगे हो गए पेट्रोल-डीजल, जानिए नया रेट
अंगद दीप सोहल सर्वसम्मति से बने तरनतारन ज़िला परिषद के चेयरमैन
भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, पंजाब के 416 सरकारी स्कूलों की 12वीं कक्षा का रिजल्ट 100 प्रतिशत रहा
चुनाव आयोग की निष्पक्षता खतरे में, भाजपा चुनावों को प्रभावित करने के लिए लोकतांत्रिक संस्थाओं का गलत इस्तेमाल कर रही है: अमन अरोड़ा
TAGGED:The BJP anti-Punjab agenda will not be allowed to succeed at any cost
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- जय श्री कृष्णा राधे राधे -
Ad image
Recently news
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मजदूर दिवस के अवसर पर श्रम वर्ग को तोहफा दिया, न्यूनतम मजदूरी में 15 प्रतिशत बढ़ोतरी का एलान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मजदूर दिवस के अवसर पर श्रम वर्ग को तोहफा दिया, न्यूनतम मजदूरी में 15 प्रतिशत बढ़ोतरी का एलान

Vikas Sharma
Vikas Sharma
May 2, 2026
भाजपा विरोधी सरकारों को कुचलने के लिए ईडी, सीबीआई और चुनाव आयोग का उपयोग कर रही है: हरपाल सिंह चीमा
फाइनल मैच में अर्शदीप को क्यों आया था गुस्सा, मैदान पर कर दी ये हरकत
AAP ने पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर पर हुए हमले की निंदा की, भाजपा को ठहराया जिम्मेदार
‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम तहत जालंधर प्रशासन की अनोखी पहल, विरसा विहार में संगीत और डांस क्लासेस शुरू,

About US

Punjab Vikas brings the latest Punjab news headlines about Punjab crime Punjab politics and Live Updates on Punjab from PunjabVikas.com
Quick Link
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Top Categories
  • Home
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Latest
© Punjab Vikas. All Rights Reserved. Website Developed by iTree Network Solutions.
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?