By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab VikasPunjab VikasPunjab Vikas
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Reading: ई-20 पेट्रोल के कारण गाड़ियों में आ रही दिक्कत, आम लोग इथेनॉल से बहुत दुखीः केजरीवाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Punjab VikasPunjab Vikas
Search
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Follow US
Punjab Vikas > Latest > Punjab > ई-20 पेट्रोल के कारण गाड़ियों में आ रही दिक्कत, आम लोग इथेनॉल से बहुत दुखीः केजरीवाल

ई-20 पेट्रोल के कारण गाड़ियों में आ रही दिक्कत, आम लोग इथेनॉल से बहुत दुखीः केजरीवाल

Vikas Sharma
Last updated: July 12, 2026 5:36 am
Vikas Sharma Published July 12, 2026
Share
ई-20 पेट्रोल के कारण गाड़ियों में आ रही दिक्कत, आम लोग इथेनॉल से बहुत दुखीः केजरीवाल
SHARE

लगभग सभी लोगों की गाड़ियों की माइलेज कम हुई है और बहुत सी गाड़ियों में ख़राबी की शिकायतें

सरकार इथेनॉल पर बोलने वाले हर आदमी को राष्ट्र-विरोधी कह रही है, इतना अहंकार ठीक नहीं

नई दिल्लीः Vehicles facing issues due to E-20 petrol… आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ई-20 पेट्रोल के इस्तेमाल से गाड़ियों पर पड़ने वाले असर को लेकर पेट्रोल पंप और सर्विस स्टेशन पर जाकर सरकार के ई 20 पर सफेद झूठ को उजागर किया। इस दौरान उन्होंने पंप पर पेट्रोल लेने आए और सर्विस स्टेशन पर गाड़ी ठीक कराने आए लोगों से बात कर समझा कि ई-20 के इस्तेमाल से उनकी गाड़ियों पर क्या असर पड़ रहा है। इस दौरान लोगों ने अपने अनुभव साझा किए, जो सरकार के दावों के बिल्कुल विपरित है। लोगों का अनुभव साझा करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सभी लोग कह रहे है कि ई-20 पेट्रोल को लेकर सरकार सफेद झूठ बोल रही है। इसके कारण सच में गाड़ियों में दिक्कतें आ रही हैं और आम लोग इथेनॉल से बहुत दुखी हैं।

शनिवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोप पंप और सर्विस स्टेशन पर जाकर ई-20 के मुद्दे पर लोगों से बात करने के बाद एक्स पर कहा कि आज मैंने दिल्ली के एक पेट्रोल पंप और सर्विस स्टेशन पर जाकर ज़मीनी हक़ीक़त जानी। सरकार सफ़ेद झूठ बोल रही है। ई-20 के कारण गाड़ियों में सच में दिक्कतें आ रही हैं। आम लोग इथेनॉल से बहुत दुखी हैं। लगभग सभी लोगों की माइलेज कम हुई है और बहुत गाड़ियों में ख़राबी की शिकायत हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से मैं देख रहा हूं कि देश में जो भी लोग ई-20 पेट्रोल का विरोध करते हैं, उन्हें सरकार के मंत्री गंदी-गंदी गालियां दे रहे हैं। कभी कहते हैं कि ये देशद्रोही हैं, कभी एंटी-नेशनल कहते हैं, कभी पेट्रोल लॉबी के दलाल बताते हैं, तो कभी अनइंप्लॉयड सोशल एक्टिविस्ट कहते हैं। वे कुछ न कुछ गालियां दे रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि इतना अहंकार ठीक नहीं है। जितने भी लोग ई-20 के बारे में बोल रहे हैं और इसका विरोध कर रहे हैं, वे सब लोग ई-20 की वजह से दुखी हैं। ये हमारे ही देश के लोग हैं। ये देशद्रोही नहीं, बल्कि देशभक्त हैं और देश के सभी 140 करोड़ लोग देशभक्त हैं। इन लोगों को इस तरह से गालियां देना ठीक नहीं है।

अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री मोदी से आगे कहा कि इन्हें इस तरह से गाली नहीं देनी चाहिए। हम एक लोकतंत्र में रहते हैं, इनकी बातें सुनो। सरकार का फर्ज है कि लोगों की जो भी शिकायतें हैं, उन्हें सुनकर ठीक करे।

You Might Also Like

उज्ज्वल भविष्य की दिशा में पालमपुर, हिमाचल प्रदेश के विद्यार्थियों ने किया सेंट सोल्जर ग्रुप का शैक्षणिक भ्रमण

1,279 नई सरकारी बसों के शामिल होने से पंजाब सार्वजनिक परिवहन अवसंरचना के क्षेत्र में भारत का नंबर-1 राज्य बनेगा : हरपाल सिंह चीमा

कांग्रेस का हफ़्ते भर चला राजनीतिक ड्रामा बिना किसी बदलाव के हुआ खत्म, अंदरूनी उथल-पुथल सबके सामने आई: बलतेज पन्नू

‘महिला उद्यमी सम्मान कार्यक्रमः पंजाब सरकार ने 11,700 महिला उद्यमियों को किया सम्मानित

पंजाब में बिजली हो गई सस्ती, जानिए कितना घटा रेट

TAGGED:Vehicles facing issues due to E-20 petrol
Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- जय श्री कृष्णा राधे राधे -
Ad image
Recently news

Innovación en la Experiencia del Usuario en Casinos Online: La Importancia de la Gestión de Cuentas Personales

admlnlx admlnlx July 9, 2025
Optimiser la gestion des comptes de paris sportifs : Authentification et sécurité
Profesionální analýza casino bonusů: Co skutečně nabízejí a jak je optimalizovat
Bitubet vs inne kasyna online – Co wybrać?
Winnen met Tafelspellen bij Jackpot Casino

About US

Punjab Vikas brings the latest Punjab news headlines about Punjab crime Punjab politics and Live Updates on Punjab from PunjabVikas.com
Quick Link
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Top Categories
  • Home
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Latest
© Punjab Vikas. All Rights Reserved. Website Developed by iTree Network Solutions.
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?