By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab VikasPunjab VikasPunjab Vikas
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Reading: एचएमवी जालंधर को मिला प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सतत् पुरस्कार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Punjab VikasPunjab Vikas
Search
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Follow US
Punjab Vikas > Latest > Punjab > एचएमवी जालंधर को मिला प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सतत् पुरस्कार

एचएमवी जालंधर को मिला प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सतत् पुरस्कार

Vikas Sharma
Last updated: June 2, 2026 7:01 pm
Vikas Sharma
Published: June 2, 2026
Share
एचएमवी जालंधर को मिला प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सतत् पुरस्कार
SHARE

जालंधरः HMV Jalandhar Receives Prestigious National Sustainability Award… हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर ने पर्यावरणीय सततता (सस्टेनेबिलिटी) के क्षेत्र में अपने उत्कृष्ट एवं अग्रणी योगदान के लिए प्लेटिनम सस्टेनेबल कैंपस पार्टनर सम्मान प्राप्त कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान संस्था को राष्ट्रीय सतत् पुरस्कार के अंतर्गत प्रदान किया गया। यह विशिष्ट सम्मान हैदराबाद स्थित ग्लोबल पीस ऑडिटोरियम में आयोजित भव्य समारोह के दौरान प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. टी जी सीतारमण द्वारा प्रदान किया गया। वे पूर्व में एआईसीटीई के अध्यक्ष रह चुके हैं तथा भारतीय विज्ञान संस्थान में प्रोफेसर हैं।

यह सम्मान भारत एनवायरनमेंट प्रोग्राम : नेशनल सस्टेनेबल कैंपस मिशन 2026 के अंतर्गत प्रदान किया गया, जिसका आयोजन रिसर्च हाइट्स फाउंडेशन द्वारा पर्यावरण संरक्षण शिक्षण एवम शोध संस्थान के सहयोग से किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत उन प्रमुख शिक्षण संस्थानों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने परिसरों में पर्यावरण संरक्षण, सतत् विकास और जागरूकता गतिविधियों को प्रभावी रूप से बढ़ावा दिया।

एचएमवी को यह सर्वोच्च प्रमाण पर्यावरण संरक्षण, हरित परिसर विकास, स्वच्छता, जल संरक्षण तथा वृक्षारोपण जैसे क्षेत्रों में व्यापक एवं प्रभावशाली सतत् विकास गतिविधियों के सफल आयोजन के लिए प्रदान किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने संस्था की ओर से यह सम्मान औपचारिक रूप से प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि महाविद्यालय के शिक्षकों, समन्वयकों एवं विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है, जिन्होंने सतत् विकास गतिविधियों में सक्रिय योगदान दिया। जिन्होंने पर्यावरणीय गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाई। उन्होंने पदमभूषण आर्यरत्न डॉ. पूनम सूरी, अध्यक्ष डीएवीसीएमसी तथा डीएवीसीएमसी एवं स्थानीय सलाहकार समिति के सदस्यों के सतत सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। आईक्यूएसी कोआर्डिनेटर एवं नोडल अधिकारी डॉ. अंजना भाटिया एवं डीन अकादमिक डॉ. सीमा मरवाहा ने बताया कि एचएमवी सदैव पर्यावरणीय पहलों में अग्रणी रहा है तथा विद्यार्थियों और समाज में पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य करता रहा है एवं नवोदिशा की ओर निरंतर अग्रसर रहेगा।

 

दोआबा कॉलेज में कर्मचारी राज्य बीमा निगम की योजनाओं एवं सुविधाओं पर जागरूकता सैमीनार आयोजित
अंतरराष्ट्रीय कबड्डी स्टार AAP में हुए शामिल, पार्टी की जन हितैषी नीतियों में जताया भरोसा
‘खेत बचाओ’ मुहिम के तहत गांव अरजनवाल में ब्लॉक स्तरीय किसान जागरूकता कैम्प लगाया गया
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा किसानों के लिए ऐतिहासिक ऐलान, किसान क्रेडिट कार्ड की कर्ज सीमा में वृद्धि
सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के छात्र सूर्यांश शर्मा ने जेईई एडवांस 2026 में आल इंडिया 9733वां रैंक किया हासिल
TAGGED:HMV Jalandhar Receives Prestigious National Sustainability Award
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- जय श्री कृष्णा राधे राधे -
Ad image
Recently news
पेंशनर ध्यान दें, 31 मार्च तक जमा करवाना होगा ये दस्तावेज

पेंशनर ध्यान दें, 31 मार्च तक जमा करवाना होगा ये दस्तावेज

Vikas Sharma
Vikas Sharma
March 15, 2026
Jalandhar administration cancels licenses of 50  immigration firms… जालंधर प्रशासन ने इमीग्रेशन फर्मों पर चलाया चाबुक, 50 के लाइसेंस कैंसिल
मुफ्त बिजली, मुफ्त खाना देने वाली सरकारें ध्यान दें, सुप्रीम कोर्ट ने दी खास नसीहत
पी सीएम एस डी कॉलेज फॉर विमेन ने छात्राओं के लिए शैक्षिक और आध्यात्मिक यात्रा का आयोजन किया
पंजाब कौशल विकास मिशन के तहत मुफ्त ऑनलाइन कौशल प्रशिक्षण और रोज़गार के अवसर

About US

Punjab Vikas brings the latest Punjab news headlines about Punjab crime Punjab politics and Live Updates on Punjab from PunjabVikas.com
Quick Link
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Top Categories
  • Home
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Latest
© Punjab Vikas. All Rights Reserved. Website Developed by iTree Network Solutions.
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?