By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab VikasPunjab VikasPunjab Vikas
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Reading: व्यापारियों और दुकानदारों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाए : DC
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Punjab VikasPunjab Vikas
Search
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Follow US
Punjab Vikas > Latest > Punjab > व्यापारियों और दुकानदारों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाए : DC

व्यापारियों और दुकानदारों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाए : DC

Vikas Sharma
Last updated: June 1, 2026 5:40 pm
Vikas Sharma
Published: June 1, 2026
Share
व्यापारियों और दुकानदारों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाए : DC
SHARE

अधिकारियों और जिला ट्रेडर्स कमीशन के साथ की महत्वपूर्ण बैठक

जालंधर: Priority must be given to resolving the problems of traders and shopkeepers… डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने आज एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि व्यापारियों और दुकानदारों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए समयबद्ध ढंग से निपटारा किया जाए।

डिप्टी कमिश्नर ने यहां जिला प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स में अधिकारियों और जिला ट्रेडर्स कमीशन के साथ बैठक की, जिसमें पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर और कमिश्नर नगर निगम संदीप ऋषि विशेष तौर पर मौजूद थे।

बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिला ट्रेडर्स कमीशन द्वारा उठाई गई व्यापारियों की मुश्किलों के उचित समाधान के लिए जिला प्रशासन लगातार गंभीर प्रयास कर रहा है और प्रत्येक हफ्ते समीक्षा बैठक की जाती है, ताकि संबंधित विभागों के माध्यम से मुश्किलों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

बैठक में श्री वालिया ने हल्का- अनुसार विभिन्न समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित समय के अंदर उचित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

डिप्टी कमिश्नर ने ट्रेडर्स कमीशन द्वारा उठाई गई मुश्किलों का समय पर उचित समाधान करने के लिए अधिकारियों को हिदायत दी।

लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ एक टीम के तौर पर काम करने और व्यापारियों को और बेहतर ढंग से सेवाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और जिला प्रशासन व्यापारियों को पेश आ रही समस्याओं के समाधान के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगा।

पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कहा कि कमिश्नरेट पुलिस जालंधर द्वारा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में कोई कमी बाकी नहीं छोड़ी जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस द्वारा व्यापारियों और दुकानदारों को सुरक्षित माहौल प्रदान किया जा रहा है।

बैठक में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) दिव्या पी., अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) अमनिंदर कौर, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) अमरजीत बैंस, समूह एसडीएम और विभिन्न विभागों के अधिकारी, ट्रेडर्स कमीशन के सदस्य हरिंदर पाल सिंह मनोचा और इंद्रवंश सिंह चड्ढा के अलावा कमीशन के अन्य प्रतिनिधि नवनीत जुनेजा, सुमित शर्मा, नरिंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, अजय वर्मा भी मौजूद थे।

सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के छात्र सूर्यांश शर्मा ने जेईई एडवांस 2026 में आल इंडिया 9733वां रैंक किया हासिल
एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन
चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी,
वोटर सूचियों की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन संबंधी संशोधित समय सारणी जारी : जिला चुनाव अधिकारी
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों से मिले भाजपा प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर
TAGGED:Priority must be given to resolving the problems of traders and shopkeepers
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- जय श्री कृष्णा राधे राधे -
Ad image
Recently news
भाजपा लोगों को डराने-धमकाने और पार्टी में शामिल करने के लिए ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है: बलतेज पन्नू

भाजपा लोगों को डराने-धमकाने और पार्टी में शामिल करने के लिए ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है: बलतेज पन्नू

Vikas Sharma
Vikas Sharma
May 21, 2026
AAP ने पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर पर हुए हमले की निंदा की, भाजपा को ठहराया जिम्मेदार
विधानसभा स्पीकर संधवा ने समाना मोर्चे की संगत को सौंपी ‘जगत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) बिल’ की प्रति
देश की अर्थव्यवस्था मजबूत करने के रोडमैप की दिशा में यह बजट महत्वपूर्ण कदम: सुनील जाखड़
युद्ध नशेयां विरूद्ध : जालंधर देहाती पुलिस ने चलाया कासो आप्रेशन, 5 गिरफ्तार

About US

Punjab Vikas brings the latest Punjab news headlines about Punjab crime Punjab politics and Live Updates on Punjab from PunjabVikas.com
Quick Link
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Top Categories
  • Home
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Latest
© Punjab Vikas. All Rights Reserved. Website Developed by iTree Network Solutions.
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?