By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab VikasPunjab VikasPunjab Vikas
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Reading: केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने सतगुरु बावा लाल दयाल आश्रम को दिया 3 लाख रुपए का अनुदान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Punjab VikasPunjab Vikas
Search
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Follow US
Punjab Vikas > Latest > Jalandhar > केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने सतगुरु बावा लाल दयाल आश्रम को दिया 3 लाख रुपए का अनुदान

केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने सतगुरु बावा लाल दयाल आश्रम को दिया 3 लाख रुपए का अनुदान

Vikas Sharma
Last updated: May 10, 2026 3:02 pm
Vikas Sharma
Published: May 10, 2026
Share
केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने सतगुरु बावा लाल दयाल आश्रम को दिया 3 लाख रुपए का अनुदान
SHARE

केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने सतगुरु बावा लाल दयाल आश्रम को दिया 3 लाख रुपए का अनुदान

जालंधर : पंजाब सरकार के केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने आज सतगुरु बावा लाल दयाल आश्रम, दिलबाग नगर बस्ती गुजां पहुंचकर श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर महंत केशव दास जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने आश्रम में जनरेटर सेट लगवाने के लिए 3 लाख रुपए की अनुदान राशि का चैक महंत केशव दास जी महाराज को भेंट किया।

आश्रम पहुंचने पर मंत्री मोहिंदर भगत का श्रद्धालुओं एवं आश्रम प्रबंधन की ओर से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक वातावरण में सत्संग एवं आशीर्वचन भी आयोजित किए गए।

इस अवसर पर केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि पंजाब सरकार धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि संत-महापुरुष समाज को सही दिशा देने का कार्य करते हैं और उनके आशीर्वाद से समाज में भाईचारा, शांति एवं सद्भावना मजबूत होती है।

मोहिंदर भगत ने कहा कि सतगुरु बावा लाल दयाल आश्रम वर्षों से धार्मिक एवं सामाजिक सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। आश्रम में आने वाली संगत की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जनरेटर सेट के लिए यह सहायता राशि प्रदान की गई है ताकि बिजली संबंधी किसी भी समस्या के दौरान श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े।

वहीं श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर महंत केशव दास जी महाराज ने केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज और धार्मिक संस्थाओं के प्रति उनकी सोच सराहनीय है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दिए गए सहयोग से आश्रम की सेवाओं को और अधिक बेहतर ढंग से संचालित करने में सहायता मिलेगी।

महंत केशव दास जी महाराज ने मंत्री मोहिंदर भगत को सिरोपा भेंट कर सम्मानित भी किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं जनसेवा के कार्यों के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।

इस अवसर पर विपिन शर्मा, रामपाल शर्मा, कर्ण शर्मा, अशोक विरमानी, प्रभात शर्मा, ब्लॉक प्रधान वरुण सज्जन, भारत भूषण जैरथ, गुरमीत चौहान, कुलदीप भगत सहित बड़ी संख्या में संगत एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

हंस राज महिला महाविद्यालय की कैडेट्स ने CATC-36 कैंप ने संस्था का नाम रोशन किया
पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन ने रामा मंडी मार्केट के व्यापारियों के साथ संवाद सत्र आयोजित किया
किसी भी इंसान का चरित्र मुसीबत के समय पता चलता है, संजीव अरोड़ा की हिम्मत को सलामः केजरीवाल
AAP ने पंजाब भर में BJP दफ्तरों का किया घेराव
भाजपा विरोधी सरकारों को कुचलने के लिए ईडी, सीबीआई और चुनाव आयोग का उपयोग कर रही है: हरपाल सिंह चीमा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- जय श्री कृष्णा राधे राधे -
Ad image
Recently news
नशे के साैदागरों पर हर रोज मान सरकार का वार

नशे के साैदागरों पर हर रोज मान सरकार का वार

Vikas Sharma
Vikas Sharma
March 3, 2025
पंजाब आ रहे केजरीवाल, जानिए वजह
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ‘शुक्राना यात्रा’ अब जालंधर में
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा का बड़ा बयान, सुखपाल सिंह खैरा को तुरंत बर्खास्त किया जाए
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में विकास कार्य जारी; मोगा में बहु-करोड़ी प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन

About US

Punjab Vikas brings the latest Punjab news headlines about Punjab crime Punjab politics and Live Updates on Punjab from PunjabVikas.com
Quick Link
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Top Categories
  • Home
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Latest
© Punjab Vikas. All Rights Reserved. Website Developed by iTree Network Solutions.
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?